Free Netflix वाला Viral मैसेज Fake है

Coronavirus Lockdown Free Netflix Subscription Fake Message: व्हाट्सऐप और ट्विटर पर कई लिंक शेयर कर दावा किया जा रहा है कि लॉकडाउन की अवधि तक नेटफ्लिक्स अपना सब्सक्रिप्शन फ्री में ऑफर कर रही है.

Coronavirus Lockdown Free Netflix Subscription Fake Message: कोरोनावायरस महामारी से जब पूरी दुनिया जूझ रही है, इसी बीच कई लोगों और संस्थाओं ने लोगों की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाये हैं. कुछ लोग मुफ्त सेवाएं दे रहे हैं, तो कई कंपनियां फ्री सर्विस और सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही हैं.

इसी बीच, व्हाट्सऐप और ट्विटर पर कई लिंक शेयर कर दावा किया जा रहा है कि लॉकडाउन की अवधि तक नेटफ्लिक्स अपना सब्सक्रिप्शन फ्री में ऑफर कर रही है.

यह मैसेज तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. अगर आपको भी यह मैसेज मिला है, तो इस पर यकीन करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

यह कुछ और नहीं बल्कि एक स्कैम है और इस पर भरोसा करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. कुछ यूजर्स को ऐसे मैसेजेस मिल रहे हैं जिसमें उन्हें एक लिंक देकर कहा जा रहा है कि इस पर क्लिक करते ही उन्हें फ्री में नेटफ्लिक्स का सबस्क्रिप्शन मिलेगा.

इस वायरल मैसेज में लिखा होता है, कोरोना वायरस के तेजी से फैलते संक्रमण की वजह से हम आइसोलेशन में रह रहे पीरियड के लिए हमारे प्लेटफॉर्म का पूरी तरह से फ्री एक्सेस दे रहे हैं. यह ऑफर तब तक के लिए है जब तक वायरस खत्म नहीं हो जाता.

इस मैसेज के साथ ही एक लिंक भी दिया गया है, जिसमें सर्वे में शामिल होने के लिए कहा जाता है. इसके साथ फ्री सब्सक्रिप्शन का लालच भी होता है. जैसे ही यूजर इस लिंक पर क्लिक करता है और सर्वे पूरा करता है, उसे उसके 10 व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट्स देने के लिए कहा जाता है.

स्कैमर्स ने इसके लिए फेसबुक की ही तरह नजर आने वाली एक फर्जी साइट भी बना रखी है, जिसमें उनके दावे को सही साबित करते टेस्टीमोनियल्स भी मिलते हैं. एक बार फिर आपको बता दें कि यह सब भी फर्जी होते हैं.

इस बारे में नेटफ्लिक्स ने लोगों को आगाह किया है और कहा है कि कंपनी इस तरह का कोई फ्री सब्सक्रिप्शन नहीं दे रही है और अगर किसी को ऐसे मैसेज मिलते हैं तो उन पर हरगिज भरोसा ना करें.

आपको बता दें कि पछिले कुछ समय में नेटफ्लिक्स जैसे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग ऐप्स के यूजर्स तेजी से बढ़े हैं. ऐसे में लॉकडाउन के बीच घर बैठे नेटफ्लिक्स पर फिल्मों या वेब सीरीज का मजा ले रहे हैं, तो एकदम लगे रहिए, लेकिन इस फेक मैसेज से खुद भी सावधान रहिए और अपने जाननेवालों को भी सतर्क कर दीजिए क्योंकि एक छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

Published by: Prabhat Khabar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >