Meta Verified: क्या है मेटा वेरीफाइड? फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक के कितने पैसे लगेंगे?

Meta Verified Service - यह मेटा की पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस है, जिसके जरिये यूजर्स को पेड ब्लू टिक के साथ-साथ एक्सक्लूसिव फीचर्स भी मिलते हैं. मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने खुद इस बात की जानकारी मेटा चैनल (Meta Channel) के जरिये दी है.

Meta Verified Account Service: फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा ने अपनी वेरिफिकेशन सर्विस (Meta Verfication Service) भारत में भी शुरू कर दी है. मेटा ने इस सर्विस की शुरुआत फरवरी महीने में की थी. यह मेटा की पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस है, जिसके जरिये यूजर्स को पेड ब्लू टिक के साथ-साथ एक्सक्लूसिव फीचर्स भी मिलते हैं. मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने खुद इस बात की जानकारी मेटा चैनल (Meta Channel) के जरिये दी है. उन्होंने बताया कि यह सर्विस अब भारत, यूके और कनाडा में उपलब्ध होगी. वहीं, ब्राजील में इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा.

Android और iOS दोनों प्लैटफॉर्म पर मिलेगा इस सर्विस का फायदा

मेटा (Meta) के मालिक मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने मेटा चैनल (Meta Channel) के जरिये ऐलान किया है कि अब Meta Verified सर्विस भारत, यूके और कनाडा में उपलब्ध हो गई है. ब्राजील में भी इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा. अपने चैनल पोस्ट में मार्क ने आगे जानकारी दी कि जो अकाउंट पहले से वेरिफाइड हैं, उनका ब्लू टिक पूरी तरह से फ्री रहेगा. इस सर्विस का फायदा Android और iOS दोनों प्लैटफॉर्म पर लिया जा सकेगा. जब आप Meta Verified पेज पर जाएंगे, तो आपको वेटिंग लिस्ट में शामिल होने के लिए कहा जाएगा. इस पेज पर आप मेटा वेरिफाइड की भारतीय कीमत देख सकते हैं. भारत में इस सर्विस की कीमत 699 रुपये प्रति महीना होगी. यह कीमत Instagram और Facbeook, दोनों प्लैटफॉर्म के लिए एक है.

Also Read: WhatsApp FB Insta की पेरेंट कंपनी Meta का भारत को लेकर क्या है प्लान? टॉप एग्जिक्यूटिव ने कही यह बात

Meta Verified के लिए अप्लाई कैसे करें ?

मेटा वेरिफाइड के लिए https://about.meta.com/technologies/meta-verified/ पेज पर जाकर फेसबुक या इंस्टाग्राम पर क्लिक करना है. यहां वेटलिस्ट जॉइन करने के लिए कहा जाएगा. इसके लिए जॉइन पर क्लिक करना है. जैसे ही अकाउंट वेरिफिकेशन के तैयार हो जाएगा, मेल पर जानकारी मिल जाएगी. पेमेंट करने के बाद अकाउंट वेरिफाई हो जाएगा. अगर अकाउंट पहले से वेरिफाइड है, तो कोई रकम अदा करने की जरूरत नहीं है.

Meta Verified के लिए कौन अप्लाई कर सकता है ?

मेटा वेरीफाइड के वास्ते पात्र होने के लिए अकाउंट्स को मिनिमम एक्टिविटी जरूरतों को पूरा करना चाहिए, जैसे पूर्व पोस्टिंग हिस्ट्री और आवेदकों की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. इसके बाद आवेदकों को एक सरकारी आईडी जमा करनी होगी, जो उनके द्वारा आवेदन किये जा रहे फेसबुक या इंस्टाग्राम अकाउंट के प्रोफाइल नाम और फोटो से मेल खाती हो. आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर एक सत्यापित खाते के लिए मासिक सदस्यता शुल्क लेना शुरू करने वाली पहली कंपनी थी. कंपनी ने इस साल की शुरुआत में वेब पर 650 रुपये के मासिक शुल्क और मोबाइल डिवाइसेज पर 900 रुपये के मासिक शुल्क पर ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू की.

Also Read: AI प्रोग्राम के लिए Meta ने पेश की सिलिकॉन चिप, जानें इसमें क्या है खास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >