E20 पेट्रोल पूरी तरह सुरक्षित, इंजन को कोई नुकसान नहीं, पेट्रोलियम मंत्री ने कह दी बड़ी बात

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने जैव-ईंधन से इंजन खराब होने के दावों को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि E20 Petrol पर्यावरण के लिए सुरक्षित है और देशभर में उपलब्ध है

भारत के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जैव-ईंधन को लेकर फैली भ्रांतियों पर तीखा जवाब देते हुए कहा है कि ईंधन में एथेनॉल मिलाने से वाहनों के इंजन को कोई नुकसान नहीं होता. उन्होंने इसे “बकवास” करार देते हुए स्पष्ट किया कि ई-20 पेट्रोल (E20 Petrol) पूरी तरह सुरक्षित है और पर्यावरण के लिहाज से भी फायदेमंद है.

क्या है ई-20 पेट्रोल? (What Is E20 Petrol)

  • ई-20 पेट्रोल में 20% एथेनॉल और 80% पारंपरिक पेट्रोल होता है
  • यह एथेनॉल गन्ने या अनाज से प्राप्त किया जाता है
  • देशभर के 90,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर यह उपलब्ध है.

पुराने वाहनों पर असर? (E20 Petrol Effect on Old Vehicles)

  • कुछ वाहन चालकों और निर्माताओं ने पुराने वाहनों पर ई-20 के प्रभाव को लेकर चिंता जताई थी
  • पुरी ने स्वीकार किया कि पुराने वाहनों में रबर गैस्केट या कलपुर्जों को बदलने की जरूरत हो सकती है
  • लेकिन उन्होंने इसे “सरल प्रक्रिया” बताया.

एथेनॉल मिश्रण में भारत की प्रगति

  • 2014 में पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण केवल 1.4% था
  • अब यह बढ़कर 20% तक पहुंच गया है
  • यह भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है.

ऊर्जा मांग और जैव-ईंधन की भूमिका

  • अगले दो दशकों में भारत की ऊर्जा मांग वैश्विक औसत से तीन गुना बढ़ेगी
  • दुनिया की ऊर्जा वृद्धि में 25% योगदान भारत से होगा
  • ऐसे में जैव-ईंधन का इस्तेमाल आयात पर निर्भरता घटाने और उत्सर्जन कम करने के लिए जरूरी है.

माइलेज में मामूली गिरावट

  • मंत्रालय के अनुसार, ई-20 पेट्रोल से माइलेज में केवल 1-2% (चार पहिया) और 3-6% (अन्य वाहन) की गिरावट होती है
  • यह गिरावट नगण्य है और पर्यावरणीय लाभ के सामने तुच्छ मानी जा सकती है.

पुरी का दो टूक बयान

पुरी ने केपीएमजी के ‘एनरिच 2025’ सम्मेलन में कहा, “जैव-ईंधन से इंजन खराब होने की जो कहानियां सुनते हैं, वे सब ‘बीएस’ हैं.” उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत फिलहाल ईंधन मिश्रण में अगली छलांग के लिए आकलन कर रहा है, लेकिन अभी कोई नया निर्णय नहीं लिया गया है.

E20 पेट्रोल पर क्यों मचा है हंगामा? जानिए आखिर यह है क्या और इसकी जरूरत क्यों पड़ी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >