Facebook: मेटा इंडिया के भारत प्रमुख अजीत मोहन ने दिया इस्तीफा, इस कंपनी के साथ शुरू करेंगे नई पारी

Facebook: जीत मोहन को भारत में मेटा को बढ़ाने का खास श्रेय दिया जाता है. उनके इस्तीफे के बाद ग्लोबल बिजनेस ग्रुप के उपाध्यक्ष निकोला मेंडेलसन ने कहा कि, बीते 4 सालों से अजीत मोहन ने मेटा को भारत में बढ़ाने और इसके संचालन को आकार देने में अहम रोल रहा है.

Facebook: मेटा यानी फेसबुक की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. मेटा के यूजर्स की संख्या में लगातार गिरावट आयी है. और अब भारत में मेटा के प्रमुख अजीत मोहन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट के अनुसार अजीत मोहन कंपनी से इतर अन्य अवसर की तलाश कर रहे हैं. गौरतलब है कि फेसबुक की इन दिनों लोकप्रियता में कमी आयी है. यूजर्स की संख्या भी गिरी है. इस कारण मार्क जुकरबर्ग अमीरों की लिस्ट में भी कई पायदान नीचे पहुंच गये हैं.

अन्य अवसर की तलाश: सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने गुरुवार को कहा कि भारत में कंपनी के प्रमुख अजीत मोहन ने पद से इस्तीफा दे दिया है. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि अजीत मोहन स्नैप इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं. बता दें, यह मेटा (फेसबुक) की प्रतिद्वंदी कंपनी है, और तेजी से इसके यूजर्स की संख्या बढ़ रही है.

मेटा को भारत में बढ़ाने में अजीत की खास भूमिका: अजीत मोहन को भारत में मेटा को बढ़ाने का खास श्रेय दिया जाता है. उनके इस्तीफे के बाद ग्लोबल बिजनेस ग्रुप के उपाध्यक्ष निकोला मेंडेलसन ने कहा कि, बीते 4 सालों से अजीत मोहन ने मेटा को भारत में बढ़ाने और इसके संचालन को आकार देने में अहम रोल रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अजीत मोहन ने इस्तीफे का फैसला अचानक लिया है. उन्होंने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया है. मीडिया रिपोर्ट में यह भी सामने आ रहा है कि अजीत मोहन के इस्तीफे के बाद मनीष चोपड़ा मेटा इंडिया के अंतरिम हेड होंगे. गौरतलब है कि अजीत मोहन 2019 में मेटा में शामिल हुए थे.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Delhi Pollution: सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, इन वाहनों के चलने पर पाबंदी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >