JLR Sales: पिछले साल की आखिरी तिमाही में जेएलआर की बिक्री 36% घटी, जानें वजह

टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की खुदरा बिक्री 2021-22 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 36 प्रतिशत घटकर 79,008 इकाई रही.

JLR Sales: टाटा मोटर्स (tata motors) के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर, jlr) की खुदरा बिक्री 2021-22 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 36 प्रतिशत घटकर 79,008 इकाई रही.

कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान खुदरा बिक्री वैश्विक सेमीकंडक्टर की कमी के कारण बाधित रही. हालांकि, कंपनी की चिप आपूर्ति में धीरे-धीरे सुधार हुआ है. इससे पिछली तिमाही की तुलना में उत्पादन और थोक मात्रा में सुधार हुआ है और यह अगले वित्त वर्ष में जारी रहने की उम्मीद है.

समीक्षाधीन तिमाही में जेएलआर की बिक्री 14,574 इकाई रही. यह एक एक साल पहले इसी अवधि की तुलना में 38 प्रतिशत कम है. लैंड रोवर की खुदरा बिक्री 36 प्रतिशत घटकर 64,434 इकाई रही. कंपनी ने कहा कि 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष में खुदरा बिक्री 3,76,381 इकाई रही, जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की तुलना में 14 प्रतिशत कम है.

Also Read: JLR ने भारत में उतारी नयी Range Rover Evoque, जानें कीमत और फीचर्स की डीटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >