Google Doodle Today: गूगल मना रहा आजादी का जश्न, Independence Day पर बनाया यह स्पेशल डूडल

Independence Day Google Doodle 2023 – डूडल में प्रदर्शित कपड़े का हर एक नमूना कुशल कारीगरों, कृषकों, बुनकरों, रंगरेजों और कढ़ाई करने वालों के सामूहिक शिल्प कौशल का प्रमाण है. नयी दिल्ली की प्रतिभाशाली कलाकार नम्रता कुमार का ये डूडल देश की समृद्ध और विविध परिधान परंपराओं को दर्शाता है.

Google Doodle Independence Day 2023 : समस्त भारतवासी आज देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. पूरे देश में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है. 1947 को अंग्रेजी शासन से आजाद होने के बाद भारत में काफी विकास हुआ. भारतीय विरासत को औद्योगिक क्षेत्र में विकसित किया गया. भारतीय विरासत की समृद्धता को दर्शाते हुए आज गूगल डूडल भी भारत की आजादी का जश्न मना रहा है. गूगल ने खास डूडल बनाकर देश की समृद्धि को दर्शाया है.

भारत की विविध वस्त्र श्रृंखला से प्रेरित डूडल

सर्च इंजन गूगल ने मंगलवार को भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक विशेष डूडल के जरिये भारत की समृद्ध और विविध कपड़ा विरासत को याद किया. नयी दिल्ली की कलाकार नम्रता कुमार द्वारा चित्रित इस कलाकृति को भारत की विविध वस्त्र श्रृंखला से प्रेरणा लेकर बनाया गया है. इस डूडल में देश के विभिन्न हिस्सों में प्रसिद्ध कपड़ों के नमूनों को एक साथ बुनकर भारत की जीवंत कहानी को दर्शाया गया है.

Also Read: Google Chrome के लिए आ रहा बड़ा अपडेट, हैकर्स की बढ़ जाएगी टेंशन

कढ़ाई वाले अक्षरों के साथ गूगल लिखा

गूगल डूडल पोर्टल पर एक पोस्ट में इंटरनेट दिग्गज कंपनी ने इस कलाकृति के लिए नम्रता कुमार की सोच एवं प्रेरणा साझा की है. डूडल में गुजरात की कच्छ कढ़ाई से लेकर ओडिशा की बारीक ‘इकत’ कलाकारी और जम्मू-कश्मीर की ‘पश्मीना कानी’ से लेकर केरल की ‘कसावु’ कलाकारी तक देश के विभिन्न हिस्सों की विविध बुनाइयों के ‘नमूनों’ को दर्शाया गया है. इन विभिन्न नमूनों को एक साथ पेश किया गया है और बीच में कढ़ाई वाले अक्षरों के साथ गूगल लिखा गया है.

देश के विभिन्न क्षेत्रों का संतुलित प्रतिनिधित्व

नम्रता कुमार ने गूगल के पोर्टल पर कहा कि उन्होंने भारत में मौजूद विविध वस्त्र कलाकारियों पर अनुसंधान किया और उन्हें चिह्नित किया. उन्होंने कहा, मैंने तकनीकों के एक व्यापक आयामों को शामिल करने की कोशिश की, जिसमें कढ़ाई, विभिन्न बुनाई शैलियां, मुद्रण तकनीक, रंगाई तकनीक और हाथ से पेंट किये गए वस्त्र समेत बहुत कुछ शामिल हैं. इसके अलावा मैं यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि मैं देश के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों का संतुलित तरीके से प्रतिनिधित्व कर सकूं.

Also Read: Google Play Store से हुई इन ऐप्स की छुट्टी, अगर आपके फोन में हैं तो तुरंत करें अनइंस्टॉल

1947 में आज ही के दिन हुई भारत के एक नये युग की शुरुआत

गूगल ने कहा कि डूडल आज भारत का स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. वर्ष 1947 में आज ही के दिन भारत के ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र होते ही एक नये युग की शुरुआत हुई थी. उसने कहा कि स्वतंत्रता के इस पहले दिन के प्रतीक के रूप में दिल्ली के लाल किले में वार्षिक ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें प्रधानमंत्री शामिल होते हैं. गूगल ने कहा कि इस अवसर पर नागरिक राष्ट्रगान गाते हैं और स्वतंत्रता आंदोलन के नेताओं को याद करते हैं.

भारत की कपड़ा परंपराओं की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

नम्रता कुमार ने कहा कि डूडल तैयार करने की पूरी रचनात्मक प्रक्रिया के दौरान उनका ‘सबसे बड़ा लक्ष्य भारत के वस्त्रों और देश की पहचान के साथ उनके गहरे संबंध को याद करना और उसे सम्मानित करना था.’ उन्होंने कहा, मेरी चाहत थी कि इस कलाकृति के जरिये मैं भारत की कपड़ा परंपराओं की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कलात्मक प्रतिभा को दिखा सकूं और गूगल डूडल के माध्यम से कुछ ऐसा बना सकूं जो लोगों की भावनाओं को दर्शाये.

Also Read: Indian Web Browser: Google Chrome और Apple Safari से टक्कर लेने आ रहा भारत का अपना वेब ब्राउजर

कुशल कारीगरों, कृषकों, बुनकरों, रंगरेजों और कढ़ाई करनेवालों के सामूहिक शिल्प कौशल का प्रतीक

गूगल ने कहा कि इस कलाकृति में प्रदर्शित कपड़े का हरेक नमूना ‘कुशल कारीगरों, कृषकों, बुनकरों, रंगरेजों और कढ़ाई करने वालों के सामूहिक शिल्प कौशल का प्रमाण’ है. उसने कहा कि ये सभी भारत की रचनात्मकता का सार पेश करने वाले इन असाधारण वस्त्रों का निर्माण करते हैं. नयी दिल्ली की प्रतिभाशाली कलाकार नम्रता कुमार का ये डूडल देश की समृद्ध और विविध परिधान परंपराओं को दर्शाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >