फुल बैटरी में 150km रेंज की गारंटी, मेटल बॉडी और कीमत ₹80 हजार से कम... डेली आने-जाने के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

पेट्रोल के बढ़ते दामों से परेशान? कोमाकी MG Pro Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर है आपकी फैमिली के लिए परफेक्ट साथी. ₹80 हजार से कम कीमत में पाएं 150km तक की रेंज और मजबूत मेटल बॉडी. जानें पूरी खासियतें.

देश में बढ़ते पेट्रोल के दामों के बीच लोग दोपहिया वाहनों में ईवी की ओर बढ़ रहे हैं. ऐसे में क्या आपने भी एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बनाया है? इस आर्टिकल में हम आपके लिए Komaki MG Pro Plus फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आए हैं, जो डेली उपयोग के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आया है. बजट सेगमेंट में मेटल बॉडी और लंबी रेंज की तलाश करने वाले भारतीय फैमिली के लिए यह मॉडल एक प्रैक्टिकल रिजल्ट कस्टमर्स को देता है. इसकी कीमत 80 हजार रुपये से कम है. आइए इसके बारे में हम आपको पूरी जानकारी देते हैं.

Komaki MG Pro Plus: बजट में दमदार फीचर्स

कोमाकी MG Pro + इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 79,999 रुपये से शुरू होती है. 80 हजार रुपये से कम बजट में इसमें मिलने वाले फीचर्स इसे डेली सफर के लिए एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाते हैं. इसमें प्लास्टिक पैनल की जगह ऑल-मेटल बॉडी दी गई है, जो इसे भारतीय सड़कों के हिसाब से ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बनाती है.

Komaki MG Pro Plus: रेंज और बैटरी पावर 

कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है. इसमें लिथियम आयरन फॉस्फेट (LiFePO4) बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. यह बैटरी सुरक्षित मानी जाती है और जल्दी गर्म नहीं होती. घर पर इसे फुल चार्ज होने में लगभग 3 से 4 घंटे का समय लगता है.

Komaki MG Pro Plus: डिजाइन और आराम

यह फैमिली स्कूटर राइडर और पीछे बैठने वाले यात्री दोनों के लिए आरामदायक है. इसमें चौड़ा लेगस्पेस और 15 से 18 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसमें ग्रॉसरी बैग या हेलमेट सामान आसानी से रखा जा सकता है. इसके अलावा डिजिटल कंसोल, एलईडी लाइट्स, अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स जैसे मॉडर्न फीचर्स भी शामिल हैं.

Komaki MG Pro Plus: परफॉर्मेंस और सेफ्टी 

शहर में चलने के लिए इसमें बीएलडीसी-हब मोटर दी गई है. इसकी टॉप स्पीड 55 से 60 किमी प्रति घंटा है, जो रोजाना के कम्यूट के लिए सुरक्षित मानी जाती है. ब्रेकिंग को बेहतर बनाने के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन दिया गया है.

अगर आप कम खर्च में एक मजबूत और लंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर खोज रहे हैं, तो कोमाकी का यह मॉडल एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >