अगर आप जुलाई 2026 में नई Honda कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है. Honda Cars India ने अपनी पॉपुलर मॉडल्स Honda Elevate और Honda Amaze पर 2.15 लाख रुपये तक के डिस्काउंट और बेनेफिट्स का ऐलान किया है. कंपनी ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे कई फायदे दे रही है. इन ऑफर्स का फायदा ग्राहक 31 जुलाई 2026 तक उठा सकते हैं. हालांकि, ऑफर्स शहर और डीलरशिप के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं.
Honda Elevate पर 2.15 लाख रुपये तक के फायदे
अगर आप एक मिड-साइज SUV खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो जुलाई में Honda Elevate पर बड़ा फायदा मिल रहा है. कंपनी इस SUV पर कुल 2.15 लाख रुपये तक के बेनेफिट्स ऑफर कर रही है, जो इस महीने Honda की किसी भी कार पर मिलने वाला सबसे बड़ा फायदा है. इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 40,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट मिल सकता है. इसके अलावा एलिजिबल ग्राहकों के लिए कॉर्पोरेट और लॉयल्टी बेनिफिट भी उपलब्ध हैं. कंपनी 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी डिस्काउंटेड कीमत पर ऑफर कर रही है. Honda Elevate की एक्स-शोरूम कीमत 11.60 लाख रुपये से शुरू होकर 16.16 लाख रुपये तक जाती है.
नई Honda Amaze पर 67,000 रुपये तक के बेनिफिट्स
अगर आप बजट में एक कॉम्पैक्ट सेडान खरीदना चाहते हैं, तो नई थर्ड जेनरेशन Honda Amaze पर भी इस महीने ऑफर्स मिल रहे हैं. जुलाई 2026 में इस मॉडल पर कुल 67,000 रुपये तक के बेनेफिट्स मिल रहे हैं. ऑफर में 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट शामिल है. इसके अलावा चुनिंदा ग्राहकों को लॉयल्टी बेनेफिट्स का फायदा भी मिल सकता है. Elevate की तरह नई Amaze के साथ भी 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी डिस्काउंटेड कीमत पर उपलब्ध है. तीसरी जेनरेशन Honda Amaze की एक्स-शोरूम कीमत 7.51 लाख रुपये से शुरू होकर 10 लाख रुपये तक जाती है.
पुरानी Honda Amaze पर भी मिल रहा डिस्काउंट
Honda अभी दूसरी जेनरेशन Amaze की बिक्री भी कर रही है. ऐसे ग्राहक जो कम बजट में सेडान खरीदना चाहते हैं, उनके लिए इस मॉडल पर 58,000 रुपये तक के बेनेफिट्स उपलब्ध हैं. सेकेंड जेनरेशन Amaze की एक्स-शोरूम कीमत 6.98 लाख रुपये से 7.80 लाख रुपये के बीच है. नई जेनरेशन के मुकाबले इसकी शुरुआती कीमत कम है, इसलिए बजट को प्रायोरिटी देने वाले ग्राहकों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है.
नोट: ध्यान रखें कि डिस्काउंट और बेनेफिट्स शहर, डीलरशिप, वेरिएंट स्टॉक की उपलब्धता और ग्राहक की पात्रता के आधार पर अलग हो सकते हैं. कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी डीलरशिप से फाइनल ऑफर की जानकारी लेना बेहतर रहेगा.
यह भी पढ़ें: जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ, ये कारें देती हैं जबरदस्त फ्यूल एफिशिएंसी
