रेगुलर मॉडल से कितनी अलग है Hero Splendor Plus Flex-Fuel? जानिए 3 बड़े फर्क

Hero Splendor Plus का नया Flex-Fuel वर्जन सिर्फ एक अपडेट नहीं, बल्कि भविष्य के फ्यूल ऑप्शन की ओर बड़ा कदम है. मामूली कीमत बढ़ने के बावजूद यह ज्यादा एथेनॉल फ्यूल को सपोर्ट करता है और बेहतर परफॉर्मेंस भी देने का दावा करता है. आइए डिटेल में जानते हैं पुराने और नए Splendor Plus में कितना फर्क है.

भारत में रोजमर्रा की आवाजाही की बात हो और Hero Splendor Plus का नाम न आए, ऐसा शायद ही कभी होता है. अब Hero MotoCorp ने इस बाइक को एक नए और एडवांस्ड वर्जन में पेश किया है. हम बात कर रहे हैं Flex-Fuel Splendor Plus की. यह नया मॉडल नॉर्मल पेट्रोल के साथ-साथ एथेनॉल मिक्सचर वाले फ्यूल पर भी चल सकता है. इससे यह न सिर्फ एनवायरनमेंट के लिए बेहतर है बल्कि भविष्य की फ्यूल जरूरतों के लिए भी तैयार है. लेकिन सवाल है कि  आखिर नॉर्मल Hero Splendor Plus और Flex-Fuel Splendor Plus में फर्क क्या है? क्या नए मॉडल से कोई खास फायदा मिलेगा? आइए जानते हैं.

Hero Splendor Plus Flex-Fuel vs Regular: इंजन और परफॉरमेंस

अगर बात करें रेगुलर Hero Splendor Plus की, तो इसमें 97.2cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8,000 rpm पर 5.9 kW की पावर और 6,000 rpm पर 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है. सबसे खास बात इसकी शानदार माइलेज है. E20 फ्यूल पर Hero MotoCorp का दावा है कि यह बाइक 70 km/l तक का माइलेज दे सकती है. इसमें मिलने वाली i3S टेक्नोलॉजी ट्रैफिक में बार-बार रुकने और चलने के दौरान फ्यूल की बचत करने में मदद करती है.

यह भी पढ़ें: क्या पेट्रोल की जगह लेगा E100 Fuel? जानिए इसके फायदे और नुकसान

वहीं, Splendor Plus का Flex-Fuel वर्जन भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यह E20 से लेकर E85 तक के एथेनॉल मिक्सचर फ्यूल पर चल सकता है. इसमें वही 97.2cc इंजन दिया गया है, लेकिन हाई एथेनॉल फ्यूल को सपोर्ट करने के लिए 36 पार्ट्स को अपग्रेड किया गया है. दिलचस्प बात यह है कि E85 फ्यूल पर यह इंजन रेगुलर मॉडल के मुकाबले 7% ज्यादा पावर (6.3 kW) और 3% ज्यादा टॉर्क (8.3 Nm) देता है.

Hero Splendor Plus Flex-Fuel vs Regular: फीचर्स

i3S टेक्नोलॉजी के अलावा Hero Splendor Plus Flex-Fuel अपने साथ कई काम के फीचर्स लाती है. बाइक में डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिससे जरूरी जानकारी एक नजर में मिल जाती है. इसके अलावा, Flex-Fuel बैजिंग और खास डीकल्स इसे सड़क पर एक अलग पहचान देते हैं. लॉन्ग ड्राइव के दौरान मोबाइल चार्ज रखने के लिए USB चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है.

Hero Splendor Plus Flex-Fuel vs Regular: कीमत

कीमत की बात करें, तो Hero Splendor Plus का रेगुलर मॉडल ₹77,557 (एक्स-शोरूम) में आता है, जबकि इसका Flex-Fuel वर्जन सिर्फ थोड़ा-सा महंगा होकर ₹78,710 (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है. वहीं, Hero HF Deluxe का स्टैंडर्ड मॉडल ₹59,477 (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है, जबकि इसके Flex-Fuel वेरिएंट की कीमत ₹68,792 (एक्स-शोरूम) रखी गई है. अच्छी बात यह है कि Hero इन दोनों बाइक्स के साथ 5 साल या 70,000 किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है.

यह भी पढ़ें: नए फ्यूल सिस्टम के साथ लॉन्च हुई Maruti Wagon R Flex Fuel, कीमत भी आई सामने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >