8 एयरबैग्स, 1.6 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन... लॉन्च से पहले Kia ने शुरू कर दी इस दमदार MPV की प्री-बुकिंग, जानें खासियत

किआ ने नई कार्निवल हाइब्रिड की प्री-बुकिंग भारत में शुरू कर दी है. यह MPV सोरेंटो वाले 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और दमदार इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगी. जानिए इसकी क्या हैं खासियते और फीचर्स.

किआ ने भारत में इस MPV की जानकारी शेयर करने के एक हफ्ते बाद नई कार्निवल हाइब्रिड (Kia Carnival Hybrid) की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद वाली किआ कार्निवल की स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन में सोरेंटो वाला 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है, लेकिन इसमें ज्यादा ताकतवर इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है. कार्निवल का हाइब्रिड वेरिएंट उसी लिमोसिन+ ट्रिम में मिलेगा, जो अभी सिर्फ डीजल वेरिएंट के साथ आता है. आइए इसकी खासियत के बारे में जानते हैं.

Kia Carnival Hybrid: इंजन और पावर 

जैसा कि पहले बताया गया है, किआ कार्निवल हाइब्रिड पावरट्रेन में सोरेंटो का 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है जो 180hp की पावर और 265Nm का टॉर्क देता है. लेकिन इसमें ज्यादा पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है जो 73.4hp की पावर और 304Nm का टॉर्क बनाती है (यह 8.4hp और 40Nm ज्यादा है). इस पावरट्रेन को 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AT) के साथ जोड़ा गया है.

MPV में 8-स्पीड AT के साथ आने वाला 193hp क्षमता वाला 2.2-लीटर डीजल इंजन स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ बिकना जारी रहेगा.

Kia Carnival Hybrid: डिजाइन 

टेलगेट पर दिए गए नए HEV बैज को छोड़कर, कार्निवल हाइब्रिड का बाहरी डिजाइन डीजल वाले मॉडल जैसा ही है. इसमें टाइग-फेस ग्रिल, दिन में जलने वाली LED लाइट्स (DRLs) के साथ सीधी खड़ी LED हेडलाइट्स, पावर स्लाइडिंग दरवाजे, 18-इंच के अलॉय व्हील्स और आपस में जुड़ी हुई LED टेल-लाइट्स मिलती हैं. केबिन का डिजाइन भी वैसा ही रखा गया है. फीचर्स की बात करें तो इसमें वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम, मुड़ने और ऊंचाई के हिसाब से सेट होने वाले सीट-बैक टेबल और वायरलेस फोन चार्जर नए जोड़े गए हैं.

ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: भारत के Auto Sector को क्या फायदा? EV से Car Export तक बदल सकती है तस्वीर

Kia Carnival Hybrid: इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स

कार्निवल हाइब्रिड में दो 12.3-इंच की स्क्रीन, 3-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और 12-स्पीकर वाला बोस (Bose) साउंड सिस्टम मिलना जारी है. सुरक्षा के लिए इसमें 8 एयरबैग, लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), दोनों तरफ डिस्क ब्रेक और 360-डिग्री कैमरा दिया गया है.

ये भी पढ़ें: 2026 Maruti Baleno Facelift की फुल प्राइस लिस्ट जारी, टॉप वेरिएंट की कीमत ₹10 लाख से कम

Kia Carnival Hybrid: कीमत और अनुमान

कार्निवल लिमोसिन+ हाइब्रिड की कीमत डीजल वेरिएंट से ज्यादा होने की उम्मीद है. अभी डीजल वेरिएंट की कीमत 59.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >