हुंडई ला रही अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, 2026 के अंत तक हो सकती है लॉन्च, जानिए कितनी हो सकती है कीमत?

हुंडई इस साल के अंत तक भारत में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की तैयारी में है. नए प्लेटफॉर्म पर आधारित इस कार में क्या फीचर्स और स्पेशिफिकेशंस हो सकते हैं, आइए जानते हैं

Hyundai To Launch Affordable Electric SUV: भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में हुंडई मोटर इंडिया जल्द ही बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रही है. कंपनी देश में अपनी अब तक की सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की तैयारी में है.

इस नई इलेक्ट्रिक कार का कोडनेम HE1i बताया जा रहा है. खास बात यह है कि इसे तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदूर प्लांट में ही मैन्युफैक्चर किया जाएगा.

कंपनी के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक SUV को अब 2026 के अंत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है. पहले कंपनी इसे मार्च 2027 तक बाजार में उतारने की योजना बना रही थी. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला टाटा नेक्सॉन ईवी और महिंद्रा XUV 3XO EV जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से हो सकता है.

नए इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार

हुंडई की नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV को कंपनी के E-GMP (K) इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर तैयार किया जाएगा. यह एक डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी आर्किटेक्चर का इस्तेमाल ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली Hyundai Inster EV में भी किया जाता है.

वहीं, Creta Electric के मुकाबले नई EV को अलग तरीके से तैयार किया जाएगा. Creta Electric एक मॉडिफाइड ICE प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जबकि HE1i को इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए तैयार किए गए प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: जल्द लॉन्च हो सकती है Tata की सबसे सस्ती सेडान Tigor का Facelift मॉडल, जानें क्या होंगे फीचर्स?

तमिलनाडु में होगा प्रोडक्शन

यह हुंडई की भारत के लिए खास तौर पर तैयार की जा रही इलेक्ट्रिक कार होगी. इसका प्रोडक्शन कंपनी के तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदूर प्लांट में किया जाएगा.

भारत में ही मैन्युफैक्चरिंग होने से कंपनी को इसकी कीमत कम रखने में मदद मिल सकती है. यही वजह है कि इसे हुंडई के मौजूदा इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में Creta Electric से नीचे रखा जा सकता है.

Exide की बैटरी सेल्स इस्तेमाल करने की थी योजना

शुरुआत में इस इलेक्ट्रिक SUV में देश में बनी Exide की बैटरी सेल्स इस्तेमाल करने की योजना थी, लेकिन Exide के प्रोडक्शन में देरी के चलते हुंडई शुरुआत में Svolt की बैटरी सेल्स का इस्तेमाल कर सकती है.

बाद में जब Exide की बैटरी उपलब्ध हो जाएंगी, तब कंपनी इनका इस्तेमाल शुरू करेगी. इससे आगे चलकर कार की लोकलाइजेशन बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

दो वेरिएंट में आ सकती है कार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुंडई की नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV को दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है. इनमें Standard Range और Long Range वेरिएंट शामिल होंगे.

हालांकि, कंपनी ने अभी तक बैटरी पैक की क्षमता या आधिकारिक ड्राइविंग रेंज की जानकारी नहीं दी है. ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली Hyundai Inster में 42kWh और 49kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं. इनकी रेंज करीब 300 से 355 किलोमीटर तक बताई जाती है. हालांकि, भारत में HE1i को इसी बैटरी पैक और रेंज के साथ लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है.

मिल सकते हैं कई प्रीमियम फीचर्स

हुंडई इस कार को सिर्फ किफायती इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर पेश नहीं करना चाहती. कंपनी इसमें कई ऐसे फीचर्स दे सकती है, जो इसे अपने सेगमेंट में ज्यादा आकर्षक बनाएंगे.

संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें:

  • डुअल 10.25-इंच डिस्प्ले
  • टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • 360-डिग्री कैमरा
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • नेक्स्ट-जेनरेशन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
  • लेवल-2 ADAS

जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. हालांकि, इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि लॉन्च के करीब या कंपनी की ओर से जानकारी जारी होने के बाद ही होगी.

इन इलेक्ट्रिक SUVs से होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद हुंडई की यह नई इलेक्ट्रिक SUV टाटा नेक्सॉन EV और महिंद्रा XUV 3XO EV जैसी गाड़ियों को टक्कर दे सकती है.

अगर हुंडई इसे सही कीमत और अच्छी रेंज के साथ बाजार में उतारती है, तो यह कंपनी के लिए भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में एक अहम मॉडल साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: पुरानी कार चलाना अब सिर्फ माइलेज का सवाल नहीं, फिटनेस टेस्ट फेल हुआ तो क्या होगा आपकी गाड़ी का?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suyash Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >