Kia Syros का Flex-Fuel मॉडल हुआ पेश, 85% एथेनॉल तक वाले फ्यूल से चलेगी ये SUV

Kia India ने Syros Flex-Fuel SUV का कॉन्सेप्ट पेश किया है, जो पेट्रोल के साथ E85 यानी 85% एथेनॉल वाले फ्यूल पर भी चल सकेगी. इसमें 1.0-लीटर टर्बो इंजन और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा.

Kia India ने Syros Flex Fuel Vehicle (FFV) कॉन्सेप्ट को पेश कर दिया है. यह कंपनी का भारत में पहला फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल है. इसे मौजूदा Kia Syros कॉम्पैक्ट SUV के बेस पर तैयार किया गया है. खास बात यह है कि यह SUV पेट्रोल के साथ-साथ एथेनॉल और पेट्रोल-एथेनॉल के अलग-अलग मिक्सचर पर भी चल सकेगी. कंपनी के मुताबिक, इसमें E85 तक यानी 85% एथेनॉल वाले फ्यूल का यूज भी किया जा सकता है.

Kia ने Syros FFV को फिलहाल एक कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किया है, लेकिन कंपनी ने साफ संकेत दिए हैं कि इसका प्रोडक्शन फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन भी भारत में लाया जाएगा. हालांकि, अभी इसकी लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

Kia Syros Flex-Fuel: इंजन

Kia Syros Flex-Fuel में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके पावर आउटपुट का खुलासा नहीं किया है. अलग-अलग एथेनॉल ब्लेंड वाले फ्यूल के साथ इसे आसानी से चलाने के लिए Kia ने ECU, TCU और फ्यूल सिस्टम जैसे कई कंपोनेंट्स में बदलाव किए हैं.

ट्रांसमिशन की बात करें तो यहां भी स्टैंडर्ड Syros Turbo-Petrol से थोड़ा बदलाव देखने को मिलता है. जहां रेगुलर मॉडल में 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स मिलता है, वहीं Flex-Fuel वर्जन को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.

Kia Syros Flex-Fuel: डिजाइन और केबिन 

लुक के मामले में Syros FFV को देखकर आपको स्टैंडर्ड SUV से ज्यादा फर्क नजर नहीं आएगा. इसमें वही बॉक्सी और टॉल-बॉय डिजाइन मिलता है, जिसके साथ Ice-Cube LED हेडलैंप और DRLs दिए गए हैं. SUV में 17-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील, रूफ रेल्स और डुअल-टोन बंपर भी मिलते हैं. पीछे की तरफ हाई-माउंटेड L-शेप LED लाइटिंग सिग्नेचर इसके डिजाइन को और खास बनाती है.

केबिन की बात करें तो यहां भी कंपनी ने बड़े बदलाव नहीं किए हैं. डैशबोर्ड पर ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप मिलता है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए अलग डिस्प्ले शामिल है. सेंटर कंसोल पर फिजिकल कंट्रोल्स के साथ वायरलेस फोन चार्जर, वही जाना-पहचाना गियर सेलेक्टर और सामान रखने के लिए कई प्रैक्टिकल स्टोरेज स्पेस दिए गए हैं.

Maruti के बाद Kia ने बढ़ाया Flex-Fuel की ओर कदम

इस डेब्यू के साथ Kia भारत में flex-fuel कार पेश करने वाली दूसरी कंपनी बन गई है. इससे पहले इसी साल Maruti Suzuki ने Wagon R का flex-fuel वर्जन पेश किया था. इसकी मौजूदा कीमत 7.24 लाख रुपये है. अब Kia भी उन कार कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जो भारत में Flex-Fuel गाड़ियां लाने की तैयारी कर रही हैं. सरकार भी पेट्रोल में ज्यादा एथेनॉल मिलाने पर जोर दे रही है. इससे विदेशों से कच्चा तेल खरीदने की जरूरत कम होगी और देश का पैसा भी बचेगा.

ये भी पढ़ें: Turbo-Hybrid इंजन, 30 सेफ्टी फीचर्स... ₹27.99 में लॉन्च हुई Kia Sorento, जानें इस SUV में और क्या मिलेगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >