4 करोड़ की कुल संपत्ति, फिर 13 करोड़ की Rolls-Royce में कैसे नजर आईं विधायक मैथिली ठाकुर? जानें पूरा सच

मैथिली ठाकुर इन दिनों Rolls-Royce Cullinan कार को लेकर चर्चा में हैं. उन्हें मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में इस 13 करोड़ की लग्जरी कार में देखा गया. सोशल मीडिया पर उनकी घोषित संपत्ति और कार की कीमत को लेकर बहस छिड़ गई है. आइए जानते हैं इस वायरल दावे का पूरा सच.

Maithili Thakur Rolls-Royce Controversy: बिहार की विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर इन दिनों अपनी एक कार को लेकर चर्चा में हैं. 15 सितंबर 2026 को वह मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची. इस दौरान वह नीले रंग की Rolls-Royce Cullinan की पिछली सीट पर नजर आईं.

कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद उनकी 2025 की चुनावी संपत्ति और Rolls-Royce की कीमत की तुलना शुरू हो गई. हालांकि, सबसे जरूरी बात यह है कि इस कार के मैथिली ठाकुर की निजी संपत्ति होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

क्या है 13 करोड़ की कार का सच?

वायरल वीडियो में मैथिली ठाकुर को Rolls-Royce Cullinan में देखा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार का रजिस्ट्रेशन वाशी RTO से जुड़ा बताया गया है. लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि कार मैथिली ठाकुर की है. उपलब्ध रिपोर्ट्स में यह स्पष्ट नहीं है कि कार उनकी निजी है, किराये पर ली गई थी या किसी अन्य व्यवस्था के तहत उपलब्ध कराई गई थी.

ये भी पढ़ें: आपकी गाड़ी की EMI बाउंस हो गई है? रिकवरी एजेंट परेशान करें तो तुरंत दिखाएं सुप्रीम कोर्ट का ये नियम

चुनावी हलफनामे में कितनी है संपत्ति

2025 बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अलीनगर सीट से दाखिल चुनावी हलफनामे में मैथिली ठाकुर ने कुल करीब ₹3.82 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी. उनके नाम पर कोई देनदारी नहीं बताई गई थी. ADR और MyNeta के रिकॉर्ड में यही आंकड़े दर्ज हैं:

विवरणघोषित राशि
कुल संपत्ति₹3.82 करोड़
चल संपत्ति₹2.32 करोड़
अचल संपत्ति₹1.50 करोड़
देनदारी₹0
नकद₹1,80,700

हलफनामे में Honda Activa का जिक्र

मैथिली ठाकुर की घोषित चल संपत्ति में Honda Activa भी शामिल थी. उनके हलफनामे में Rolls-Royce जैसी कोई लग्जरी कार दर्ज नहीं थी.  उनकी चल संपत्ति में केवल गाड़ी ही नहीं, बल्कि सोना, बैंक जमा और म्यूचुअल फंड निवेश भी शामिल थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास करीब 408 ग्राम सोना, जिसकी घोषित कीमत लगभग ₹53 लाख थी. यही वजह है कि अब सोशल मीडिया पर Activa और Rolls-Royce की तुलना कर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

₹13 करोड़ की Rolls-Royce की चर्चा क्यों?

Rolls-Royce Cullinan भारत की सबसे महंगी लग्जरी SUVs में शामिल है. ये करीब ₹10.50 करोड़ एक्स-शोरूम कीमत की है. टैक्स, इंश्योरेंस और अन्य शुल्क जुड़ने के बाद इसकी कीमत ₹13 करोड़ से ऊपर जा सकती है. वेरिएंट के हिसाब से यह आंकड़ा और बढ़ सकता है. इसलिए सोशल मीडिया पर इसे मैथिली ठाकुर की घोषित ₹3.82 करोड़ संपत्ति से करीब 3 गुना महंगी बताया जा रहा है.

Rolls-Royce Cullinan में क्या खास है?

Rolls-Royce Cullinan कंपनी की अल्ट्रा-लग्जरी SUV है. इसमें पावर के साथ बेहद ज्यादा कस्टमाइजेशन और आराम पर जोर दिया गया है. इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन इस तरह हैं:

  • इंजन: 6.75-लीटर V12
  • पावर: 563 bhp
  • टॉर्क: 850 Nm
  • ड्राइव: ऑल-व्हील ड्राइव
  • टॉप स्पीड: 250 km/h
  • सीटिंग: 5-सीटर
  • व्हील: Series II में 23-इंच विकल्प
  • सस्पेंशन: Magic Carpet Ride

Rolls-Royce में 6.75-लीटर V12 इंजन, 563 bhp पावर, 850 Nm टॉर्क और 250 km/h की टॉप स्पीड मिलती है.

23 इंच के पहिए और Magic Carpet Ride

Cullinan Series II में 23-इंच के व्हील उपलब्ध हैं. कार में Rolls-Royce की खास सस्पेंशन तकनीक दी गई है. इसे कंपनी Magic Carpet Ride के नाम से पेश करती है. SUV में ऑल-व्हील ड्राइव के साथ ऑल-व्हील स्टीयरिंग भी मिलता है. ये एक बेहद खास और आरामदायक ड्राइविंग टेक्नोलॉजी है, जिसमें ऐसा महसूस होता है कि कार सड़क पर चलने के बजाय हवा में तैर रही है

अंदर से चलता-फिरता लग्जरी लाउंज

Cullinan की सबसे बड़ी खासियत इसका Bespoke कस्टमाइजेशन है. ग्राहक कार के इंटीरियर, सीटिंग, मैटेरियल और कई दूसरे हिस्सों को अपनी पसंद के अनुसार तैयार करा सकते हैं.

Series II में कंपनी ने Illuminated Grille, नया Illuminated Fascia और कई कस्टमाइजेशन विकल्पों पर भी जोर दिया है. यानी यह SUV सिर्फ महंगे इंजन और बड़े आकार के लिए नहीं, बल्कि पर्सनलाइज्ड लग्जरी अनुभव के लिए भी जानी जाती है.

मैथिली ठाकुर की कमाई कितनी थी?

2025 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक मैथिली ठाकुर ने वित्त वर्ष 2023-24 में ₹28,67,350 की आय घोषित की थी. इससे पहले:

  • 2022-23: ₹16,98,840
  • 2021-22: ₹15,93,730

हलफनामे में उनका पेशा गायक बताया गया था. उनकी घोषित संपत्ति में बैंक जमा, निवेश, सोना, वाहन और अचल संपत्ति जैसी अलग-अलग चीजें शामिल थीं. इसलिए कुल संपत्ति को केवल नकद रकम से जोड़कर देखना सही नहीं होगा.

कंगना रनौत ने किया मैथिली ठाकुर का बचाव


कंगना रनौत ने किया मैथिली ठाकुर का बचाव

Rolls-Royce को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा के बीच अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने मैथिली ठाकुर का समर्थन किया. उन्होंने कहा- "कुछ लोगों को नेताओं को अच्छी जिंदगी जीते देखकर पेट में दर्द होने लगता है. अब एक युवा विधायक को लग्जरी कार इस्तेमाल करने के लिए निशाना बनाया जा रहा है. जनता की सेवा करने के साथ-साथ नेताओं का अपना करियर, निजी जिंदगी और फैन फॉलोइंग भी होती है. अगर वे मेहनत करके अच्छी जिंदगी जी रहे हैं, तो इसमें दूसरों को क्या मिर्ची लग रही है?"

ये भी पढ़ें: बिहार-झारखंड के पहले JLR Exclusive शोरूम का उद्घाटन, MD से खास बातचीत; देखें अंदर की झलक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suyash Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >