देश में एडवेंचर बाइकों की डिमांड दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. टू-व्हीलर बनाने वाली कई कंपनियां मार्केट में एक से बढ़कर एक धांसू गाड़ियां मार्केट में ला रही हैं. यदि आप भी घूमने के शौकीन हैं और राइडिंग के लिए एडवेंचर बाइक ढूंढ रहे हैं जिसकी कीमत 2 लाख रुपये से कम हो, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. यहां हम आपके लिए हीरो एक्सप्लस 200 (Hero XPlus 200) और टीवीएस अपाचे आरटीआर 300 (TVS Apache RTR 300) दो जबरदस्त बाइक लेकर आए हैं. दोनों के बीच प्राइस, इंजन और फीचर्स की तुलना करेंगे और जानेंगे कि कौन-सी आपके बजट में फिट हो सकती है. आइए जानते हैं.
Hero XPlus 200 vs TVS Apache RTR 300: कीमत
वैसे तो एडवेंचर बाइक की कीमत कम्यूटर के मामले में अधिक होती है, लेकिन इन दोनों बाइकों के प्राइस आपके बजट में हो सकती है. हीरो एक्सप्लस 200 दो अलग-अलग वेरिएंट्स में आती हैं. एक्सप्लस 200 4वी की शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 1,48,227 रुपये है, जबकि एक्सप्लस 200 4वी प्रो का दाम 1,60,211 रुपये है. ऐसे में आपके पास ऑप्शन भी बन जाएगा, जो अपनी बजट के अनुसार चुन सकते हैं. वहीं, टीवीएस अपाचे आरटीआर 300 की स्टार्टिंग एक्स शोरूम (दिल्ली) प्राइस 1 लाख 90 हजार रुपये है.
Hero XPlus 200 vs TVS Apache RTR 300: इंजन
एक्सप्लस 200 में 199.6cc, ऑइल-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर OHC इंजन मिलता है. यह इंजन 8500 rpm पर 18.9 bhp की ताकत और 6500 rpm पर 17.35 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसमें एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन (PFI) मिलता है. इसके अलावा इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसके Bore 66.5 mm और Stroke 57.5 mm है. मल्टी-प्लेट वेट टाइप क्लच इस बाइक में लगाया गया है.
टीवीएस अपाचे आरटीआर 300 में 299.1 सीसी वाला सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, OHC इंजन लगा हुआ है, जो 9000 rpm पर 36 ps की ताकत और 7000 rpm पर 28.5 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसमें असिस्ट एंड स्लिपर क्लच के साथ मल्टी-वेट प्लेट मिलता है.
Hero XPlus 200 vs TVS Apache RTR 300: फीचर्स
फीचर्स की बात करें, तो हीरो ने अपने इस एडवेंचर बाइक में रैली स्टाइल विंडशील्ड, नकल गार्ड्स, अपडेटेड यूएसबी चार्जर, एर्गोनॉमिक्स, लैगेज प्लेट, 3-ABS मोड (रोड, ऑफ-रोड एंड रैली), LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी DRLs, हजार्ड स्विच और ऑल न्यू एलईडी विंकर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं.
वहीं, अपाचे कंपनी ने अपनी इस बाइक में TVS स्मार्टकनेक्ट के साथ 5 TFT क्लस्टर, राइडर-बाय-वायर इलेक्ट्रिक थ्रोटल, bi-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, 4 राइडिंग मोड (अर्बन, रेन टूर एंड रैली), मल्टी-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, डुअल चैनल ABS, क्रूज कंट्रोल, रियल टाइम टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और एलईडी हेडलैंप जैसे फीचर्स ऑफर किए हैं.
ये भी पढ़ें: छोटे कद वालों के लिए परफेक्ट हैं ये 3 क्रूजर बाइक्स, 1.21 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत
