भारत का SUV बाजार तेजी से बदल रहा है और इसी बीच Kia ने अपनी नयी Sorento Hybrid को भारत में उतारने की तैयारी शुरू कर दी है. यह 7-सीटर SUV सीधे तौर पर Mahindra XUV 7XO जैसी बड़ी गाड़ियों को चुनौती देगी. कंपनी ने अपने CEO इन्वेस्टर डे 2026 इवेंट में भारत के लिए बड़े प्लान्स का ऐलान किया है, जिसमें Sorento Hybrid भी शामिल है.
Kia का मेगाप्लान
Kia ने घोषणा की है कि वह भारत में अपनी लाइनअप को 10 मॉडल्स तक बढ़ाएगी, जिनमें से 8 इलेक्ट्रिफाइड यानी EV और हाइब्रिड होंगे. कंपनी का फोकस अब फ्यूचर मोबिलिटी और कम ईंधन खर्च वाली गाड़ियों पर है. भारत को Kia ने अपने लिए एक अहम बाजार बताया है और इसी रणनीति के तहत Sorento Hybrid पेश की जाएगी.
Sorento Hybrid – डिजाइन और परफॉर्मेंस
Sorento Hybrid को Seltos के ऊपर पोजिशन किया जाएगा. यह एक थ्री-रो SUV होगी, यानी इसमें तीन कतारों में सीटें मिलेंगी. ग्लोबल मॉडल के आधार पर इसकी लंबाई करीब 4.8 मीटर और व्हीलबेस लगभग 2.8 मीटर हो सकता है. लंबे व्हीलबेस के चलते इसमें बेहतर केबिन स्पेस मिलेगा. कंपनी का दावा है कि यह SUV फुल टैंक में 970 किमी तक चल सकती है.
मुकाबला और कीमत
भारत में इसका मुकाबला सीधे Mahindra XUV 7XO और अन्य बड़ी SUVs से होगा. Kia Sorento Hybrid की कीमत भारत में करीब ₹30 लाख (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है. कंपनी सालाना लगभग 50,000 यूनिट्स बनाने की योजना बना रही है, जिसमें घरेलू और एक्सपोर्ट दोनों शामिल होंगे.
डीलर नेटवर्क और लॉन्च टाइमलाइन
Kia अपने डीलर नेटवर्क को भी तेजी से बढ़ाकर 800 लोकेशंस तक ले जाने की योजना बना रही है. Sorento Hybrid को भारत में 2030 तक लॉन्च किया जाएगा, हालांकि ग्लोबल मार्केट में यह पहले से मौजूद है.
यह भी पढ़ें: Kia Sonet से Scorpio-N तक: हैचबैक से SUV में अपग्रेड करने वालों के लिए टॉप 5 ऑप्शंस
यह भी पढ़ें: Fortuner से Brezza तक, भारत में सबसे ज्यादा रीसेल वैल्यू देने वाली 5 SUVs
