बिहार-झारखंड के पहले JLR Exclusive शोरूम का उद्घाटन, MD से खास बातचीत; देखें अंदर की झलक

Ranchi में JLR के नए Exclusive शोरूम के उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. Prabhat Khabar की टीम ने मौके पर पहुंचकर showroom से लेकर service workshop तक का जायजा लिया. इस दौरान JLR India के MD Rajan Amba से कंपनी की झारखंड में रणनीति, luxury car market और Pre-Owned Cars को लेकर खास बातचीत भी हुई.

Ranchi JLR Exclusive Showroom: झारखंड की राजधानी रांची में Jaguar Land Rover (JLR) ने अपना नया 3S सेंटर शुरू किया है. इस नई facility में ग्राहकों को एक ही जगह पर नई लग्जरी कारों की बिक्री, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स से जुड़ी सुविधाएं मिलेंगी. रांची के न्योरी इलाके में शुरू हुई इस facility को Primerover Cars Pvt. Ltd. के साथ साझेदारी में खोला गया है.

शोरूम के उद्घाटन के मौके पर JLR India के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन अंबा और Primerover Cars Pvt. Ltd. के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य प्रसाद साहू मौजूद रहे. दोनों ने मिलकर नए सेंटर का उद्घाटन किया.

उद्घाटन के मौके पर पहुंचीं बड़ी संख्या में लोग

नए JLR सेंटर के उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में लोग और ऑटोमोबाइल से जुड़े लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा के अलावा कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी शिरकत की.

इवेंट के दौरान मेहमानों के लिए अलग-अलग तरह के वेज और नॉन-वेज व्यंजनों के साथ बेवरेजेस की भी व्यवस्था की गई थी. हालांकि, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण JLR की लग्जरी एसयूवी और नया शोरूम रहा.

शोरूम स्टाफ के मुताबिक, उद्घाटन के पहले ही दिन 3 लग्जरी कारों की डिलीवरी भी की गई.

JLR Exclusive Showroom में कार के बारे में जानकारी लेते लोग

Sales, Service और Spare Parts की सुविधा

रांची में शुरू किया गया यह सेंटर 3S facility के तौर पर काम करेगा. 3S का मतलब Sales, Service और Spare Parts है. यानी ग्राहक नई JLR कार खरीदने के साथ-साथ उसकी सर्विस और स्पेयर पार्ट्स से जुड़ी जरूरतों के लिए भी इसी सेंटर का इस्तेमाल कर सकेंगे.

इससे पहले झारखंड और बिहार के JLR ग्राहकों को नई कार खरीदने या सर्विस जैसी जरूरतों के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था. नए सेंटर के शुरू होने के बाद रांची और आसपास के इलाकों के ग्राहकों के लिए ये सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी.

रेंज रोवर एसयूवी

JLR के MD से हुई खास बातचीत

उद्घाटन के दौरान Prabhat Khabar ने JLR India के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन अंबा से खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि कंपनी strategic markets में अपने retail network का विस्तार कर रही है.

बिहार और झारखंड जैसे बाजारों में लग्जरी कार ब्रांड के विस्तार को लेकर जब उनसे पूछा गया कि इन राज्यों को आम तौर पर rural-centric market के तौर पर देखा जाता है, तो उन्होंने इस धारणा को अलग नजरिए से देखने की बात कही.

राजन अंबा के मुताबिक, अब भारत में कोई भी जगह पूरी तरह rural नहीं रह गई है. उनके अनुसार, देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है और अलग-अलग क्षेत्रों में ऐसे ग्राहक मौजूद हैं जो लग्जरी प्रोडक्ट्स को खरीदने की क्षमता रखते हैं और उन्हें खरीदना भी चाहते हैं.

JLR Exclusive Showroom में ग्राहक को गाड़ी की खूबियां बताता सेल्स पर्सन

Pre-Owned Cars भी खरीद सकेंगे ग्राहक

नए JLR सेंटर पर ग्राहकों के लिए Pre-Owned Cars का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा. यानी नई कार के साथ ग्राहक सेकंड हैंड JLR कारों को भी खरीद सकेंगे.

Pre-Owned Cars के बाजार को लेकर राजन अंबा ने बताया कि यह कुल कार खरीदारी का करीब 10-20 प्रतिशत हिस्सा है. कंपनी को उम्मीद है कि इस सेगमेंट में भी उसे बिक्री का अच्छा अवसर मिलेगा.

इस सुविधा से उन ग्राहकों के लिए भी JLR ownership का विकल्प खुल सकता है जो नई कार की तुलना में इस्तेमाल की हुई लग्जरी कार खरीदना चाहते हैं.

JLR Exclusive Showroom में उद्घाटन के मौके पर उमड़ी भीड़

Service Workshop भी पूरी तरह तैयार

हमने इस नए सेंटर की सर्विस वर्कशॉप का भी जायजा लिया. Workshop को JLR के ग्राहकों को आफ्टर-सेल्स सपोर्ट देने के लिए तैयार किया गया है.

यहां सर्विस से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे रांची और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को JLR की सर्विस के लिए दूसरे शहरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

Luxury car buyers के लिए आफ्टर-सेल्स सर्विस एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. ऐसे में किसी ब्रांड की स्थानीय presence सिर्फ कार खरीदने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि ownership experience में भी भूमिका निभाती है.

JLR Exclusive शोरूम का सर्विस सेंटर

Range Rover की पूरी फैमिली देखने को मिलेगी

नए showroom में JLR के अलग-अलग luxury SUV models देखने को मिलेंगे. इनमें Range Rover family भी शामिल है.

Range Rover को JLR के modern luxury portfolio के प्रमुख brands में शामिल किया जाता है. इसकी प्रमुख मॉडल रेंज में:

  • Range Rover
  • Range Rover Sport
  • Range Rover Velar
  • Range Rover Evoque

शामिल हैं. इसके अलावा ग्राहक showroom में Defender और Discovery family के मॉडल भी देख सकेंगे.

JLR Exclusive Showroom के बाहर खड़ी कारों की रेंज

25 शहरों में 30 outlets तक पहुंचा JLR का नेटवर्क

Ranchi में नए outlet के शुरू होने के साथ JLR India का retail network 25 शहरों में 30 outlets तक पहुंच गया है.

कंपनी के लिए Ranchi में नई facility की शुरुआत ऐसे समय में हुई है जब luxury car brands देश के अलग-अलग शहरों में अपनी retail और after-sales presence बढ़ा रहे हैं.

Ranchi में 3S facility शुरू होने से झारखंड के साथ आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को JLR के products और services तक स्थानीय स्तर पर पहुंच मिलने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suyash Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >