Honda Livo 110 की वो 5 खूबीयां, जो इसे ऑफिस-कॉलेज वालों के लिए बनाते हैं परफेक्ट बाइक

होंडा लीवो 110 को ऑफिस और कॉलेज जाने वालों के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है. इस बाइक में शानदार स्टाइल, दमदार माइलेज, आरामदायक राइडिंग और आधुनिक फीचर्स मिलते हैं.

आज के समय में ऑफिस जाने वाले नौकरीपेशा लोगों और कॉलेज के युवाओं को एक ऐसी बाइक की जरूरत होती है जो दिखने में स्टाइलिश हो और जेब पर भारी न पड़े. होंडा लीवो 110 (Honda Livo 110) इसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाई गई एक शानदार कम्यूटर बाइक है. यह बाइक न सिर्फ बढ़िया माइलेज देती है बल्कि इसका लुक भी काफी प्रीमियम है. इसमें कई ऐसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं जो हर दिन के सफर को बेहद आसान और आरामदायक बना देते हैं. यदि आपने भी इसे खरीदने का प्लान बनाया है तो पहले इसकी 5 खासियत के बारे में जरूर जान लें. 

Honda Livo 110: शानदार और स्पोर्टी डिजाइन

कॉलेज के छात्रों और युवा नौकरीपेशा लोगों के लिए बाइक का लुक बहुत मायने रखता है. होंडा लीवो 110 अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा आकर्षक दिखने वाली बाइक्स में से एक है. इसमें दिए गए मस्कुलर फ्यूल टैंक और उस पर लगे स्पोर्टी टैंक श्राउड्स इसे एक स्पोर्टी अहसास देते हैं. इसका एग्रेशिव फ्रंट वाइजर और स्टाइलिश ग्राफिक्स इसे सड़क पर अलग पहचान दिलाते हैं. ऑफिस या कॉलेज जाते समय यह बाइक आपको एक प्रीमियम और मॉडर्न राइडिंग अनुभव देती है.

Honda Livo 110: दमदार माइलेज और ईएसपी टेक्नोलॉजी

रोजाना ऑफिस और कॉलेज आने-जाने में फ्यूल का खर्च एक बड़ा मुद्दा होता है. होंडा लीवो 110 में 109.51 सीसी का बीएस6 इंजन मिलता है जो PGM-Fi तकनीक से लैस है. इसके साथ ही इसमें होंडा की एनहांस्ड स्मार्ट पावर यानी ईएसपी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. यह तकनीक इंजन के घर्षण को कम करके ईंधन की खपत को काफी घटा देती है. इसका परिणाम यह होता है कि बाइक से आपको बेहतरीन माइलेज मिलता है और रोज के पेट्रोल का खर्च बजट में रहता है.

ये भी पढ़ें: 65kmpl माइलेज, ABS और क्रूज कंट्रोल भी, Hero की नई 125cc बाइक में मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

Honda Livo 110: आरामदायक राइडिंग और लंबी सीट

ट्रैफिक भरे रास्तों पर हर दिन लंबा सफर करना थका देने वाला होता है. इस बात को ध्यान में रखते हुए होंडा ने लीवो में लंबी और आरामदायक सीट दी है. इसकी राइडिंग पोजीशन सीधी और आरामदायक है जिससे कमर या पीठ में दर्द की समस्या नहीं होती. इसके पिछले हिस्से में 5-स्टेप एडजस्टेबल सस्पेंशन दिए गए हैं जो खराब रास्तों के झटकों को आसानी से सोख लेते हैं. इसका बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस शहर के ऊंचे-नीचे रास्तों पर आसानी से बाइक निकालने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: Hero Passion Plus Drum vs Bajaj Platina 110: डेली गांव से शहर अप-डाउन के लिए किसे खरीदें?

Honda Livo 110: आधुनिक और काम के फीचर्स

सुविधा के मामले में यह बाइक अपने सेगमेंट में काफी आगे है. इसमें इंजन स्टार्ट और स्टॉप स्विच दिया गया है जिससे आप एक ही बटन से इंजन शुरू या बंद कर सकते हैं. ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने पर इससे फ्यूल की बचत होती है. इसके अलावा इसमें डीसी हेडलाइट मिलती है जो धीमी रफ्तार में भी एक समान और तेज रोशनी देती है. इसके डिजिटल-एनालॉग कंसोल में सर्विस ड्यू इंडिकेटर जैसी जरूरी जानकारियां आसानी से मिल जाती हैं.

Honda Livo 110: बेहतरीन सेफ्टी और कम मेंटेनेंस खर्च

सड़क पर सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होती है. होंडा लीवो 110 में कॉम्बी ब्रेक सिस्टम यानी सीबीएस दिया गया है जो अचानक ब्रेक लगाने पर भी बाइक का संतुलन बनाए रखता है. इसमें मिलने वाले ट्यूबलेस टायर्स पंक्चर होने की स्थिति में तुरंत हवा निकलने से बचाते हैं. होंडा का मजबूत इंजन और भरोसेमंद बिल्ड क्वालिटी इसे कम मेंटेनेंस वाली बाइक बनाते हैं जिससे लंबे समय तक बार-बार रिपेयरिंग का खर्चा नहीं उठाना पड़ता.

Honda Livo 110: कीमत

होंडा लिवो 110 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 80,330 रुपये है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >