किआ सोरेंटो (Kia Sorento) भारत में 4 सितंबर को 27.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गई है. यह टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) की शुरुआती कीमत से लगभग 6 लाख रुपये सस्ती है. इससे ग्राहकों को एक नया और एडवांस्ड फीचर्स वाला ऑप्शन मिल गया है. सोरेंटो भारत में किआ की पहली हाइब्रिड कार भी है. हालांकि, दोनों SUVs की इंजीनियरिंग और बनावट अलग है, लेकिन कीमत के मामले में यह दोनों एक-दूसरे को सीधी टक्कर देती हैं. आइए जानते हैं कीमत, इंजन, और फीचर्स के मामले में दोनों में क्या अंतर है.
Kia Sorento vs Toyota Fortuner: कीमत
| मॉडल | शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत | टॉप वेरिएंट की कीमत |
| Kia Sorento Diesel | ₹27.99 लाख | — |
| Kia Sorento Hybrid | ₹29.49 लाख | — |
| Toyota Fortuner | करीब ₹34 लाख | करीब ₹50 लाख (टॉप 4x4 वेरिएंट) |
कीमत की बात करें तो सोरेंटो डीजल की शुरुआती कीमत 27.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और हाइब्रिड मॉडल की शुरुआती कीमत 29.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. दूसरी तरफ फॉर्च्यूनर की शुरुआती कीमत लगभग 34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर टॉप 4x4 वेरिएंट्स के लिए 50 लाख रुपये तक जाती है. इसका मतलब है कि सोरेंटो का बेस मॉडल फॉर्च्यूनर के सबसे सस्ते वेरिएंट से काफी सस्ता है.
Kia Sorento vs Toyota Fortuner: इंजन और पावर
| फीचर्स | Toyota Fortuner | Kia Sorento |
| पेट्रोल इंजन | 2.7-लीटर | 1.6-लीटर टर्बो-हाइब्रिड |
| पेट्रोल पावर | 164 hp | 177 hp |
| पेट्रोल टॉर्क | 245 Nm | — |
| इलेक्ट्रिक मोटर | — | 64 hp |
| डीजल इंजन | 2.8-लीटर | 2.2-लीटर |
| डीजल पावर | 201 hp | 190 hp |
| डीजल टॉर्क | 500 Nm | 442 Nm |
| ट्रांसमिशन | ऑटोमैटिक/मैनुअल विकल्प | 8-स्पीड DCT |
| ड्राइवट्रेन | 4x2 / 4x4 | AWD |
| टेरेन मोड्स | ऑफ-रोडिंग फोकस | उपलब्ध |
| लो-रेंज गियरिंग | ✅ उपलब्ध | ❌ उपलब्ध नहीं |
| लॉकिंग डिफरेंशियल | ✅ उपलब्ध | ❌ उपलब्ध नहीं |
इंजन के मामले में दोनों गाड़ियों की सोच काफी अलग है. फॉर्च्यूनर में 2.7-लीटर पेट्रोल (164 hp/245 Nm) और 2.8-लीटर डीजल (201 hp/500 Nm) का ऑप्शन मिलता है. इसमें 4x2 या 4x4 ड्राइवट्रेन के साथ ऑफ-रोडिंग के लिए लो-रेंज गियरिंग और लॉकिंग डिफरेंशियल दिया गया है.
ये भी पढ़ें: Turbo-Hybrid इंजन, 30 सेफ्टी फीचर्स... ₹27.99 में लॉन्च हुई Kia Sorento, जानें इस SUV में और क्या मिलेगा
दूसरी तरफ सोरेंटो में 2.2-लीटर का डीजल इंजन मिलता है जो 190 hp और 442 Nm जनरेट करता है. इसमें 8-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन दिया गया है. इसके अलावा 1.6-लीटर टर्बो-हाइब्रिड इंजन में 177 hp पेट्रोल इंजन के साथ 64 hp की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है. सोरेंटो के दोनों मॉडल्स में AWD और टेरेन मोड्स मिलते हैं, लेकिन फॉर्च्यूनर की तरह लो-रेंज ट्रांसफर केस नहीं दिया गया है.
Kia Sorento vs Toyota Fortuner: साइज और फीचर्स
| फीचर | Kia Sorento | Toyota Fortuner |
| लंबाई | 4,815 मिमी | — |
| चौड़ाई | 1,900 मिमी | — |
| व्हीलबेस | 2,815 मिमी | 2,745 मिमी |
| सीटिंग ऑप्शन | 6-सीटर और 7-सीटर | केवल 7-सीटर |
| सेकंड रो सीट्स | वेंटिलेटेड, स्लाइड और रिक्लाइन | स्लाइड, रिक्लाइन और फोल्ड |
| सेकंड रो वेंटिलेशन | ✅ उपलब्ध | ❌ उपलब्ध नहीं |
| केबिन स्पेस | लंबा व्हीलबेस होने से ज्यादा स्पेस मिलने की उम्मीद | तुलनात्मक रूप से कम व्हीलबेस |
केबिन स्पेस की बात करें तो सोरेंटो की लंबाई 4,815 मिमी, चौड़ाई 1,900 मिमी और व्हीलबेस 2,815 मिमी है. यह 6 और 7 सीटर दोनों ऑप्शंस में आती है, जिसमें सेकंड रो में भी वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं. फॉर्च्यूनर केवल 7 सीटर लेआउट में आती है और इसका व्हीलबेस 2,745 मिमी है. इसमें सेकंड रो की सीट्स स्लाइड, रिक्लाइन और फोल्ड तो होती हैं, लेकिन उनमें वेंटिलेशन नहीं मिलता है.
ये भी पढ़ें: Kia Syros का Flex-Fuel मॉडल हुआ पेश, 85% एथेनॉल तक वाले फ्यूल से चलेगी ये SUV
| फीचर | Kia Sorento | Toyota Fortuner |
| एयरबैग्स | 10 | 7 |
| ADAS | 30 फीचर्स वाला Level 2+ ADAS | ❌ उपलब्ध नहीं |
| व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल | उपलब्ध | ✅ उपलब्ध |
| हिल असिस्ट | उपलब्ध | ✅ उपलब्ध |
| ट्रैक्शन कंट्रोल | उपलब्ध | ✅ उपलब्ध |
| सेफ्टी के मामले में खासियत | ADAS और ज्यादा एयरबैग्स के साथ ज्यादा एडवांस्ड सेफ्टी पैकेज | मजबूत बेसिक सेफ्टी फीचर्स और ऑफ-रोडिंग से जुड़ी सुरक्षा तकनीकें |
सेफ्टी के मामले में सोरेंटो में 30 फीचर्स वाला लेवल 2+ ADAS और 10 एयरबैग्स दिए गए हैं. वहीं फॉर्च्यूनर की सेफ्टी में 7 एयरबैग्स, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं, लेकिन इसमें ADAS नहीं मिलता है.
