लॉन्च से पहले ही रिवील हुए Mahindra Scoropio N Facelift के फीचर्स, जानें क्या-क्या मिलेगा नया

Mahindra Scorpio N Facelift की लॉन्च से पहले ही सारी तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं. इसमें क्या-क्या नए फीचर्स होंगे, इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी.

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट का पॉपुलर ब्रांड महिंद्रा की स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट को लंबे समय से लगातार टेस्टिंग के दौरान देखा जा रहा था. अब लॉन्च होने से कुछ हफ्ते पहले ही इसकी सारी तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं, जिसके बाद इसमें हुए बदलावों के बारे में पता चला है. इसका इंतजार ग्राहक लंबे समय से कर रहे थे. ऐसे में अब महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट को लेकर एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है. आइए इसके बारे में जानते हैं. 

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट: संभावित डिजाइन 

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट इंटरनेट पर लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि इसके डिजाइन में एक एक्सपेक्टेशन को छोड़कर किसी तरह का बदलाव मिलने की उम्मीद नहीं लग रही है. इस कार में वही ग्रिल, आगे और पीछे बंपर, सिल्वर स्किड प्लेट और एक हाई बॉक्सी लुक होगा, जो इसे सड़क पर दमदार उपस्थिति प्रदान करता है. इसके अलावा साइड प्रोफाइल में डिजाइन मौजूदा वेरिएंट के जैसा ही है. नए स्पोक वाले ड्यूल टोन अलॉय-व्हील्स इसे थोड़ा रफ लुक देते हैं. इसमें आप ORVMs पर कैमरा हाउसिंग देख सकते हैं, जो ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग के संभावित एक्स्ट्रा फीचर के संकेत देते हैं.

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट: इंटीरियर में संभावित बदलाव 

महिंद्रा की इस गाड़ी के इंटीरियर में इंपोर्टेंट अपडेट देखने को मिलता है, जिसमें रिडिजाइन किया गया डैशबोर्ड शामिल है. इसके ऊपर एक बड़ा 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा हुआ है. इसके सेंट्रल एसी वेंट्स का प्रोफाइल पहले से थीन हो गया है, जबकि नीचे की ओर एक सिल्वर इंसर्ट इसे कंप्लीट करता है. इसमें मिलने वाले मुख्य बदलाव में 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले शामिल हो सकता है. इतना ही नहीं, इस SUV में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले, वायरलेस फोन चार्जर, ऑल एलईडी लाइट्स, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पावर वेंटीलेटेड फीचर्स मिलने की संभावना है. 

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट: संभावित सेफ्टी फीचर्स 

स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में सेफ्टी फीचर्स पर नजर डालें, तो 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESC), हिल होल्ड असिस्ट (HHA), लेवल-2 ADAS, फ्रंट और रियर के पार्किंग सेंसर और रियर व्यू कैमरा जैसी तकनीकें शामिल होने की उम्मीद है. इस एसयूवी को पहले ही ग्लोबल-NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है.

ये भी पढ़ें: Maruti, Kia या Toyota: 25 लाख के भीतर कौन-सी MPV है सबसे बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट: इंजन और परफॉर्मेंस 

इस एसयूवी में मौजूदा 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है. इसमें डीजल इंजन के साथ-साथ ऑप्शनल ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिल सकता है.  

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट: कीमत और लॉन्च डेट 

महिंद्रा की ओर से इसके लॉन्च की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है. हालांकि, आने वाले 15 अगस्त, 2026 को कंपनी इसे लॉन्च कर सकती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 14 लाख रुपये तक हो सकती है.

ये भी पढ़ें: 10 टेरेन मोड, 4x4 ऑप्शन और 7 एयरबैग... 2026 Toyota Hilux भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹31.99 लाख



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >