7-सीटर Kia Carens Clavis के ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, पेट्रोल-डीजल दोनों का ऑप्शन मिलेगा, इतनी रखी गई कीमत

Kia ने Carens Clavis के ऑटोमैटिक वेरिएंट्स को अब और किफायती बना दिया है. नए HTE (O) और HTE (EX) ट्रिम्स में भी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है. पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ यह सुविधा अब कम कीमत में मिल रही है.

Kia ने Carens Clavis के लोअर ट्रिम्स में भी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दे दिया है. इसके साथ ही MPV के ऑटोमैटिक वर्जन की शुरुआती कीमत अब 14.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है. यह बदलाव इसलिए खास है क्योंकि अब तक इस मॉडल में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स पाने के लिए ग्राहकों को कई ऊंचे ट्रिम्स पर जाना पड़ता था. नई कीमत HTE (O) और HTE (EX) वेरिएंट पर लागू होती है, जो अब तक सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आते थे. इससे उन ग्राहकों के लिए ऑटोमैटिक Carens Clavis खरीदना आसान हो गया है, जिन्हें ऊंचे वेरिएंट के अतिरिक्त फीचर्स की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं कि इसमें क्या बदलाव हुआ है और मैनुअल वर्जन की तुलना में ज्यादा कीमत पर क्या मिलता है.

नए Kia Carens Clavis ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत

नए Kia Carens Clavis ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 14.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. टर्बो-पेट्रोल DCT वाले HTE (O) की कीमत 14.67 लाख रुपये है, जबकि HTE (EX) टर्बो-पेट्रोल DCT की कीमत 15.22 लाख रुपये है. वहीं HTE (O) डीजल ऑटोमैटिक की कीमत 15.82 लाख रुपये है.

1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है. Kia पहले से ही Carens Clavis के ऊंचे वेरिएंट्स में दोनों ऑटोमैटिक पावरट्रेन देती है. कंपनी के इस नए अपडेट के बाद अब ये ऑप्शन कम कीमत वाले HTE रेंज में भी उपलब्ध हो गए हैं. Kia की ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन के अनुसार, टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड DCT और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है.

लोअर HTE रेंज में अब ऑटोमैटिक का ऑप्शन

Kia India ने Carens Clavis में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन को बढ़ाने के लिए HTE रेंज में नए वेरिएंट जोड़े हैं. अब 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ DCT गियरबॉक्स HTE (EX) और HTE (O) ट्रिम में उपलब्ध है. इसके अलावा HTE (O) ट्रिम में डीजल ऑटोमैटिक का ऑप्शन भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Tata Sierra में आया Legend Series, कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू, जानें सभी वेरिएंट और फीचर्स

ज्यादा ऑटोमैटिक ऑप्शन अब उपलब्ध

नए Kia Carens Clavis ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 14.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. टर्बो-पेट्रोल DCT HTE (O) की कीमत 14.67 लाख रुपये है, जबकि HTE (EX) टर्बो-पेट्रोल DCT की कीमत 15.22 लाख रुपये है. 

HTE (O) डीजल ऑटोमैटिक की कीमत 15.82 लाख रुपये है. 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है. Kia पहले से ही Carens Clavis के ऊंचे वेरिएंट्स में दोनों ऑटोमैटिक पावरट्रेन देती है. 

ये भी पढ़ें: बिहार-झारखंड के पहले JLR Exclusive शोरूम का उद्घाटन, MD से खास बातचीत; देखें अंदर की झलक

कंपनी के इस नए अपडेट के बाद अब ये ऑप्शन कम कीमत वाले HTE रेंज में भी उपलब्ध हो गए हैं. Kia की ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन के अनुसार, टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड DCT और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है.

नए वेरिएंट में कौन से फीचर्स मिलते हैं?

नए जोड़े गए ऑटोमैटिक वेरिएंट में Automatic Pack भी दिया गया है. इसमें मोशन सेंसर के साथ स्मार्ट-की, पुश-बटन स्टार्ट, ड्राइव मोड्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और रिमोट इंजन स्टार्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं.

Carens Clavis में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है. वेरिएंट के अनुसार इसमें मैनुअल, iMT, DCT और टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलते हैं.

यह MPV 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है. हालांकि, Kia की ओर से जोड़े गए नए HTE ऑटोमैटिक वेरिएंट रेंज के वैल्यू-ओरिएंटेड हिस्से में रखे गए हैं.

Carens Clavis भारत में Kia की Carens का रिप्लेसमेंट मॉडल है और कंपनी की थ्री-रो फैमिली कार लाइन-अप में शामिल है. इसकी लंबाई 4,550 mm है, जबकि व्हीलबेस 2,780 mm का है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >