फेस्टिव सीजन की आहट के साथ ही ऑटो मार्केट में रौनक बढ़ गई है. Parivahan Sewa और Vahan Public Dashboard के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, Dealer Dispatch (शोरूम तक पहुंचने वाली गाड़ियां) और Customer Demand के बीच एक बड़ा अंतर देखा जा रहा है. इससे शोरूम्स में गाड़ियों की अच्छी-खासी Supply मौजूद है.
इस माहौल में ग्राहकों को लुभाने के लिए भारी Discount और ऑफर्स दिए जा रहे हैं. लेकिन ऑफर्स के लालच में सिर्फ माइलेज, बड़े टचस्क्रीन या सनरूफ वाली गाड़ी पर फोकस करना काफी नहीं है.
चूंकि आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है, इसलिए आपको ये भी देखना चाहिए कि कार आपके परिवार के लिए कितनी सुरक्षित है. आइए जानते हैं वो कैसे इस फेस्टिव सीजन में आप अपने और अपने परिवार के लिए परफेक्ट कार का चुनाव कर सकते हैं.
Festive Season में कार खरीदने से पहले Safety Rating देखना क्यों जरूरी है
त्योहारी सीजन में लोग अक्सर जल्दबाजी में या भारी छूट के लालच में कार बुक कर लेते हैं. Vahan Dashboard के वाहन रजिस्ट्रेशन डेटा से पता चलता है कि हर साल इस समय पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री चरम पर होती है.
लेकिन सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों को देखते हुए, आपकी प्राथमिकता कार की सुरक्षा होनी चाहिए. एक अच्छी सेफ्टी रेटिंग वाली कार न केवल क्रैश की स्थिति में जान बचाती है, बल्कि बीमा क्लेम में भी फायदेमंद साबित होती है.
ये भी पढ़ें: Blinq Ryde: आ गई नैनो जैसी क्यूट दिखने वाली EV, 250 KM रेंज और 5 मिनट में फुल चार्ज, कीमत सिर्फ ₹4.50 लाख
Bharat NCAP की Star Rating में आखिर क्या-क्या टेस्ट किया जाता है
भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय के जरिए लागू Bharat NCAP (New Car Assessment Program) ग्लोबल मानकों पर आधारित है. इसमें मुख्य रूप से 2 चीजें जांची जाती हैं:
- Adult Occupant Protection (AOP): इसमें देखा जाता है कि 64 kmph की रफ्तार पर होने वाले फ्रंटल और साइड क्रैश में आगे बैठे वयस्कों को कितनी चोट आती है.
- Child Occupant Protection (COP): पीछे की सीट पर चाइल्ड सीट में बैठे बच्चों की सुरक्षा का मूल्यांकन किया जाता है.
नोट: किसी कार को केवल '5-Star' स्टिकर देखकर सुरक्षित न समझें. हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Test Details और Test Scope पढ़ें कि क्या रेटिंग बेस मॉडल के लिए है या टॉप मॉडल के लिए.
5-Star कार का मतलब क्या है और ग्राहक को किन चीजों की जांच करनी चाहिए
5-स्टार का मतलब यह नहीं है कि कार कभी दुर्घटनाग्रस्त नहीं होगी, बल्कि इसका अर्थ है कि दुर्घटना की स्थिति में केबिन के अंदर बैठे लोगों के बचने की संभावना सबसे अधिक है.
ग्राहकों को यह टेस्ट करना चाहिए कि कार का स्ट्रक्चर (Bodyshell Integrity) 'Stable' है या 'Unstable'. अगर ढांचा ही अनस्टेबल है, तो ज्यादा एयरबैग्स भी पूरी सुरक्षा नहीं दे सकते.
Airbags से लेकर ADAS तक, कौन से Safety Features वास्तव में काम के हैं
कार कंपनियों के जरिए दिए जा रहे फीचर्स को समझना बेहद जरूरी है:
| Safety Feature | असल में इसका क्या काम है? |
| 6 Airbags | क्रैश के समय सिर और सीने को गंभीर चोट से बचाते हैं. |
| ESC (Electronic Stability Control) | अचानक ब्रेक लगाने या तेज मोड़ पर गाड़ी को फिसलने और पलटने से रोकता है. |
| ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) | ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग जैसी तकनीक से एक्सीडेंट होने से पहले ही रोकती है. |
| Seat-Belt Reminder | ड्राइवर सहित सभी यात्रियों को बेल्ट पहनने के लिए अलर्ट करता है. |
Showroom में Test Drive के दौरान Safety की यह Checklist जरूर अपनाएं
जब आप शोरूम जाएं, तो डीलर से सिर्फ माइलेज न पूछें, बल्कि इस चेकलिस्ट का इस्तेमाल करें:
- Standard Safety Equipment: पूछें कि बेस मॉडल में कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिल रहे हैं.
- Build Quality Feel: दरवाजे को बंद करते समय उसके 'थड' (Thud) साउंड और विजिबिलिटी को चेक करें.
- Braking Test: खाली सड़क पर टेस्ट ड्राइव के दौरान पैनिक ब्रेकिंग करके ABS और EBD का रिस्पॉन्स चेक करें.
- Bharat NCAP Certificate: सेल्स एग्जीक्यूटिव से गाड़ी की आधिकारिक भारत NCAP क्रैश टेस्ट रिपोर्ट दिखाने को कहें.
2026 में इन 10 गाड़ियों को BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
2026 में कई कंपनियों की गाड़ियों को BNCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. आपको कार खरीदने में एक बेहतर गाइड मिल सके इसके लिए हम उन 10 कारों की लिस्ट दे रहे हैं, जिन्होंने इस साल सुरक्षा रेटिंग में अच्छा परफॉर्म किया है BNCAP की ओर से क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है.
- Mahindra XUV 7XO: महिंद्रा की ओर से मिड-साइज SUV के तौर पर XUV 7XO की बिक्री की जाती है. BNCAP की ओर से इस SUV को हाल में ही सुरक्षा के लिए पूरी 5-स्टार रेटिंग दी गई है.
- Tata Punch EV: टाटा की ओर से पंच को इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी ऑफर किया जाता है. इस साल इस SUV को जुलाई महीने में क्रैश टेस्ट के बाद 5-स्टार रेटिंग दी गई थी.
- Maruti Brezza Facelift: मारुति की इस शानदार SUV के नए फेसलिफ्ट अवतार को हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था. BNCAP के क्रैश टेस्ट नतीजों के मुताबिक इसे सुरक्षा के लिए पूरे 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है.
- Nissan Tekton: जुलाई महीने में निसान की ओर से टेक्टॉन को भारतीय बाजार में उतारा गया था. इसी महीने में BNCAP की ओर से जारी नतीजों में इसे पूरी 5-स्टार रेटिंग दी गई.
- Renault Duster: रेनो की ओर से डस्टर को भी मिड-साइज SUV सेगमेंट में पेश किया जाता है. इस शानदार SUV को भी इस साल अप्रैल 2026 में सुरक्षा के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है.
- Hyundai Venue: हुंडई की इस बेहद लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV को भी BNCAP की ओर से क्रैश टेस्ट के बाद मार्च महीने में 5-स्टार रेटिंग दी गई है.
- Kia Seltos: किआ की ओर से सेल्टॉस मिड-साइज SUV के तौर पर ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है. इसी साल लॉन्च हुए इसके फेसलिफ्ट वर्जन का मार्च महीने में क्रैश टेस्ट किया गया था, जिसमें इसे पूरी 5-स्टार रेटिंग हासिल हुई.
- Tata Sierra: टाटा की ओर से सिएरा को भी इसी साल मार्च महीने में 5-स्टार रेटिंग के साथ बाजार में ऑफर किया गया है.
- Vinfast VF6: इलेक्ट्रिक SUV निर्माता विनफास्ट की ओर से VF6 को बाजार में उतारा गया है. जनवरी 2026 में इस SUV को भी BNCAP ने 5-स्टार रेटिंग दी है.
- Vinfast VF7: विनफास्ट की दूसरी SUV VF7 को भी इस साल जनवरी महीने में ही BNCAP ने क्रैश टेस्ट के बाद बेहतरीन 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है.
