इलेक्ट्रिक स्कूटर से मैक्सिमम रेंज पाने के 6 स्मार्ट तरीके

जानिए कैसे स्मूद राइडिंग, सही मोड, टायर प्रेशर और स्मार्ट चार्जिंग से अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी से अधिकतम रेंज निकाल सकते हैं

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर अब रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं. ऑफिस के बाहर, मेट्रो स्टेशन पर या मोहल्ले की किराना दुकान तक- हर जगह ये दिख जाते हैं. पेट्रोल स्कूटर की जगह कई लोगों ने इन्हें पूरी तरह अपना लिया है. लेकिन एक सवाल हमेशा बना रहता है- असली भारतीय सड़कों और ट्रैफिक में इनसे ज्यादा से ज्यादा रेंज कैसे निकाली जाए? आइए जानते हैं कुछ दमदार टिप्स.

स्मूद राइडिंग स्टाइल

तेज एक्सीलरेशन और अचानक ब्रेकिंग बैटरी को जल्दी खत्म कर देती है. अगर आप धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाएं और ट्रैफिक को पहले से पढ़कर चलें तो बैटरी की खपत कम होगी. रेड लाइट दिखते ही थ्रॉटलछोड़ दें और अचानक ब्रेक लगाने से बचें.

सही मोड का इस्तेमाल

ज्यादातर स्कूटर में Eco, Ride और Sport मोड होते हैं.भीड़भाड़ वाले शहरों में Eco मोड सबसे बेहतर है क्योंकि यह पावर और स्पीड को सीमित कर बैटरी बचाताहै.Sport मोड सिर्फ खुले रास्तों या छोटे स्पीड बर्स्ट के लिए रखें.

टायर प्रेशर और वजन

कम हवा वाले टायर मोटर पर ज्यादा दबाव डालते हैं और बैटरी जल्दी खत्म होती है. हर दो हफ्ते में टायर प्रेशर जरूर चेक करें. साथ ही, ज्यादा सामान या भारी बैग लेकर चलने से भी रेंज घटती है. लंबी दूरी पर निकलते समय हल्का सफर करें.

मौसम और चार्जिंग आदतें

गर्मी में धूप में खड़ीगाड़ी बैटरी की क्षमता घटा सकती है. कोशिश करें कि स्कूटर को छांव में पार्क करें. बैटरी को बार-बार पूरी तरह खाली न करें. रोजाना इस्तेमाल के लिए 20% से 80%चार्जिंग सबसे बेहतर है. फास्ट चार्जिंग सुविधाजनक है, लेकिन घर पर नॉर्मल चार्जिंग बैटरी की उम्र बढ़ाती है.

सर्विस और स्मार्ट फीचर्स

समय-समय पर सर्विसिंग कराते रहें. ब्रेक, टायर और इलेक्ट्रिकल सिस्टम की जांच जरूरी है. कई स्कूटर में सॉफ्टवेयर अपडेट आते हैं जो बैटरी मैनेजमेंट और परफॉर्मेंस सुधारते हैं. इन्हें नजरअंदाज न करें.

स्मूद चलें, सही मोड चुनें

कंपनी द्वारा बताये गए रेंज आंकड़े लैब टेस्ट पर आधारित होते हैं, लेकिन असली भारतीय सड़कों पर नतीजे अलग होते हैं. अगर आप स्मूद चलें, सही मोड चुनें, टायर और बैटरी का ध्यान रखें, तो आपका इलेक्ट्रिक स्कूटर रोजाना लंबी दूरी तय कर सकता है.

यह भी पढ़ें: 10 साल पुरानी हीरो स्प्लेंडर को ऐसे रखें नयी जैसी, देखें जरूरी सर्विस गाइड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >