Har Ghar Tiranga: पीएम मोदी ने बदली अपनी सोशल मीडिया डीपी, लोगों से भी ऐसा करने की अपील

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, हर घर तिरंगा आंदोलन की भावना के साथ आइए हम अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी को बदलें और इस अनूठे प्रयास को समर्थन दें जो हमारे प्यारे देश और हमारे बीच के बंधन को गहरा करेगा.

PM Modi Har Ghar Tiranga DP Appeal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) में तिरंगे की तस्वीर लगाने का आग्रह किया. मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी में भी राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर लगायी है. प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन में हिस्सा लेने का आह्वान किया था.

पीएम मोदी ने की अपील

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, हर घर तिरंगा आंदोलन की भावना के साथ आइए हम अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी को बदलें और इस अनूठे प्रयास को समर्थन दें जो हमारे प्यारे देश और हमारे बीच के बंधन को गहरा करेगा. प्रधानमंत्री ने लोगों से आग्रह किया है कि वे ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड करें.

दिखने लगा असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह का असर दिखने लगा है. लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी बदलते नजर आ रहे हैं. हर सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पीएम की अपील का असर नजर आ रहा है. इधर संस्कृति मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया है कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत डाकघरों में बिक्री के लिए लगभग 2.5 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज भेजे गए हैं.

Also Read: Har Ghar Tiranga : आपके घर तिरंगा पहुंचाएगा डाक विभाग, ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग

बढ़ रही जनभागीदारी

जनभागीदारी बढ़ने के साथ यह अभियान ‘जन आंदोलन’ बन गया है. केंद्रीय संस्कृति सचिव गोविंद मोहन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस अभियान को लेकर अभी देश में काफी उत्साह है, जिसे पिछले साल पहली बार शुरू होने पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी.

‘हर घर तिरंगा’ अभियान

केंद्रीय संस्कृति सचिव ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और कॉलेजों में बड़े कार्यक्रमों के साथ-साथ ‘प्रभात फेरी’ और ‘तिरंगा यात्राएं’ आयोजित की जाएंगी. इस साल अब तक, संस्कृति मंत्रालय ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित 2000 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये हैं.

Also Read: Google Chrome के लिए आ रहा बड़ा अपडेट, हैकर्स की बढ़ जाएगी टेंशन

‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर छह करोड़ सेल्फी अपलोड

केंद्रीय संस्कृति सचिव ने कहा कि भारत में लगभग 26 करोड़ परिवार हैं और उनमें से लगभग सभी ने अपने परिसर में झंडा फहराया, जो देश के प्रति सम्मान और प्रेम का प्रतिबिंब है. पिछले साल, भारतीय ध्वज के साथ लगभग छह करोड़ सेल्फी ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर अपलोड की गईं थीं. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस बार यह आंकड़ा बढ़ेगा. सरकार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13-15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान मना रही है.

आजादी के नारों वाली पतंगों से पट जाएगा आसमान

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, 15 अगस्त पर दिल्ली और आसपास के इलाकों का आसमान प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर, दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी और आजादी का अमृत महोत्सव जैसे नारों के प्रिंट वाली पतंगों से गुलजार रहेगा. पुरानी दिल्ली के लाल कुआं और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद क्षेत्राें में लगे पतंगों के बाजार में राजनीतिक शख्सियतों की पतंगें मिल रही हैं. दुकानदारों की मानें, तो बाजार में डबल इंजन की सरकार प्रिंट वाली पतंग की काफी डिमांड है. इस पतंग पर पीएम मोदी की तस्वीर के साथ और कमल के फूल की तस्वीर भी छपी है. प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ इंडिया गेट, लाल किले और कमल के फूल की तस्वीर है, जिस पर ‘दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी’ के नारे लिखे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >