Google ने Android Auto को बनाया और स्मार्ट, अब मिलेंगे 3D Maps, AI और YouTube जैसे फीचर्स

अब आपकी कार पहले से ज्यादा स्मार्ट और हाईटेक बनने वाली है. Google ने Android Auto और Google Built-in सिस्टम के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं, जो ड्राइविंग को आसान बना देंगे.

Google ने Android Auto और Google Built-in सिस्टम वाली गाड़ियों के लिए बड़े अपडेट्स का ऐलान किया है. कंपनी का कहना है कि इन नए फीचर्स का फायदा दुनिया भर में 25 करोड़ से ज्यादा कम्पैटिबल गाड़ियों को मिलेगा. इन अपडेट्स का मकसद ड्राइविंग एक्सपीरियंस को ज्यादा स्मार्ट, सुरक्षित और मनोरंजक बनाना है. गूगल के नए अपडेट्स में डिजाइन बदलाव, बेहतर नेविगेशन, इन-कार एंटरटेनमेंट और Gemini AI इंटीग्रेशन जैसे कई फीचर्स शामिल हैं. खास बात यह है कि इनमें रोजाना ऑफिस आने-जाने वाले यूजर्स से लेकर लंबी दूरी तय करने वाले ड्राइवर्स तक सभी के लिए काम के फीचर्स जोड़े गए हैं.

Android Auto को मिला नया डिजाइन

Google ने Android Auto के इंटरफेस को नया Material 3 Expressive डिजाइन दिया है, जो एडवांस्ड स्मार्टफोन जैसा एक्सपीरियंस देता है. अब यूजर्स अपने कार डैशबोर्ड को कस्टमाइज भी कर सकेंगे. डैशबोर्ड पर मौसम की जानकारी, फेवरेट कॉन्टैक्ट्स, पालतू जानवरों की फोटो या बड़ी डिजिटल घड़ी जैसे विजेट्स लगाए जा सकेंगे. इसके अलावा, गैरेज डोर ओपनर के शॉर्टकट्स भी जोड़े गए हैं.

कंपनी का कहना है कि नया इंटरफेस अलग-अलग स्क्रीन शेप्स के हिसाब से खुद को एडजस्ट करेगा. चाहे कार में गोल डिस्प्ले हो या बड़ी वाइडस्क्रीन, यूजर्स को क्लीन और एज-टू-एज व्यू मिलेगा.

Google Maps में मिलेगा बेहतर नेविगेशन

अपडेट का सबसे बड़ा हिस्सा नया Google Maps एक्सपीरियंस है. कंपनी ने इसमें Immersive Navigation फीचर जोड़ा है, जो पहले से ज्यादा डिटेल्ड 3D मैप्स दिखाएगा.

अब ड्राइवर्स को मैप्स पर बिल्डिंग्स, फ्लाईओवर, ट्रैफिक लाइट, स्टॉप साइन और लेन गाइडेंस ज्यादा क्लियर दिखाई देंगे. इससे मुश्किल भरे मोड़ और लेन बदलने के दौरान नेविगेशन आसान होगा.

कुछ Google Built-in कारों में फ्रंट कैमरा की मदद से लाइव लेन गाइडेंस भी मिलेगा, जो रियल-टाइम में सही लेन चुनने की सलाह देगा. Google का कहना है कि यह पिछले एक दशक में Maps का सबसे बड़ा बदलाव है.

कार में मिलेगा YouTube और बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस

Google इस साल के अंत तक कुछ चुनिंदा कारों में हाई-रेजोल्यूशन YouTube वीडियो सपोर्ट भी शुरू करने वाला है. शुरुआत में यह फीचर BMW, Ford, Hyundai, Kia, Mahindra, Mercedes-Benz, Renault, Skoda, Tata और Volvo जैसी कंपनियों की गाड़ियों में मिलेगा. यूजर्स कार पार्क होने या EV चार्जिंग के दौरान Full HD 60fps वीडियो चला सकेंगे. जैसे ही ड्राइवर गाड़ी चलाना शुरू करेगा, वीडियो अपने आप रुक जाएगा, लेकिन ऑडियो चलता रहेगा.

इसके अलावा Dolby Atmos सपोर्ट और Spotify व YouTube Music के नए विजुअल इंटरफेस भी इन-कार एंटरटेनमेंट को बेहतर बनाएंगे.

Gemini AI करेगा स्मार्ट असिस्टेंट की तरह काम

Google ने Gemini AI को भी Android Auto और Google Built-in सिस्टम से जोड़ दिया है. Android Auto में Gemini यूजर्स के मैसेज, ईमेल और कैलेंडर की जानकारी के आधार पर हैंड्स-फ्री काम करने में मदद करेगा.

जैसे कि, यह किसी मैसेज से एड्रेस निकालकर नेविगेशन शुरू कर सकता है. वहीं Google Built-in कारों में Gemini गाड़ी से जुड़े सवालों का जवाब भी देगा, जैसे डैशबोर्ड पर दिख रही चेतावनी लाइट का मतलब या कार के बूट में सामान की जगह कितनी है.

कंपनी फ्यूचर में Zoom जैसी मीटिंग ऐप्स को भी इन सिस्टम्स में जोड़ने की प्लानिंग कर रही है.

धीरे-धीरे शुरू होगा रोलआउट

Google के मुताबिक, ये सभी अपडेट्स इस साल धीरे-धीरे रोलआउट किए जाएंगे. भारत में Mahindra और Tata जैसी कंपनियों की गाड़ियों में इन फीचर्स का सपोर्ट खास तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के काफिले से हटीं बाकी गाड़ियां, सेफ्टी के लिए चुनी गईं सिर्फ ये 2 SUVs, आखिर क्या है इनकी खासियत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >