Gurugram Hit And Run Case: लेडी बाइकर को कार ने मारी टक्कर, चकनाचूर हुई 4.5 लाख की Aprilia RS 457

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें हरियाणा के गुरुग्राम में Maruti Ciaz ड्राइवर ने कथित तौर पर लेडी बाइकर को टक्कर मार दी. इसमें लेडी राइडर घायल हो गईं. हादसे में 4.22 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाली Aprilia RS 457 बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

गुरुग्राम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसने सभी को हैरान कर दिया है. यह घटना गोल्फ कोर्स रोड पर रविवार सुबह हुई. इस घटना में Maruti Ciaz कार चालक ने लेडी बाइकर को टक्कर मारी और वह मौके से फरार हो गया.

इस घटना में सिया नाम की बाइकर घायल हुई हैं. सिया ने अपने साथ हुई घटना पर एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. सिया के मुताबिक, वह सुबह अपने कुछ राइडर दोस्तों के साथ ब्रेकफास्ट राइड पर निकली थीं. जिसके बाद उनके साथ ये घटना हुई

इस घटना में सिया जो बाइक चला रही थीं, वो Aprilia RS 457 है. यह भारत में बिकने वाली प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक्स में शामिल है. इसकी कीमत 4 लाख रुपये से ज्यादा है.

क्या है पूरा मामला?

सिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज rebelwheels_sia_ पर घटना का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने बताया कि रविवार सुबह वह Aprilia RS 457 से अपने राइडर दोस्तों के साथ निकली थीं. इसी दौरान एक Maruti Suzuki Ciaz में सवार युवक कथित तौर पर उनका पीछा करने लगा.

सिया ने उसे बाइक से दूरी बनाए रखने के लिए कहा. इसके बाद वह आगे बढ़ गईं. आरोप है कि कुछ देर बाद कार चालक तेज रफ्तार में वापस आया और उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद सिया सड़क पर गिर गईं. उनकी बाइक भी काफी दूर तक घिसटती चली गई.

इस हादसे में सिया घायल हो गईं. उनके एक साथी राइडर ने कार का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन कार चालक मौके से फरार हो गया. सिया ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए लोगों से इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करने और पुलिस तक मामला पहुंचाने की अपील की.

ये भी पढ़ें: Hyundai ने कंफर्म कर दिया नई SUV का नाम, Venue और Creta के बीच होगी पोजिशनिंग, जानिए कब तक होगी लॉन्चिंग?

सिया की Aprilia RS 457 कितनी महंगी है?

अब बात उस बाइक की, जिस पर सिया राइड कर रही थीं.

  • Aprilia RS 457 की भारत में एक्स-शोरूम कीमत करीब 4.22 लाख रुपये से शुरू होती है.
  • इसके GP Replica वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत करीब 4.37 लाख रुपये है.

यानी यह आम कम्यूटर बाइक नहीं, बल्कि एक प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक है.

457cc का दमदार इंजन

Aprilia RS 457 में 457cc, पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन है. जानिए इस इंजन में और क्या-क्या मिलता है:

  • 47.6 PS की पावर देता है.
  • 43.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
  • इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है.
  • बाइक का माइलेज करीब 25-30 kmpl तक बताया जाता है.

स्पोर्ट्स बाइक होने के बावजूद इसमें रोजमर्रा की राइडिंग को ध्यान में रखकर भी कई फीचर्स दिए गए हैं.

फीचर्स भी हैं खास

Aprilia RS 457 में कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. इनमें शामिल हैं:

  • LED लाइटिंग
  • 5-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • ट्रैक्शन कंट्रोल
  • ABS
  • स्पोर्टी डिजाइन
  • बड़ा फ्यूल टैंक

इसके अलावा बाइक का डिजाइन भी काफी स्पोर्टी है. यही वजह है कि यह युवाओं और बाइकिंग के शौकीनों के बीच यह बाइक खासी प्रचलित है.

ये भी पढ़ें: Hyundai ने कंफर्म कर दिया नई SUV का नाम, Venue और Creta के बीच होगी पोजिशनिंग, जानिए कब तक होगी लॉन्चिंग?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुयश पाण्डेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >