झारखंड के लग्जरी कार बाजार में Jaguar Land Rover India यानी JLR India ने अपनी नई शुरुआत की है. कंपनी ने रांची में अपना पहला सेल्स, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स यानी 3S सेंटर शुरू किया है. इस सेंटर पर ग्राहकों को कार खरीदने से लेकर सर्विस और स्पेयर पार्ट्स तक की सुविधा एक ही जगह मिलेगी. यहां Range Rover, Defender और Discovery की पूरी मॉडल रेंज के साथ Certified Pre-Owned यानी प्रमाणित इस्तेमाल की गई JLR कारों का ऑप्शन भी मिलेगा.
JLR India के Managing Director राजन अंबा ने क्या कहा?
JLR India के Managing Director राजन अंबा ने कहा, कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाजारों में रिटेल नेटवर्क का विस्तार भारत में कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटजी का अहम हिस्सा है. उन्होंने रांची को एक उभरता हुआ लग्जरी बाजार बताया और कहा कि झारखंड में पहली इंटीग्रेटेड रिटेल सुविधा शुरू करना कंपनी के लिए खुशी की बात है.
Primerover Cars के साथ साझेदारी में शुरू की गई नई 3S सुविधा के जरिए ग्राहकों को बिक्री के साथ आफ्टर-सेल्स सपोर्ट के बेहतर मानक देने पर जोर दिया गया है. कंपनी का कहना है कि इससे क्षेत्र में उसकी मौजूदगी मजबूत होगी और ग्राहकों को JLR के आधुनिक लग्जरी ब्रांड्स के अनुरूप ओनरशिप अनुभव मिलेगा.
Primerover Cars Pvt. Ltd. के Managing Director आदित्य प्रसाद साहू ने कही ये बात
Primerover Cars Pvt. Ltd. के Managing Director आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि कंपनी JLR India के साथ साझेदारी कर झारखंड में Range Rover, Defender और Discovery ब्रांड्स को पेश करने को लेकर उत्साहित है. उनके मुताबिक, यह नई एकीकृत सुविधा विश्वस्तरीय रिटेल और आफ्टर-सेल्स सेवाओं के जरिए ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने की साझा कमिटमेंट को दर्शाती है.
उन्होंने कहा कि कंपनी रांची और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों का ऐसे आधुनिक लग्जरी वातावरण में स्वागत करने के लिए एक्साइटेड है, जो Range Rover, Defender और Discovery ब्रांड्स के मूल्यों को दर्शाता है.
रांची में शुरू की गई यह नई सुविधा JLR India की प्रमुख और तेजी से विकसित हो रहे बाजारों में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार करने की रणनीति को और मजबूत करती है. इसके जरिए आधुनिक लग्जरी ब्रांड्स और विश्वस्तरीय वाहन ऑनरशिप अनुभव को देशभर के ग्राहकों के और करीब लाने का प्रयास किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: बिहार-झारखंड के पहले JLR Exclusive शोरूम का उद्घाटन, MD से खास बातचीत; देखें अंदर की झलक
Range Rover की पूरी फैमिली उपलब्ध
रांची के नए सेंटर पर Range Rover की पूरी मॉडल फैमिली उपलब्ध होगी. इसमें Range Rover, Range Rover Sport, Range Rover Velar और Range Rover Evoque शामिल हैं. कंपनी के अनुसार, Range Rover को 1970 से चली आ रही डिजाइन परंपरा के साथ आधुनिक लग्जरी ब्रांड के रूप में तैयार किया गया है. इसमें आधुनिक डिजाइन, शांत और कनेक्टेड इंटीरियर तथा इलेक्ट्रिफाइड परफॉर्मेंस पर जोर दिया गया है.
Range Rover परिवार में इलेक्ट्रिफाइड हाइब्रिड ऑप्शन उपलब्ध हैं, जबकि पूरी तरह इलेक्ट्रिक मॉडल 2030 से पहले लाने की योजना बताई गई है. Range Rover को 121 देशों में बेचा जाता है और यह JLR के ब्रिटिश ब्रांड पोर्टफोलियो का हिस्सा है.
ये भी पढ़ें: झारखंड में JLR India की एंट्री, Ranchi में खुला पहला 3S सेंटर, Sales से लेकर Service तक मिलेगी पूरी सुविधा
Defender में 90, 110 और 130 बॉडी स्टाइल
Defender की पूरी रेंज भी रांची के इस सेंटर पर उपलब्ध होगी. Defender 90, Defender 110 और Defender 130 बॉडी स्टाइल में आता है. इनमें आठ लोगों तक बैठने की क्षमता वाले विकल्प भी मौजूद हैं. Defender में अलग-अलग पावरट्रेन ऑप्शन दिए जाते हैं. इनमें Defender 110 का इलेक्ट्रिफाइड हाइब्रिड ऑप्शन भी शामिल है.
कंपनी Defender Hard टॉप को 90 और 110 बॉडी स्टाइल में पेश करती है, जिसे प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है. वहीं Defender OCTA को ज्यादा परफॉर्मेंस और ऑन-रोड तथा ऑफ-रोड पावर क्षमता वाले मॉडल के तौर पर पेश किया गया है.
Defender की जड़ें 1948 के पहले Land Rover से जुड़ी हैं. कंपनी के अनुसार, यह ब्रांड इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रेसेंट (International Federation of Red Cross and Red Crescent Societies) और Tusk Trust के साथ मानवीय और संरक्षण से जुड़े कामों का समर्थन करता है. Defender का डिजाइन और इंजीनियरिंग UK में होता है और इसे भी 121 देशों में बेचा जाता है.
Discovery में 7 लोगों के बैठने की क्षमता
Discovery को आधुनिक परिवारों के लिए तैयार लग्जरी SUV के रूप में पेश किया जाता है. इसमें सात लोगों तक बैठने की क्षमता है. कंपनी के अनुसार, इसमें आराम, कनेक्टिविटी, स्पेस और रोजमर्रा
के इस्तेमाल की सुविधा पर ध्यान दिया गया है. इसमें Discovery Sport भी शामिल है. Discovery Sport इलेक्ट्रिफाइड हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है.
Discovery ब्रांड भी Land Rover पर आधारित है और तकनीक, वाहन आर्किटेक्चर तथा ऑफ-रोड क्षमता के क्षेत्र में 75 साल से ज्यादा की विशेषज्ञता से जुड़ा है. Discovery को 1989 से बाजार में पेश किया जा रहा है. इसका डिजाइन और इंजीनियरिंग UK में होता है और इसे 121 देशों में बेचा जाता है.
महत्वपूर्ण सूचना
JLR अपने वाहनों, पार्ट्स और एक्सेसरीज की गुणवत्ता, डिजाइन और उत्पादन में लगातार सुधार के तरीके तलाशता रहता है. इसलिए इनसे जुड़ी विशेषताओं और उपलब्धता में समय-समय पर बदलाव हो सकते हैं.
लेटेस्ट जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है. हालांकि, इस डॉक्यूमेंट्स को वर्तमान विशेषताओं या उपलब्धता का पूरी तरह गलत गाइड नहीं माना जाना चाहिए. यह किसी विशेष वाहन, पार्ट या एक्सेसरी की खरीद का प्रस्ताव भी नहीं है.
अधिक जानकारी के लिए
खुशबू संगोई
JLR India
E: ksangoi@jaguarlandrover.com
M: +91 7303047757
