Hyundai Creta खरीदने का है प्लान? जानिए कौन-सा वेरिएंट है सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी

Hyundai Creta की कीमत 10.91 लाख रुपये से शुरू होकर 20.11 लाख रुपये तक जाती है. इसमें कई वेरिएंट्स और इंजन ऑप्शंस मिलते हैं. ऐसे में अगर आप Creta खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जानिए किस वेरिएंट में कौन-से फीचर्स मिलते हैं और कौन-सा मॉडल आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.

अगर आप Hyundai Creta खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फिर शोरूम जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि कौन-सा वेरिएंट आपके लिए सबसे सही रहेगा. Creta की कीमत 10.91 लाख रुपये से शुरू होकर 20.11 लाख रुपये तक जाती है और हर वेरिएंट में फीचर्स का अलग पैकेज मिलता है. ऐसे में यहां जानिए कि किस वेरिएंट में क्या मिलता है और आपके लिए कौन-सी Creta सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकती है.

Hyundai Creta की कीमत

Hyundai Creta की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.91 लाख रुपये है. इसके सभी वेरिएंट्स की कीमत-

  • (E) की कीमत 10.91 लाख रुपये,
  • EX वेरिएंट की कीमत 12.07 लाख रुपये,
  • EX(O) वेरिएंट की कीमत 13.14 लाख रुपये
  • S(O) वेरिएंट की कीमत 14.21 लाख रुपये
  • SX वेरिएंट की कीमत 15.04 लाख रुपये
  • टॉप मॉडल King Knight Edition की कीमत 20.11 लाख रुपये है.

इंजन और माइलेज

Hyundai Creta में आपको तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे. पहला 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल और iVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है. यह इंजन मैनुअल वेरिएंट में 17.4kmpl और iVT ऑटोमैटिक वेरिएंट में 17.7kmpl का माइलेज देने का दावा करता है. दूसरा ऑप्शन 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का है, जो 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ आता है. यह वेरिएंट 18.4kmpl तक का माइलेज दे सकता है. ज्यादा माइलेज चाहने वालों के लिए 1.5-लीटर CRDi डीजल इंजन मौजूद है. यह इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 21.8kmpl और ऑटोमैटिक वेरिएंट में 19.1kmpl तक का माइलेज देने का दावा करता है.

वेरिएंट वाइज फीचर्स

E वेरिएंट

यह Creta का बेस मॉडल है और पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छा ऑप्शन माना जा सकता है. इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-स्टार्ट असिस्ट, रियर AC वेंट्स, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट तथा 16-इंच स्टील व्हील्स जैसे फीचर्स मिलते हैं.

EX और EX(O) वेरिएंट

इन वेरिएंट्स में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, इलेक्ट्रिक ORVMs और शार्क फिन एंटीना जैसे फीचर्स मिलते हैं. EX(O) में पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है, जिससे यह सनरूफ वाली सबसे किफायती Creta बन जाती है.

S(O) वेरिएंट

यह Creta रेंज का सबसे वैल्यू-फॉर-मनी वेरिएंट माना जाता है. इसमें क्वाड-बीम LED हेडलैंप्स, ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल, कनेक्टेड LED टेललाइट्स, 17-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स और रियर-व्यू कैमरा मिलता है. वहीं, ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड, पैडल शिफ्टर्स और मल्टीपल ड्राइव मोड्स भी दिए गए हैं.

SX वेरिएंट

SX ट्रिम में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, सेमी-लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, Hyundai Bluelink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एम्बिएंट लाइटिंग और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे फीचर्स मिलते हैं.

SX Premium वेरिएंट

यह वेरिएंट ज्यादा आरामदायक अनुभव देता है. इसमें 8-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, डुअल डैशकैम और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स शामिल हैं.

King वेरिएंट

लाइनअप का टॉप मॉडल King वेरिएंट है. इसमें लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, 18-इंच अलॉय व्हील्स, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्राइवर सीट मेमोरी फंक्शन और बॉस मोड के साथ पावर्ड फ्रंट पैसेंजर सीट जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.

कलर ऑप्शंस

Hyundai Creta कई आकर्षक रंगों में उपलब्ध है. इसमें Robust Emerald Pearl, Atlas White, Abyss Black, Titanium Black, Titan Grey, Starry Night, Fiery Red और Ranger Khaki जैसे मोनोटोन कलर ऑप्शन मिलते हैं. इसके अलावा प्रीमियम Knight और King एडिशन में Titan Grey Matte और Titanium Black Matte जैसे खास रंग भी उपलब्ध हैं. कुछ वेरिएंट्स में Atlas White बॉडी के साथ Abyss Black रूफ का डुअल-टोन ऑप्शन भी मिलता है.

कौन-सा Hyundai Creta वेरिएंट खरीदना चाहिए?

अगर आप Creta खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट भी थोड़ा ऊपर जा सकता है, तो S(O) वेरिएंट सबसे अच्छा वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन आपके लिए हो सकता है. इसमें LED हेडलैंप, क्रूज कंट्रोल, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 17-इंच अलॉय व्हील्स और रियर कैमरा जैसे कई जरूरी प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. हालांकि, आपका बजट कम है, तो फिर EX(O) अच्छा ऑप्शन है, जबकि ज्यादा फीचर्स चाहने वाले खरीदार SX Premium या King Edition चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: नई Citroen eC3X खरीदें या Tata Punch EV? जानिए रेंज, फीचर्स और कीमत में कौन है आगे?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >