Hyundai Creta, Verna या i20 खरीदने का है प्लान? फटाफट देखें जुलाई में मिलने वाले ये ऑफर्स

Hyundai जुलाई 2026 में अपनी कई पॉपुलर कारों अच्छा-खासा ऑफर्स दे रही है. ग्राहक कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बेनिफिट के जरिए 85,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. यहां जानिए किस मॉडल पर कितना फायदा मिल रहा है.

अगर आप नई Hyundai कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो जुलाई आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है. कंपनी अपनी कई पॉपुलर कारों पर बढ़िया ऑफर दे रही है. इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बेनिफिट जैसे फायदे शामिल हैं. कंपनी के Hyundai Creta वेरिएंट्स पर 85,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है. Creta के अलावा Exter, Verna, Alcazar, Grand i10 Nios, i20 और Aura जैसी कारों पर भी अलग-अलग ऑफर दिए जा रहे हैं. हालांकि, हर मॉडल और वेरिएंट पर मिलने वाला फायदा अलग है. खासतौर पर पुरानी गाड़ी को स्क्रैप कराने या एक्सचेंज करने वाले ग्राहकों को ज्यादा बचत का मौका मिल सकता है.

Hyundai Creta पर 85,000 रुपये तक का फायदा

Hyundai Creta पर जुलाई में सबसे बड़ा ऑफर मिल रहा है. इसके बेस E वेरिएंट को छोड़कर बाकी चुनिंदा वेरिएंट्स पर 35,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा, पुरानी गाड़ी को स्क्रैप कराने पर 50,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा फायदा मिल सकता है. इस तरह Creta खरीदने वाले ग्राहकों को कुल मिलाकर 85,000 रुपये तक का फायदा हो सकता है.

Creta Electric पर भी मिल रहा ऑफर

Hyundai Creta Electric भी जुलाई के ऑफर में शामिल है. इस इलेक्ट्रिक SUV पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. इसके साथ योग्य ग्राहक 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट या 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी चुन सकते हैं.

Alcazar और Verna पर भी बड़ी बचत

Hyundai Alcazar के पेट्रोल वर्जन पर 40,000 रुपये का कैश बेनिफिट दिया जा रहा है. इसके अलावा, योग्य ग्राहकों को 25,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बेनिफिट या 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है. कुछ मामलों में अपग्रेड बेनिफिट भी उपलब्ध है. इसके अलावा, Hyundai Verna पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. इसके साथ ग्राहक 25,000 रुपये के स्क्रैपेज बेनिफिट या 20,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस में से किसी एक ऑप्शन का फायदा उठा सकते हैं.

Hyundai Exter पर कितना फायदा?

नई Hyundai Exter के HX2 वेरिएंट को छोड़कर बाकी वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा, ग्राहक 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट या 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस चुन सकते हैं. इस तरह छोटी SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे ग्राहकों के लिए Exter पर भी अच्छी बचत का मौका है.

Grand i10 Nios और i20 पर भी ऑफर

Hyundai Grand i10 Nios के पेट्रोल वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये तक का कैश बेनिफिट मिल रहा है. इसके CNG वेरिएंट्स पर 25,000 रुपये तक का कैश फायदा दिया जा रहा है. एक्सचेंज और कॉर्पोरेट ऑफर ग्राहक की एलिजिबिलिटी के अनुसार अलग से उपलब्ध हो सकते हैं. Hyundai i20 के Era वेरिएंट को छोड़कर बाकी वेरिएंट्स पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके साथ 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट या 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस लिया जा सकता है.

Hyundai Aura पर भी मिलेगी बचत

Hyundai Aura के पेट्रोल वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि CNG वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये तक का कैश फायदा दिया जा रहा है. इसके अलावा, योग्य ग्राहकों को 5,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट भी मिल सकता है.

Hyundai Venue पर नहीं है कैश डिस्काउंट

Hyundai की दूसरी SUVs के मुकाबले Venue और Venue N Line पर जुलाई में कोई सीधा कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है. हालांकि, योग्य ग्राहकों को 5,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस मिल सकता है.

कार खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप जुलाई में Hyundai की नई कार खरीदने जा रहे हैं, तो बुकिंग से पहले सभी ऑफर्स की पूरी जानकारी जरूर लें. एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और कॉर्पोरेट ऑफर हर ग्राहक के लिए एक जैसे नहीं होते हैं. ऑफर्स एलिजिबिलिटी, मॉडल, वेरिएंट, स्टॉक और शहर के आधार पर बदल सकते हैं. इसके अलावा, अलग-अलग डीलरशिप पर एक्स्ट्रा ऑफर भी मिल सकते हैं. इसलिए कार बुक करने से पहले सभी उपलब्ध डिस्काउंट और बेनिफिट्स का पूरा हिसाब समझना बेहतर रहेगा. इससे आपको कार की रियल ऑन-रोड कीमत और कुल बचत की सही जानकारी मिल सकेगी.

यह भी पढ़ें: Hyundai CRETA का सस्ता वेरिएंट हो गया बंद, अब सिर्फ टॉप मॉडल में मिलेगा N Line अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >