KTM 390 Duke और 390 Duke R हुई महंगी, जानें अब खरीदने के लिए कितने रुपये खर्च करने होंगे

KTM ने भारत में 390 Duke और 390 Duke R की कीमतें 6,000 से 7,000 रुपये तक बढ़ा दी हैं. अब 390 Duke की कीमत 2.84 लाख रुपये और 390 Duke R की कीमत 3.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है.

अगर आप KTM 390 Duke या नई 390 Duke R खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. कंपनी ने भारत में इन दोनों बाइक्स की कीमत बढ़ा दी है. कीमत में अधिकतम 7,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है. इसके बाद KTM 390 Duke की एक्स-शोरूम कीमत 2.84 लाख रुपये और KTM 390 Duke R की कीमत 3.45 लाख रुपये हो गई है. हालांकि, कंपनी ने दोनों बाइक्स के इंजन या फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी बढ़ी हुई कीमत के बावजूद बाइक पहले जैसी ही मिलेगी.

KTM 390 Duke और 390 Duke R की कीमत में कितना हुआ इजाफा?

390 Duke R पहले 3.39 लाख रुपये में मिलती थी, लेकिन अब इसे खरीदने के लिए 3.45 लाख रुपये खर्च करने होंगे. यानी इसकी कीमत 6,000 रुपये बढ़ गई है. वहीं, 390 Duke की कीमत 2.77 लाख रुपये से बढ़कर 2.84 लाख रुपये हो गई है. यानी इस पर 7,000 रुपये का इजाफा हुआ है. कीमत बढ़ने के बाद अब 390 Duke और 390 Duke R के बीच का अंतर भी थोड़ा कम हो गया है. पहले दोनों के बीच 62,000 रुपये का फर्क था, जो अब घटकर 61,000 रुपये रह गया है.

मॉडलपुरानी कीमत (एक्स-शोरूम)नई कीमत (एक्स-शोरूम)कितनी बढ़ी कीमत
KTM 390 Duke (350cc)₹2.77 लाख₹2.84 लाख₹7,000
KTM 390 Duke R₹3.39 लाख₹3.45 लाख₹6,000

इंजन और परफॉर्मेंस

स्टैंडर्ड KTM 390 Duke में पहले की तरह 350cc इंजन मिलता है, जो 40.9 bhp की पावर और 33.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं, 390 Duke R में ज्यादा दमदार 399cc इंजन दिया गया है. यह 45.3 bhp की पावर और 39 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यही वजह है कि 390 Duke R फास्ट एक्सेलरेशन और ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस का एक्सपीरियंस कराती है.

फीचर्स

KTM 390 Duke और 390 Duke R का वजन 168.3 kg है. इनमें 15 लीटर का फ्यूल टैंक, 800 mm की सीट हाइट और 183 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. दोनों बाइक्स 17 इंच के अलॉय व्हील्स और WP की एडजस्टेबल सस्पेंशन के साथ आती हैं.

फीचर्स की बात करें तो दोनों मोटरसाइकिलों में 5 इंच का TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, तीन राइडिंग मोड, बाय-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर, कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: युवाओं की फेवरेट Yamaha R15 V4 और MT-15 को मिला MotoGP लुक, FZ-S सीरीज में भी आया नया कलर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >