Maruti, Tata को पीछे छोड़, Hyundai ने बनाया भारत के कार बाजार पर छा जाने का प्लान, लॉन्च करेगी 26 नयी कारें

हुंडई ने भारत में ₹45,000 करोड़ निवेश और 26 नयी कारें लॉन्च करने का ऐलान किया है. कंपनी 2030 तक भारत को अपना दूसरा सबसे बड़ा बाजार बनाना चाहती है और EV, SUV पर फोकस करेगी. कंपनी का प्लान बड़ा है और अगर ऐसा होता है, तो भारतीय बाजार में पहले से जमी मारुति और टाटा जैसी कंपनियाें को कड़ा मुकाबला करना होगा

भारत का ऑटोमोबाइल मार्केट अब ग्लोबल लेवल पर तेजी से बढ़ रहा है. इसी दिशा में साउथ कोरिया की कार निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) ने भारत के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. कंपनी अगले 5 साल में 45,000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है और इसी दौरान 26 नये मॉडल भारत में लॉन्चकरेगी. यह घोषणा हुंडई मोटर कंपनी के प्रेसिडेंट और CEO जोसे म्यूनोज (Jose Munoz) ने की है, जो पहली बार भारत के निवेशकों से मिलने आये थे.

भारत में 45,000 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट प्लान

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने कहा है कि वह 2030 तक भारत में ₹45,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. कंपनी का उद्देश्य है कि भारत को हुंडई का दूसरा सबसे बड़ा वैश्विक बाजार बनाया जाए. अभी भारत हुंडई का तीसरा सबसे बड़ा बाजार है और कंपनी की कुल वैश्विक बिक्री का लगभग 15% हिस्सा यहीं से आता है. हुंडई का लक्ष्य है कि 2030 तक अपनी कुल आय को 1.5 गुना बढ़ाकर ₹1 ट्रिलियन (1 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंचाया जाए.

26 नयी कारें लॉन्च होंगी, 7 पूरी तरह नयी

हुंडई ने अपने 2030 ग्रोथ रोडमैप के तहत 26 नये मॉडल लाने की घोषणा की है. इनमें 7 पूरी तरह से नये मॉडल होंगे. इनमें से कुछ मॉडल MPV (मल्टी पर्पज व्हीकल) और ऑफ-रोड SUV सेगमेंट में होंगे. कंपनी का प्लान है कि 2027 तक भारत में पूरी तरह से डिजाइन और डेवलप की गई इलेक्ट्रिक SUVलॉन्च की जाए. इसके अलावा, हुंडई का लग्जरी ब्रांड Genesis भी 2027 तक भारत में एंट्री करेगा.

R&D और क्षमता बढ़ाने पर ध्यान

हुंडई के प्रेसिडेंट जोसेम्यूनोज ने बताया कि कुल निवेश में से 60% हिस्सा नये प्रोडक्ट और R&D (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) में लगाया जाएगा. बाकी 40% निवेश मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने और अपग्रेडेशन में इस्तेमाल होगा. उन्होंने कहा, भारत हमारे लिए एक अहम बाजार है और आने वाले वर्षों में यह उत्तरी अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बन जाएगा.

इलेक्ट्रिक और SUV पर जोर

हुंडई इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अनसू किम और CEO तरुण गर्ग ने बताया कि कंपनी का ध्यान अब SUV और इको-फ्रेंडली व्हीकल्स (CNG, EV, Hybrid) पर होगा. हुंडई का लक्ष्य है कि FY2030 तक SUV से कुल बिक्री में 80% योगदान हो और इको-फ्रेंडली पावरट्रेन से 50% से अधिक योगदान मिले. इससे साफ है कि हुंडई आने वाले सालों में भारत में EV और SUV सेगमेंट में बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है.

मेक इन इंडिया के तहत एक्सपोर्ट हब बनेगा भारत

जोसे म्यूनोज ने कहा कि कंपनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के मेक इन इंडिया (Make In India) विजन के साथ काम कर रही है. हुंडई का लक्ष्य है कि भारत को एक ग्लोबल एक्सपोर्ट हब बनाया जाए और आने वाले समय में निर्यात में 30% योगदान भारत से आये.

New-Gen Hyundai Venue की झलक आयी सामने, बॉक्सी लुक और बड़े LED DRL से भरी पड़ी है SUV

Hyundai दिवाली ऑफर 2025: Grand i10, Venue, Exter और Alcazar पर भारी छूट



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >