देश के टू-व्हीलर्स ऑटो मार्केट में हीरो मोटोकॉर्प कंपनी की धांसू बाइक Hero Splendor का जलवा देखने को मिला है. बता दें, कि पिछले महीने यानि जून 2026 में यह स्पलेंडर देश की मोस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल बनी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान कंपनी ने हीरो स्पलेंडर के 3,53,024 यूनिट्स सेल किए हैं, जो एक बड़ा आंकड़ा है. सालाना देखें, तो इसकी बिक्री में 7 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है. पिछले वर्ष जून, 2025 में 3,31,057 यूनिट्स बेची गईं थीं. अब सवाल यह है कि आखिर लोग इसे अपनी पहली पसंद क्यों बना रहे हैं? चलिए 3 खासियत हम आपको बताते हैं.
किफायती दाम और बढ़िया परफॉर्मेंस
हीरो मोटोकॉर्प की यह बाइक (Hero Splendor Plus) की बिक्री के पीछे की वजहों में किफायती दाम की शानदार भूमिका रही है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 77,777 (Splendor Plus Drum Brake) है. इसके अलावा स्पलेंडर प्लस I3S OBDB2 की कीमत 78.9 हजार रुपये, स्पलेंडर प्लस स्पेशल एडीशन OBD2B का दाम 78,580 रुपये और स्पलेंडर प्लस 125 मिलियन एडीशन का प्राइस 80,531 रुपये है. आप इसकी कीमत से ही अंदाजा लगा सकते हैं, कि 80 हजार रुपये से कम स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस में कंपनी कितना शानदार विकल्प दे रही है, जो मिडिल क्लास वालों के लिए बेस्ट है.
Hero Splendor Plus का दमदार परफॉर्मेंस और माइलेज
हीरो स्पलेंडर केवल सस्ता ही नहीं है, बल्कि परफॉर्मेंस के लिए भी जानी जाती है, जो इसकी बिक्री का मुख्य आधार है. इस बाइक में 97.2 सीसी, एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक इंजन मिलता है. यह इंजन 8000 rpm पर 7.91 (5.9 kW) पावर और 6000 rpm पर 8.05 nm टॉर्क जनरेट करने का पावर रखता है. इसके अलावा इसमें प्रोग्राम फ्यूल इंजेक्शन (PFI) टेक्नोलॉजी मिलता है, जो माइलेज को और बेहतर बनाता है. कंपनी ने दावे के अनुसार, E20 फ्यूल पर यह गाड़ी 70 kmpl का माइलेज दे सकता है. इसके कुल तीनों वेरिएंट में ऐसा दमदार माइलेज मिलता है, जो ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचता है.
Hero Splendor Plus का फीचर्स
इसके अलावा कम कीमत में कंपनी हीरो स्पलेंडर प्लस में स्मार्ट फीचर्स ऑफर करती है, जो कस्टमर्स को अपनी ओर आकर्षित करता है. सेफ्टी के तौर पर Splendor Xtech में ड्रम/डिस्क ब्रेक मिलता है, बाकी के 2 वेरिएंट्स में ड्रम ही लगा है. इसके टॉप वेरिएंट में LED, बीच वाले में हैलोजन विद HIPL और बेस में हैलोजन हेडलैंप मिलता है. XTech और XTech 2.0 में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जबकि प्लस में एनालॉग क्लस्टर मिलेगा. टॉप मॉडल में हैजर्ड लाइट फंक्शन लगा है. इसके अलावा साइड-स्टैन्ड-इंजन कट ऑफ और ट्यूबलेस टायर्स जैसे फीचर्स मिलेंगे.
ये भी पढ़ें: Hero Splendor से लेकर TVS iQube तक... जून 2026 में किसकी कितनी हुई बिक्री? देखें टॉप 10 लिस्ट
