526 KM रेंज, 360° कैमरा, Kia Syros EV की वो 5 खासियतें जो जीत लेंगी आपका दिल

किआ ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार, सायरोस ईवी, को अनवील किया है, जो 526 किलोमीटर तक की रेंज का दावा करती है. यह कार एडवांस्ड ADAS फीचर्स और 30-इंच के पैनोरमिक डिस्प्ले के साथ आती है, जो इसे सेगमेंट में एक दमदार दावेदार बनाती है.

इंडियन ऑटोमोबाइल की मोस्ट पॉपुलर वाहन निर्माता कंपनियों में से एक किआ ने हाल ही में ईवी को अनवील किया है, जिसके चर्चे मार्केट में लगातार हो रहे हैं. कंपनी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट और रेजिस्टर्ड डीलरों के जरिए इसकी प्री-बुकिंग स्टार्ट भी कर दी है, जिसके लिए 25 हजार रुपए की कीमत तय की गई है. दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ 526 किलोमीटर रेंज का दावा करने वाली यह ईवी बढ़ते हुए सेगमेंट में एक नई पेशकश है. चलिए इस आर्टिकल में हम आपको इस इलेक्ट्रिक कार की 5 खासियत के बारे में बताते हैं, जो आपको फैन बना सकती है. 

526 किलोमीटर रेंज का दावा 

Kia Syros EV दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है. पहली 51.4 kWh की बड़ी बैटरी है, जो ARAI प्रमणित रेंज 526 किलोमीटर देने का दावा करती है. वहीं, दूसरी 42 kWh छोटी बैटरी, जिसकी ARAI क्लेम्ड रेंज 443 KM है. 71 ps की पावर जेनरेट करने वाली दोनों ही वेरिएंट फ्रंट माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर से संचालित होता हैं. इतना ही नहीं किआ का दावा है कि बड़ी बैटरी वाला वेरिएंट 8.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है. 

फास्ट चार्जिंग एंड बैटरी तकनीक 

किआ सायरोस इलेक्ट्रिक ईवी 100 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी को सिर्फ 39 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. इसमें 10.8 किलोवाट का ऑनबोर्ड एसी चार्जर, बैटरी कंडीशनिंग टेक्निक और एक पेडल ड्राइविंग के लिए आई-पेडल मोड के साथ रिजेनरेटिव ब्रेकिंग दी गई है. 

ईवी स्पेसिफिक स्टाइलिंग 

हालांकि, Kia Syros EV का फुल डिजाइन इसके आईसी मॉडल जैसा ही लगता है, लेकिन इसमें कई इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सिफिक स्टाइलिंग एलीमेंट्स दिए गए हैं. इनमें किआ का डिजिटल टाइगर फेस, आइस क्यूब MFR एलईडी हेडलाइट, स्टार मैप LED लाइटिंग, फ्लश डोर हैंडल और 17 इंच के ड्यूअल टोन एयरो अलॉय व्हील्स शामिल हैं. वेरिएंट के आधार पर खरीदने वाले 16 इंच के व्हील्स का चयन कर सकते हैं. 

फीचर्स से लैस केबिन 

इस इलेक्ट्रिक कार की इंटीरियर में 30 इंच का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले पैनल लगाया गया है, जिसमें 12.4 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए 5 इंच का डिस्प्ले शामिल हैं. इसके अलावा अन्य स्पेशल फीचर्स में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले, 90+ कनेक्टेड फीचर्स वाला किआ कनेक्ट 2.0, ओवर द एयर अपडेट, हरमन काडर्न  का 8 स्पीकर ऑडीयो सिस्टम, रियर एंड फ्रंट वेंटीलेटेड सीटें, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एंबीएंट लाइटिंग और 16 लीटर फ्रंट ट्रंक शामिल हैं. 

सेफ्टी के लिए स्मार्ट फीचर्स 

इसके अलावा सेफ्टी का पूरा ध्यान इस कार में रखा गया है. इसमें लेवल-2 ADAS सूट दिया गया है, जिसमें फ्रंट कॉलिजन अवॉइडेंस असिस्ट, स्टॉप एंड गो के साथ स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट सहित 16 ऑटोनॉमस ड्राइविंग फंक्शन शामिल हैं. इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल स्टार्ट असिस्ट, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, ऑटो होल्ड के साथ पार्किंग ब्रेक, 360 डिग्री कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर लगे हैं.  

ये भी पढ़ें: ₹25,000 में बुकिंग शुरू, प्राइस रिवील होनी अभी बाकी, आखिर लॉन्च से पहले ही क्यों चर्चा में है Kia Syros EV?


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivansh Shekhar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >