क्रूजर बाइक लवर्स के लिए खुशखबरी है. Honda ने भारत में अपनी क्रूजर CB350 फैमिली का नया अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है. इस लाइनअप में CB350, CB350RS और CB350C जैसे दमदार मॉडल्स शामिल हैं. Honda BigWing डीलरशिप पर इनकी आधिकारिक बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.
मात्र 9,500 रुपये का प्राइस डिफरेंस
इस पूरी सीरीज की कीमत 1,95,200 रुपये से शुरू होकर 2,04,700 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.
खास बात यह है कि सीरीज के सभी आठ वैरिएंट्स की कीमतों के बीच केवल 9,500 रुपये का मामूली अंतर है. यानी थोड़े से पैसे बढ़ाकर आप टॉप मॉडल खरीद सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Honda QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च: 145 km की रेंज और ₹1.35 लाख शुरुआती कीमत, मात्र ₹5,000 में शुरू हुई बुकिंग
तीन मॉडल्स, तीनों का अलग स्वैग
कंपनी ने हर तरह के राइडर्स को ध्यान में रखते हुए अलग डिजाइन पेश किए हैं:
- Honda CB350: इसमें मॉडर्न-क्लासिक लुक, गोल हेडलाइट, क्रोम फिनिश और ब्राउन सीट मिलती है.
- CB350RS: इसे स्पोर्टी रोडस्टर लुक दिया गया है. इसमें ब्लैक आउट एग्जॉस्ट और स्पोर्टी रियर डिजाइन है.
- CB350C: यह पूरी तरह से हेरिटेज स्टाइल में है. इसमें बड़े मडगार्ड, टैंक पर नी-पैड्स और स्प्लिट ब्राउन सीट्स दी गई हैं.
दमदार इंजन और स्मार्ट फीचर्स
पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यह पहले की तरह ही दमदार और भरोसेमंद है.
- इंजन: 348.6cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन.
- सेफ्टी: डुअल-चैनल ABS और दोनों पहियों में पावरफुल डिस्क ब्रेक.
- कंट्रोल: बेहतर ग्रिप के लिए होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC).
- स्मार्ट फीचर्स: होंडा रोडसिंक कनेक्टिविटी, असिस्ट एंड स्लिपर क्लच, और ऑल-एलईडी लाइटिंग.
वैरिएंट वाइज कीमत (एक्स-शोरूम)
Honda CB350:
- स्टैंडर्ड: 1,95,200 रुपये
- DLX: 1,97,900 रुपये
- क्रोम: 1,99,900 रुपये
Honda CB350RS:
- स्टैंडर्ड: 1,99,900 रुपये
- DLX: 2,02,500 रुपये
Honda CB350C:
- स्टैंडर्ड: 2,00,300 रुपये
- DLX: 2,02,700 रुपये
- स्पेशल एडिशन: 2,04,700 रुपये
जल्द आ रहे हैं और भी नए मॉडल्स होंडा भारतीय बाजार में 10 नए दोपहिया वाहन लाने वाली थी, जिनमें से 6 प्रोडक्ट्स अब ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो चुके हैं. बहुत जल्द कंपनी के बाकी मॉडल्स जैसे कि रेबल 500, XR300L, XR300 रैली और QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर भी भारत की सड़कों पर दौड़ते हुए नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: 1 मिनट में 100 km की रेंज और 10 साल की वारंटी, चीन ने पेश की हैरान करने वाली टेक्नोलॉजी
