चार साल पहले लॉन्च हुई Mahindra Scorpio N को अब 2026 के लिए नया अपडेट मिला है. कंपनी ने इस SUV के फेसलिफ्ट मॉडल में केबिन को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया है, कई नए फीचर्स जोड़े हैं और एक्सटीरियर में भी हल्के-फुल्के बदलाव किए हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि नई Scorpio N फेसलिफ्ट पुराने मॉडल से कितनी अलग है, तो नीचे हमने इसके एक्सटीरियर, इंटीरियर, फीचर्स, इंजन और कीमत तक हर बड़े बदलाव को समझा आया है. आइए देखते हैं.
डिजाइन में क्या बदला?
- अगर बाहर से देखें तो नई Mahindra Scorpio N Facelift में बहुत बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं.
- सबसे बड़ा बदलाव इसके नए ड्यूल-टोन 18-इंच अलॉय व्हील्स हैं. इनके अलावा बाकी डिजाइन लगभग पहले जैसा ही रखा गया है.
- SUV में पहले की तरह दमदार और बॉक्सी लुक मिलता है.
- इसमें मजबूत बंपर, सामने 6 पट्टियों वाली ग्रिल, LED लाइट्स, रूफ रेल्स और बॉडी पर लगी ब्लैक क्लैडिंग दी गई है. वहीं, खिड़कियों के पास दिया गया 'स्कॉर्पियन टेल' क्रोम डिजाइन इसकी स्टाइल को और बेहतर बनाता है.
केबिन में क्या-क्या नया मिला?
- सबसे बड़ा अपडेट इसका नया 12.3-इंच का फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है. इसने पहले वाले 9-इंच डैश-इंटीग्रेटेड डिस्प्ले की जगह ली है.
- नई स्क्रीन की वजह से सेंटर कंसोल का डिजाइन भी बदला गया है और कुछ नए स्विच भी जोड़े गए हैं.
- इसके अलावा, पहले मिलने वाले वर्टिकल AC वेंट्स की जगह अब हॉरिजॉन्टल एयर वेंट्स दिए गए हैं. इन्हें इंफोटेनमेंट स्क्रीन के ठीक नीचे लगाया गया है.
फीचर्स और सेफ्टी में हुए बड़े अपडेट
- सबसे बड़ा बदलाव सनरूफ में किया गया है. पहले जहां इसमें सिंगल-पेन सनरूफ मिलती थी, वहीं अब इसकी जगह बड़ी पैनोरमिक सनरूफ दी गई है.
- पहले मिलने वाला 7-इंच MID के साथ सेमी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर अब हटाकर नया 10.25-इंच का पूरी तरह डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है.
- आगे बैठने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अब 65W Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी जोड़ा गया है.
- नई Scorpio N फेसलिफ्ट में अब 'Adventure Statistics' नाम का नया फीचर भी दिया गया है. इसकी इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर आपको इंजन की परफॉर्मेंस, गाड़ी कितनी झुक रही है (रोल और पिच), कंपास, ऊंचाई (अल्टीमीटर) और G-फोर्स जैसी कई जरूरी जानकारियां एक ही जगह पर देखने को मिलती हैं.
- सेफ्टी के लिए अब इसमें पुराने फ्रंट और रियर कैमरों की जगह 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
इंजन और परफॉर्मेंस में क्या बदलाव है?
- Scorpio N फेसलिफ्ट के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की तरह ही दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं.
- पहला 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 204hp की पावर देता है. मैनुअल गियरबॉक्स के साथ यह 370Nm टॉर्क और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 380Nm टॉर्क जनरेट करता है.
- दूसरा 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन दो अलग-अलग ट्यूनिंग में आता है. लोअर वेरिएंट्स में यह 132hp की पावर और 300Nm टॉर्क देता है, जबकि हाई वेरिएंट्स में यही इंजन 175hp की पावर और 370Nm टॉर्क जनरेट करता है. ऑटोमैटिक वर्जन में इसका टॉर्क बढ़कर 400Nm हो जाता है.
- ड्राइव सिस्टम की बात करें तो डीजल इंजन के कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स, जैसे Z4 से ऊपर और टॉप-एंड Z8T व Z8L में ही 4x4 का ऑप्शन मिलता है. बाकी सभी वेरिएंट्स, जिनमें पेट्रोल मॉडल भी शामिल हैं, रियर-व्हील ड्राइव (RWD) के साथ आते हैं.
- कस्टमर्स अपनी जरूरत के हिसाब से 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स चुन सकते हैं.
कितनी बढ़ी नई Scorpio N Facelift की कीमत?
- अगर कीमत की बात करें, तो नई Scorpio N Facelift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.69 लाख रुपये रखी गई है. यानी एंट्री-लेवल वेरिएंट अब पहले से 20,000 रुपये महंगा हो गया है.
- टॉप-एंड Z8L 7-सीटर डीजल-ऑटोमैटिक 4x4 वेरिएंट की कीमत पुराने मॉडल के मुकाबले 54,000 रुपये ज्यादा है.
- कुल मिलाकर, आप कौन-सा वेरिएंट चुनते हैं, उसके हिसाब से नई Scorpio N Facelift की कीमत पुराने मॉडल की तुलना में 20,000 रुपये से लेकर 83,500 रुपये तक बढ़ गई है.
ये भी पढ़ें: Mahindra Scorpio N Facelift का कौन-सा वेरिएंट खरीदें? जानें किसपर होगी कितनी बचत
