सिंगल चार्ज में अब 105km से ज्यादा दौड़ेगा Kinetic DX, कंपनी ने जोड़े पहले से ज्यादा 2 पावरफुल बैटरी

Kinetic ने DX इलेक्ट्रिक स्कूटर के दो नए 3 kWh और 3.1 kWh बैटरी वेरिएंट लॉन्च किए हैं. बड़ी बैटरी के साथ नए मॉडल ज्यादा रेंज देंगे. खास बात यह है कि DX+ 3.1 kWh में ज्यादा रेंज के बावजूद मोटर की पावर कम कर दी गई है.

Kinetic ने अपनी DX इलेक्ट्रिक स्कूटर में दो नए मॉडल जोड़े हैं. इनका नाम DX 3 kWh और DX+ 3.1 kWh है. इन नए स्कूटरों का डिजाइन और फीचर्स पहले जैसे ही हैं, लेकिन इनमें पहले से बड़ी बैटरी दी गई है. बड़ी बैटरी होने की वजह से स्कूटर ज्यादा दूरी तक चल सकता है. खासकर DX+ 3.1 kWh मॉडल में कंपनी ज्यादा रेंज मिलने का दावा कर रही है. कंपनी पुराने 2.6 kWh बैटरी वाले मॉडल भी बेचती रहेगी. यानी अब Kinetic DX खरीदने वालों के पास कुल चार अलग-अलग मॉडल चुनने का ऑप्शन होगा.

Kinetic DX इलेक्ट्रिक: प्राइस और वेरिएंट्स

Kinetic DX वेरिएंटबैटरी कैपेसिटीकीमत (एक्स-शोरूम, पुणे)
DX2.6 kWh₹1,11,499
DX3 kWh (नया)₹1,18,599
DX+2.6 kWh₹1,21,174
DX+3.1 kWh (नया)₹1,27,650

Kinetic DX+ 3.1 kWh: ज्यादा रेंज, लेकिन कम पावर

DX+ के नए वेरिएंट में कंपनी ने बड़ी 3.1 kWh की LFP बैटरी दी है, जबकि इसके लोअर वेरिएंट में 2.6 kWh की बैटरी मिलती है. हालांकि, यहां एक दिलचस्प बदलाव देखने को मिलता है. बैटरी की कैपेसिटी बढ़ने के बावजूद नए 3.1 kWh वेरिएंट में मोटर की पावर कम कर दी गई है.

DX+ 3.1 kWh वेरिएंट में 3.8 kW की मोटर मिलती है, जबकि 2.6 kWh वाले वेरिएंट में ज्यादा पावरफुल 4.78 kW मोटर दी गई है. इतना ही नहीं, लोअर वेरिएंट में Range, Power और Turbo, तीन राइडिंग मोड मिलते हैं, जबकि नए 3.1 kWh वर्जन में सिर्फ Range और Power मोड ही दिए गए हैं.

स्पेसिफिकेशनDX+ 2.6 kWhDX+ 3.1 kWh (नया)
बैटरी2.6 kWh LFP3.1 kWh LFP
पीक पावर4.78 kW3.8 kW
IDC रेंज105 km132 km
राइडिंग मोड्सरेंज / पावर / टर्बोरेंज / पावर
0-80% चार्जिंग3 घंटे3 घंटे

ये भी पढ़ें: हेलमेट, बैग और ग्रॉसरी... सब समा जाएगा, 70 लीटर बूट स्पेस के साथ नई इलेक्ट्रिक स्कूटर की हुई एंट्री

Kinetic DX+ 3.1 kWh में मिलने वाले फीचर्स

नया DX+ 3.1 kWh वेरिएंट फीचर्स के मामले में अपने लोअर वेरिएंट जैसा ही है. इसमें इजी चार्ज, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, रिवर्स के साथ पार्क असिस्ट, पानी और  धूल से बचाव के लिए IP67 रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. बाकी चीजें भी पहले जैसी ही रखी गई हैं. स्कूटर में 37 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज, 12 इंच के व्हील्स, फ्रंट में 220mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक दिया गया है.

Kinetic DX 3 kWh: स्टैंडर्ड DX में मिली बड़ी बैटरी

DX स्कूटर को अब एक नए और बड़े 3 kWh बैटरी वेरिएंट में भी पेश किया जाएगा. यह मौजूदा 2.6 kWh बैटरी वाले DX वेरिएंट के साथ ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. हालांकि, कंपनी ने अभी इसके मोटर की पावर, पीक आउटपुट और रेंज से जुड़ी जानकारी का खुलासा नहीं किया है.

बता दें कि मौजूदा DX में 2.6 kWh की LFP बैटरी मिलती है, जो 4.77 kW की पीक पावर देती है. कंपनी के मुताबिक, यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 102 km तक की IDC रेंज देता है. वहीं, नए DX 3 kWh में बड़ी बैटरी जरूर मिलेगी, लेकिन इसकी पावर और रेंज कितनी होगी, इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा.

स्पेसिफिकेशनDX 2.6 kWhDX 3 kWh (नया)
बैटरी2.6 kWh LFP3 kWh LFP
पीक पावर4.77 kWजल्द घोषित होगी
IDC रेंज102 किमीजल्द घोषित होगी
राइडिंग मोड्सरेंज / पावर / टर्बोजल्द घोषित होंगे

Kinetic DX 2.6 kWh और 3 kWh में मिलने वाले फीचर्स

DX 2.6 kWh वेरिएंट में कंपनी ऑफ-बोर्ड चार्जर देती है और उम्मीद है कि नया 3 kWh वर्जन भी इसी सेटअप के साथ आएगा. डिजाइन और हार्डवेयर की बात करें तो स्कूटर अपने पुराने DX प्लेटफॉर्म पर ही बेस्ड है. इसमें मेटल बॉडी, आगे टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क, पीछे एडजस्टेबल ट्विन शॉक एब्जॉर्बर, 12-इंच के व्हील्स और 220mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है.

प्रैक्टिकलिटी के मामले में भी नए DX 3 kWh में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. इसमें 37 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज, 165mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 1,315mm का व्हीलबेस दिया गया है.

ये भी पढ़ें: एक बार चार्ज करें और 142Km तक चलाएं, 33 लीटर स्टोरेज भी मिलेगा, जानें इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >