एक छोटी सी चूक और हो जाएंगे हादसे का शिकार, कोहरे में गाड़ी चलाते समय जरूर रखें ये 6 बातें याद

Driving Life Saving Tips in Fog: अगर आप को भी घने कोहरे में ड्राइविंग करना पड़ता है, तो फिर कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. यहां कुछ 6 ऐसे लाइफसेविंग टिप्स बताए गए हैं, जो रात में कोहरे के समय आपके काम आएंगे.

Driving Life Saving Tips in Fog: भारत में इस वक्त हर जगह कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कहीं-कहीं तो घने कोहरे भी छाए हुए हैं. ऐसे में देर रात हो या फिर भोर का समय खराब विजिबिलिटी के कारण ड्राइविंग में काफी परेशानी होती है. कोहरे के कारण आगे का रास्ता सही से नजर नहीं आता. ऐसे में जरा-सी लापरवाही या एक छोटी-सी गलती बड़े हादसा को न्यौता दे सकती है. हालांकि, अगर कुछ बातों का समय रहते ध्यान रखा जाए तो आप और आपके साथ बैठे लोग सुरक्षित रह सकते हैं. यहां हम आपको कुछ ऐसे ड्राइविंग के 6 लाइफसेविंग टिप्स बताने वाले हैं, जो हर ड्राइवर को जरूर अपनाने चाहिए

फॉग लाइट्स का सही इस्तेमाल करें

कोहरे में हाई बीम हेडलाइट्स का इस्तेमाल करना सबसे बड़ी गलती होती है. ये रोशनी कोहरे से टकराकर वापस ड्राइवर के आंखों में पड़ती है और विजन और भी खराब कर देती है. ऐसे में कोहरे में हमेशा लो बीम या फॉग लाइट्स का इस्तेमाल करना सही है. वहीं, अगर कार में रियर फॉग लाइट है, तो उसे भी ऑन रखें ताकि पीछे से आने वाली गाड़ियों को आपकी मौजूदगी का पता चल सके.

स्पीड रखें कम

कोहरे में ज्यादा स्पीड में गाड़ी चलाना मतलब सीधे खतरे को न्योता देना. ऐसे में कम विजिबिलिटी में गाड़ी की स्पीड भी कम ही रखें तो बेहतर है. स्पीड कम होने से अगर अचानक सामने कोई गाड़ी, पैदल यात्री और जानवर आते भी हैं, तो आप समय पर ब्रेक भी लगा सकेंगे. इससे न सिर्फ आपकी बल्कि सामने वाले की भी जान जोखिम में नहीं जाएगी.

आगे वाली गाड़ी से थोड़ी दूरी बनाकर रखें

कोहरे में विजिबिलिटी ऐसे ही कम होती है और आगे चल रही गाड़ी कब ब्रेक लगा दे कुछ पता नहीं होता. ऐसे में आप सामने वाली गाड़ी से जितनी दूरी बनाकर रखेंगे उतना अच्छा होगा. कम से कम तो 10 सेकेंड की दूरी मेंटेन कर के रखे, ताकि अगर सामने वालि गाड़ी अचानक ब्रेक लगाती है, तो आपके पास भी ब्रेक लगाने का समय हो. इसके अलावा, सामने वाली गाड़ी की सिर्फ टेल लाइट देखकर ड्राइव न करें, क्योंकि वो अचानक गायब भी हो सकती है.

विंडस्क्रीन और शीशे साफ रखें

कोहरे में शीशों पर नमी जमना आम बात है. ऐसे में डिफॉगर का सही इस्तेमाल करें. मोबाइल फोन, लाउड म्यूजिक या किसी भी तरह का डिस्ट्रैक्शन छोड़ दें. इस दौरान अपना पूरा फोकस सिर्फ सड़क पर रखें.

हॉर्न और इंडिकेटर का सही से इस्तेमाल करें

कोहरे में कब सामने से कोई पैदल चलने वाला व्यक्ति या गाड़ी आ जाए, कुछ पता नहीं होता. ऐसे में हॉर्न और टर्न इंडिकेटर ऐसे समय के लिए काफी जरूरी होते हैं. अगर आप जिस रास्ते से गुजर रहे हैं वहां ज्यादा कोहरा है, तो फिर हल्का हॉर्न बजा दें, ताकि इससे अगर कोई सामने गाड़ी या व्यक्ति है तो वह अलर्ट हो जाए. इसके अलावा, कहीं से टर्न लेते हुए भी इंडिकेटर जरूर ऑन करें. साथ ही हैजार्ड लाइट्स का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि, ये दूसरे ड्राइवर को कंफ्यूज कर सकता है.

अचानक ब्रेक और ओवरटेक करें से बचें

कोहरे में अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से टक्कर लगने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आपको ब्रेक लगाना है, तो धीरे-धीरे लगाएं. साथ ही बेवजह ओवरटेक करने की कोशिश न करें. अगर रास्ता साफ न दिखे, तो ओवरटेक करने से बचें.

यह भी पढ़ें: ठंड में भी नई जैसी चलेगी आपकी कार, बस फॉलो कर लें ये विंटर केयर टिप्स

यह भी पढ़ें: महंगे डिटेलिंग पर नहीं करना होगा पैसा खर्च, बस अपना लें ये तरीके और घर पर ही चमक जाएगा कार का केबिन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >