अगर आप जून 2026 में नई Honda कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है. Honda Cars India ने अपनी पॉपुलर मॉडल्स Honda Elevate, Honda Amaze और Honda City पर आकर्षक डिस्काउंट और बेनेफिट्स का ऐलान किया है. कंपनी ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे कई फायदे दे रही है. इन ऑफर्स का फायदा ग्राहक 30 जून 2026 तक उठा सकते हैं. हालांकि, ऑफर्स शहर और डीलरशिप के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं.
Honda Elevate पर सबसे ज्यादा फायदा
Honda Elevate पर इस समय Honda की ओर से सबसे ज्यादा डिस्काउंट और बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं. कंपनी इसके टॉप वेरिएंट Honda Elevate ZX MT और Honda Elevate ZX CVT पर 2.15 लाख रुपये तक के फायदे ऑफर कर रही है. इन बेनेफिट्स में कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के अलावा कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स पर 360-डिग्री कैमरा, प्रीमियम डैशकैम और अन्य एक्सेसरी पैकेज भी फ्री दिए जा रहे हैं. वहीं, Honda Elevate V Apex वेरिएंट पर ग्राहकों को 1.61 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है, जबकि Honda Elevate VX वेरिएंट पर 1.53 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है.
Honda Amaze पर भी शानदार ऑफर
अगर आप इस महीने Honda Amaze खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो कंपनी इस पर भी आकर्षक ऑफर्स दे रही है. Honda Amaze ZX MT वेरिएंट पर ग्राहकों को 67,000 रुपये तक के बेनेफिट्स मिल सकते हैं. वहीं, Honda Amaze VX वेरिएंट पर 48,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है, जबकि Honda Amaze V वेरिएंट पर 28,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. इसके अलावा, Honda अपने CNG सपोर्ट प्रोग्राम को भी जारी रखे हुए है. इसके तहत चुनिंदा Amaze वेरिएंट्स में अप्रूव्ड CNG किट लगवाने पर 20,000 रुपये तक की रिइम्बर्समेंट का फायदा मिलेगा.
Honda City पर भी मिल रही भारी छूट
Honda इस महीने अपनी प्री-फेसलिफ्ट Honda City पर भी शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रही है. कंपनी की Honda City पेट्रोल रेंज पर ग्राहकों को 1.56 लाख रुपये तक के बेनेफिट्स मिल सकते हैं. वहीं, Honda City e:HEV हाइब्रिड सेडान के MY25 स्टॉक पर 1.97 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है, जो इसे और भी आकर्षक ऑप्शन बनाती है. ये ऑफर्स उन ग्राहकों के लिए खास तौर पर फायदेमंद साबित हो सकते हैं, जो बेहतर माइलेज, प्रीमियम फीचर्स और आरामदायक ड्राइविंग एक्सपीरियंस वाली सेडान खरीदना चाहते हैं. Honda City और City e:HEV दोनों ही अपने शानदार कम्फर्ट, रिफाइंड परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जानी जाती हैं.
यह भी पढ़ें: कम वजन, ज्यादा कम्फर्ट और शानदार माइलेज… महिलाओं की हर जरूरत को पूरा करते हैं ये 5 स्कूटर
