High-tech theft of Rolls Royce: देश दुनिया की कार निर्माता कंपनियां एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस लग्जरी, फेसलिफ्ट, इलेक्ट्रिक, एसयूवी, कॉम्पैक्ट हैचबैक, एमपीवी और हाइब्रिड कारों को बाजार में उतार रही हैं. इन कारों में पैसेंजरों की सुरक्षा के साथ ही गाड़ियों की सेफ्टी के भी फीचर्स दिए जा रहे हैं, लेकिन चोर इन कंपनियों से कहीं अधिक हाईटेक हो गए हैं. वे पलक झपकते ही कारों को उड़ा ले जाते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि महंगी लग्जरी कारों को चुराने के लिए वे ऐसी-ऐसी तरकीब का इस्तेमाल करते हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. अभी हाल ही में ब्रिटेन की राजधानी लंदन में हाईटेक चोरों ने महंगी लग्जरी कार रोल्स रॉयस पर हाथ साफ कर दिया. सबसे बड़ी बात यह है कि चोरों ने एंटीना की मदद से करीब 15 करोड़ रुपये वाली इस कार पर हाथ साफ करने में 30 सेकेंड का भी समय नहीं लगाया. सोशल मीडिया पर अब इस चोरी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया के प्रमुख मंच एक्स (पुराना ट्विटर) पर क्रेजी क्लिप्स नाम यूजर ने लंदन में चोरी की गई रोल्स रॉयस कार के सीसीटीवी फुटेज को पोस्ट किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हूडी पहने दो चोर रोल्स रॉयस कार के नजदीक गए.
इसमें से एक चोर सीसीटीवी कमरे के पास हाथ में एंटीना लेकर गया, जिसमें रोल्स रॉयस कार की चाबी रखी हुई थी. दूसरा चोर कारी के पास ही था.
पहला चोर हाथ में एंटीना लेकर चाबी वाले कमरे के पास पहुंचता है, उसी समय कार की लाइट जल जाती है और दूसरा चोर कार स्टार्ट करके भाग जाता है.
इससे पहले कमरे के पास पहुंचने वाला पहला चोर रोल्स रॉयस को लेकर भागने वाले चोर से आगे उस रास्ते पर दौड़कर भाग जाता है, जिस रास्ते पर दूसरा चोर कार को लेकर जाता है. इस काम को करने में इन दोनों चोरों को केवल 30 सेंकेंड का समय लगा.
Also Read: PHOTO : ‘जवान’ में 10 करोड़ की रोल्स रॉयस कलिनन पर नजर आए शाहरुख खान, जानें इसकी 7 बड़ी बातेंमीडिया की रिपोर्ट्स की मानें, तो इस प्रकार की हाईटेक चोरी को रिलाइंग कहा जाता है. चोरी की इस तरकीब के बारे में बताया जा रहा है कि चोरों ने जिस तरीके से कारों की चोरी की है, उसमें दूसरे चोर के पास ट्रांसमीटर था. उसने इसकी मदद से कार की चाबी से आ रहे सिग्नल को कैच किया और फिर कार तक पहुंचाया. इससे खुले में खड़ी ब्लैक कलर की रॉल्स रॉयस ऑन हो गई.
Also Read: धनबाद में रॉल्स रॉयस पर बैठता है दूल्हा, सड़कों पर फिर आई नजर, देखें VIDEOइस तरह की चोरी से बचने के लिए कार की चाबी को घर के गेट से दूर वाले कमरे में रखने की सलाह दी गई. ब्रिटेन में आमतौर पर लोग गेट के पीछे ही गाड़ियों चाबी रखते हैं. इस बात की जानकारी उन चोरों को थी.
Also Read: Explainer : रॉल्स रॉयस से कचरा उठवाकर राजस्थान के इस राजा ने अंग्रेजों से लिया अपमान का बदला, जानें कैसेइसीलिए पहला चोर एंटीना में चाबी के गुच्छे को लेकर पहुंचा और उसे कमरे के दरवाजे के पीछे रखा और फिर वहां से भागकर दूसरे चोर से आगे निकल गया.
