Elon Musk Birthday : 12 साल की उम्र में वीडियो गेम बनाने वाले एलन मस्क ऐसे बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी

Elon Reeve Musk आज एक साथ कई बिजनेस संभालते हैं. कम ही लोग यह जानते हैं कि एलन मस्क ने सबसे पहले PayPal के सह-संस्थापक के रूप में बड़ी दौलत कमाई थी. दुनिया के सबसे दौलतमंद इंसान बनने की उनकी कहानी बड़ी दिलचस्प है, आइए जानें-

Happy Birthday Elon Musk : ट्विटर, टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. 28 जून 1971 को जन्मे एलन मस्क आज दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ 225 बिलियन डॉलर है. उनका पूरा नाम Elon Reeve Musk है. आज वह एक साथ कई बिजनेस संभालते हैं. कम ही लोग यह जानते हैं कि एलन मस्क ने सबसे पहले PayPal के सह-संस्थापक के रूप में बड़ी दौलत कमाई थी. दुनिया के सबसे दौलतमंद इंसान बनने की उनकी कहानी बड़ी दिलचस्प है, आइए जानें-

साउथ अफ्रीका से स्कूलिंग, अमेरिका से ग्रैजुएशन

एलन मस्क ने अपनी स्कूली शिक्षा दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया की वाटरक्लोफ हाउस प्रिपरेटरी स्कूल से पूरी की. हाई स्कूल पूरा करने के बाद वे केवल 17 साल की उम्र में कनाडा चले गये थे. इसके बाद उन्होंने क्वींस यूनिवर्सिटी, पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की. ग्रैजुएशन के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए स्टैनफोर्ड में पीएचडी कार्यक्रम में दाखिला लिया, लेकिन 1990 के दशक के dot.com में शामिल होने के लिए उन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी.

Also Read: Elon Musk Net Worth: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बढ़ गई एलन मस्क की नेटवर्थ? ये है वजह

12 साल की उम्र में वीडियो गेम बनाकर बेच डाला

एलन मस्क को बचपन से ही वीडियो गेम का शौक था. वह इसके लिए इस हद तक जुनूनी थे कि 12 साल की उम्र में ही उन्होंने अपना पहला वीडियो गेम बनाकर बेच डाला था. ब्लास्टर नाम के इस गेम से उन्होंने 500 डॉलर कमाये थे. उन्होंने बेहद कम उम्र में ही कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग में महारत हासिल कर ली थी. 27 वर्षीय मस्क ने सबसे पहले अपने भाई किम्बल के साथ मिलकर कंपनी Zip2 शुरू की जिसे येल्प और गूगल मैप्स का शुरुआती वर्जन कहा जाता है. कंपनी को 1999 में Compaq द्वारा 307 मिलियन डॉलर में खरीद लिया गया जिसमें से मस्क को 22 मिलियन डॉलर मिले.

और बढ़ती गई एलन मस्क की दौलत

एलन मस्क ने इसके बाद अपनी कुल संपत्ति का तीन-चौथाई हिस्सा PayPal में लगा दिया, जिसके वह को-फाउंडर थे. फिर उन्होंने 2002 में PayPal को eBay को 1.5 बिलियन डॉलर में बेच दिया. सबसे बड़े शेयरहोल्डर होने के नाते मस्क को 180 मिलियन डॉलर मिले थे. इन पैसों मस्क ने स्पेसएक्स, टेस्ला और सोलरसिटी को शुरू करने में निवेश किया. मस्क ने 2002 में स्पेसएक्स की स्थापना की. इसके बाद, उन्होंने 2003 में टेस्ला शुरू की. मस्क न्यूरालिंक और द बोरिंग कंपनी के भी को-फाउंडर और सीईओ हैं. एलन मस्क साल 2016 में ट्विटर के सबसे बड़े शेयरहोल्डर बन गए थे. इसके बाद उन्होंने कंपनी खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर की पेशकश की. मामला कानूनी पचड़े में फंसा और आखिरकार मस्क कंपनी के मालिक बन गए.

Also Read: Tesla के लिए भारत ने खोल दिये दरवाजे? PM मोदी से मुलाकात के बाद Elon Musk ने किया यह इशारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >