भारत आ रही है Kia की नई 7-सीटर SUV, कंपनी ने जारी किया टीजर, जानें क्या होगा खास

किआ इंडिया ने अपनी नई 7-सीटर SUV Kia Sorento की पहली टीजर दिखाई है. इससे यह तो पक्का है कि यह गाड़ी जल्द भारत में लॉन्च होने वाली है. इस SUV में दमदार हाइब्रिड इंजन, बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, कई नए सेफ्टी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

किआ इंडिया ने अपनी नई तीन-रो वाली SUV Kia Sorento को लेकर एक टीजर जारी किया है. इससे साफ संकेत मिल रहा है कि यह SUV जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है. दुनियाभर के कई देशों में पहले से पॉपुलर यह SUV इस साल के फेस्टिव सीजन के दौरान भारत में लॉन्च हो सकती है.

दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने अपने टीजर में इटली के खूबसूरत तटीय शहर Sorrento की तस्वीर शेयर की है, जिसके नाम पर इस SUV का नाम रखा गया है. वहीं, लॉन्च से पहले Kia Sorento को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा भी जा चुका है.

इंजन और परफॉर्मेंस

ग्लोबल मार्केट में यह SUV 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है. दोनों मिलकर 224 bhp की पावर जनरेट करते हैं. इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. वहीं, कुछ विदेशी बाजारों में यह ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) ऑप्शन के साथ भी मौजूद है. हालांकि, भारत में आने वाले मॉडल में AWD मिलेगा या नहीं, इस पर अभी तक कंपनी ने कोई ऑफिसियल डिटेल नहीं दी है.

एक्सटीरियर डिजाइन

Kia Sorento का डिजाइन काफी स्टाइलिश नजर आता है. सामने की तरफ कंपनी की सिग्नेचर चौड़ी ग्रिल दी गई है, जिसके दोनों ओर वर्टिकली स्टैक्ड एलईडी हेडलैंप और स्टार मैप एलईडी डीआरएल इसे प्रीमियम लुक देते हैं. साइड प्रोफाइल में लंबी रूफलाइन, बड़े ग्लास एरिया और उभरे हुए व्हील आर्च दिए गए हैं. वहीं, पीछे की तरफ वर्टिकल एलईडी टेललैंप और सीधा टेलगेट इसे एक मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देते हैं. इसके अलावा, SUV में डायमंड-कट के अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं.

Photo: kia.com

इंटीरियर और फीचर्स

Kia Sorento का केबिन काफी मॉडर्न और प्रीमियम लुक के साथ आता है. अंदर ड्यूल-स्क्रीन सेटअप नजर आता है, जिसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं. वेरिएंट के हिसाब से इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और हेड-अप डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं. इतना ही नहीं, बेहतर सेफ्टी के लिए इसमें ADAS फीचर्स के साथ लेटेस्ट कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी गई है.

ये भी पढ़ें: स्टाइल, स्पीड और ओपन-टॉप ड्राइविंग... MINI की नई Stardust Edition में मिलेगा सबकुछ, जानिए क्या है कीमत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >