JIO Data Plan होगा 4 गुना महंगा? कंपनी ने सरकार से की यह Demand

Reliance Jio Data Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने मोबाइल डेटा प्लान (Jio Data Plan) की कीमत बढ़ाने की तैयारी में है.

Reliance Jio Data Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने मोबाइल डेटा प्लान (Jio Data Plan) की कीमत बढ़ाने की तैयारी में है. जी हां, रिलायंस जियो ने सरकार से एक ऐसी मांग की है जो जियो के ग्राहकों को बड़ा झटका देने वाली है.

अगर जियो की यह मांग पूरी हो जाती है, जियो के ग्राहकों को एक जीबी मोबाइल डेटा के लिए 20 रुपये खर्च करने होंगे. बताते चलें कि फिलहाल एक जीबी डाटा की कीमत 4-6 रुपये के आसपास है.

रिलायंस जियो ने टेलीकॉम अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI, ट्राई) से मांग की है कि प्रति जीबी डेटा की टारगेट फ्लोर प्राइस फिलहाल 15 रुपये तय की जाये और अगले 6 से 9 महीनों में इसकी कीमत 15 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये की जाये.

आपको बता दें कि फ्लोर प्राइस तय होने के बाद कोई भी कंपनी तय कीमत से अधिक कीमत पर प्लान पेश नहीं कर सकती है.

रिपोर्ट्स की मानें, ताे जियो ने ट्राई से कहा है कि वायरलेस डेटा की कीमत ग्राहकों के इस्तेमाल के हिसाब से तय होगी. इसके साथ ही जियो ने यह भी कहा कि वॉइस टैरिफ में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जा सकता क्योंकि यह मार्केट में अस्थिरता लाएगा और इसे लागू करने में भी काफी मुश्किल आयेगी.

मालूम हो कि आर्थिक संकट से जूझ रही है टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने भी हाल ही में ऐसी ही मांग की थी. वोडाफोन आइडिया ने ट्राई से कहा था कि एक जीबी मोबाइल डेटा की कीमत 35 रुपये की जाये, जो कि मौजूदा कीमत से करीब 7 गुना ज्यादा है.

बताते चलें कि एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) का भुगतान न करने के कारण टेलिकॉम इंडस्ट्री भारी कर्ज में चल रही है. वोडाफोन (Vodafone) को 53 हजार करोड़ और एयरटेल (Airtel) को 35 हजार करोड़ रुपये का भुगतान करना है. जियो ने कहा है कि टारगेट फ्लोर प्राइस तय होने के बाद इंडस्ट्री को काफी राहत पहुंचने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >