LinkedIn पर नौकरी के नाम पर ठगी से बचें, काम आयेंगे ये तरीके

Beware of Linkedin Scam – साइबर क्रिमिनल्स लिंक्डइन पर फर्जी जॉब ऑफर के जरिये लोगों को ठगते हैं. ये स्कैमर्स इतने शातिर होते हैं कि शिकार कब इनके जाल में फंस जाता है, इसका पता भी नहीं चलता है. चलिए हम आपको बताते हैं कुछ बातें, जिनका ध्यान रख कर आप इस तरह के स्कैम से बच सकते हैं.

LinkedIn Fake Job Scam Alert : दुनिया का सबसे बड़ा प्रोफेशनल नेटवर्क लिंक्डइन नौकरी तलाशने का पॉपुलर प्लैटफॉर्म है. इसी बात का फायदा स्कैमर्स भी उठाते हैं. ऐसे में अगर आप भी लिंक्डइन के जरिये नौकरी तलाशते हैं, तो हम आपको काम की बात बताते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साइबर क्रिमिनल्स लिंक्डइन पर फर्जी जॉब ऑफर के जरिये लोगों को ठगते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में 56 प्रतिशत बिजनेसेज को एक साल कम से कम एक लिंक्डइन स्कैम का सामना करना पड़ता है. ये स्कैमर्स इतने शातिर होते हैं कि शिकार कब इनके जाल में फंस जाता है, इसका पता भी नहीं चलता है. चलिए हम आपको बताते हैं कुछ बातें, जिनका ध्यान रख कर आप इस तरह के स्कैम से बच सकते हैं.

How To Identify LinkedIn Fake Job Posting?

लिंक्डइन पर फर्जी जॉब पोस्टिंग स्कैम से कैसे बचें ?

लिंक्डइन पर फर्जी जॉब पोस्टिंग स्कैम से बचने के लिए आपको इन बातों का ध्यान देना चाहिए-

  • 1. कोई इम्प्लॉयर अगर ज्वाइनिंग से पहले कोई सामान खरीदने को कहता है, तो यह पूरी तरह से फेक है

  • 2. इम्प्लॉयर अगर कंपनी के डोमेन के बजाय किसी नॉर्मल आईडी से आपसे कॉन्टैक्ट करता है तो यह फेक हो सकता है

  • 3. टेलीकांफ्रेंस एप्लिकेशन के जरिये आयोजित किये गए इंटरव्यू में फोन नंबर्स के बजाय ई-मेल एड्रेस का इस्तेमाल किया जाता है

  • 4. ध्यान रहे कि इस तरह की जॉब पोस्टिंग में इंटरव्यू न तो व्यक्तिगत रूप से होता है और न ही किसी सिक्योर वीडियो कॉलिंग के जरिये

  • 5. इम्प्लॉयर अगर आपसे आपके बैकग्राउंट और स्क्रीनिंग के लिए एडवांस पेमेंट मांगता है, तो ऐसे जॉब को इग्नोर करना ही सही रहेगा.

Also Read: LinkedIn Report: एंट्री लेवल जॉब्स के लिए डिजाइन, एनालिटिक्स और जावा स्क्रिप्ट टॉप स्किल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >