RTO जाने की जरूरत नहीं, आसान तरीकों से घर बैठे डाउनलोड करें डिजिटल RC

गाड़ी की RC खो जाने या खराब होने पर अब RTO के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. VAHAN 4.0 के जरिए अब आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में RC की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं. यह डिजिटल RC पूरी तरह वैलिड होती है और इसके खोने का डर भी नहीं होता है.

अक्सर ऐसा होता है कि गाड़ी की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी RC कहीं गुम हो जाती है या फिर कागज वाली RC समय के साथ फट जाती है. ऐसे में दोबारा RC के लिए RTO के चक्कर लगाना झंझट भरा काम बन जाता है. हालांकि, अब ऐसा नहीं है. क्योंकि, सरकार की डिजिटल सुविधा VAHAN 4.0 की मदद से आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में RC की डिजिटल कॉपी निकाल सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है VAHAN 4.0 और ऑनलाइन कैसे निकाल सकते हैं RC.

VAHAN 4.0 क्या है?

VAHAN 4.0 एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसे भारत सरकार के Ministry of Road Transport and Highways ने तैयार किया है. इसका मकसद देशभर में वाहन रजिस्ट्रेशन से जुड़े सभी कामों को आसान बनाना है. VAHAN 4.0 एक सिंगल नेशनल डेटाबेस पर काम करता है. इससे अलग-अलग राज्यों के RTO के बीच जानकारी शेयर करना आसान हो गया है.

VAHAN 4.0 से कौन-कौन से काम होते हैं?

VAHAN 4.0 के जरिए आप कई जरूरी काम ऑनलाइन कर सकते हैं. जैसे-

  • वाहन रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी देखना
  • RC में ओनरशिप ट्रांसफर
  • रोड टैक्स पेमेंट
  • फिटनेस सर्टिफिकेट
  • परमिट से जुड़ी सर्विस
  • RC में लोन यानी हाइपोथेकेशन जोड़ना या हटाना

VAHAN 4.0 से RC की डिजिटल कॉपी कैसे डाउनलोड करें?

अगर आपकी RC खो गई है या तुरंत कॉपी चाहिए, तो यह तरीका सबसे आसान है. इसके लिए आपको-

  • सबसे पहले मोबाइल या कंप्यूटर में RC Download सर्च करें.
  • VAHAN 4.0 की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करें.
  • अब अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालें.
  • इसके बाद चेसिस नंबर के लास्ट 5 नंबर को भरें.
  • आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा.
  • OTP डालते ही आपकी RC PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगी.

क्यों है डिजिटल RC फायदेमंद?

  • डिजिटल RC हमेशा फोन में सेफ रहती है.
  • ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पूरी तरह वैलिड होती है.
  • खोने या खराब होने का डर नहीं.
  • कभी भी और कहीं भी आसानी से एक्सेस कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: गाड़ी का इंश्योरेंस खरीद रहे हैं? जान लें 5 ऐसे टर्म्स जो हर ड्राइवर को पता होने चाहिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >