अगर आप नई Kia कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अप्रैल 2026 आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है. कंपनी ने इस महीने अपनी कई पॉपुलर SUVs और MPVs पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स पेश किए हैं. इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और कॉर्पोरेट ऑफर्स शामिल हैं. हालांकि, ये फायदे शहर, स्टॉक और कस्टमर की एलिजिबिलिटी के अनुसार बदल सकते हैं, इसलिए खरीदने से पहले नजदीकी डीलरशिप से कन्फर्म करना जरूरी है.
Kia Carnival पर सबसे बड़ा फायदा
इस महीने Kia Carnival पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है. PY25 यूनिट्स पर कुल 3.20 लाख रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है, जिसमें 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 2 लाख रुपये का एक्सचेंज बोनस और 50,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है. वहीं, MY26 यूनिट्स पर 1 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है.
Kia Seltos पर भी मिल रहा अच्छा ऑफर
Kia Seltos के MY25 मॉडल्स पर कुल 1.35 लाख रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है. इसमें 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 60,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है. यह ऑफर इसे मिड-साइज SUV सेगमेंट में और भी आकर्षक बनाता है.
Kia Syros पर भी मिल रही छूट
Kia Syros के डीजल ऑटोमैटिक (PY25) वेरिएंट पर 1.55 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है. इसमें 70,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 20,000 रुपये का स्क्रैपेज ऑफर शामिल है. वहीं MY26 मॉडल्स पर 60,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है.
Kia Carens Clavis EV पर ऑफर
इलेक्ट्रिक सेगमेंट में Kia Carens Clavis EV भी ऑफर के साथ उपलब्ध है. PY25 यूनिट्स पर 2.15 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है, जिसमें 85,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 75,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 35,000 रुपये तक के अतिरिक्त बेनिफिट्स शामिल हैं. MY26 यूनिट्स पर यह लाभ घटकर 90,000 रुपये तक रह जाता है.
यह भी पढ़ें: रांची में नयी कार या बाइक खरीदने का है प्लान? यहां देखें शहर के टॉप शोरूम की लिस्ट
