MG Comet को कहा कार्टून, तो Tata Tiago EV को बताया टैक्सी... और भिड़ गए दोनों ऑटोमेकर्स!

MG Motor सस्ती इलेक्ट्रिक कार एमजी कॉमेट ईवी (MG Comet EV) ने हाल ही में लॉन्च की है. इस कार का सीधा मुकाबला टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV) से होगा. एमजी कॉमेट से पहले तक टाटा टियागो भारत की सबसे सस्ती सस्ती इलेक्ट्रिक कार थी. सोशल मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि टाटा मोटर्स ने एमजी कॉमेट की खिंचाई की.

Tata Tiago vs MG Comet Viral Ad-War: ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर (MG Motor) ने हाल ही में अपनी सस्ती इलेक्ट्रिक कार (Affordable Electric Car) एमजी कॉमेट ईवी (MG Comet EV) को लॉन्च किया है. भारतीय बाजार में इस 4 सीटर कार का सीधा मुकाबला टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV) से होना है. कीमत और फीचर्स के मामले में कॉमेट ही टियागो के आसपास टिकती है. और एमजी कॉमेट के लॉन्च से पहले तक टाटा टियागो ही भारत की सबसे सस्ती सस्ती इलेक्ट्रिक कार है. अब टाटा की टियागो ईवी का बेस मॉडल एमजी कॉमेट ईवी से 71 हजार रुपये सस्ता है. ऐसे में सोशल मीडिया में ऐसे खबरें आ रही हैं कि टाटा मोटर्स ने कॉमेट की लॉन्चिंग पर एमजी मोटर की खिंचाई की है.

टाटा टियागो ईवी के समर्थन में सोशल मीडिया में हाल ही में एक ग्राफिक जारी किया गया है. इस ग्राफिक के जरिये एमजी कॉमेट पर कटाक्ष किया गया है. ग्राफिक में लिखा है- ओन अ कार, नॉट अ कार्टून. इसका मतलब हुआ- कार के मालिक बनें, न कि कार्टून के. ग्राफिक में एक एनिमेटेड कार भी दिखाई दे रही है, जो देखने में एमजी कॉमेट जैसी लगती है.

Also Read: MG Comet Vs Tata Tiago EV: टाटा और एमजी की सस्ती इलेक्ट्रिक कार में किसे लेना फायदेमंद?

वहीं, सोशल मीडिया में एक और ग्राफिक चल रही है. इसमें एमजी मोटर के समर्थन में टाटा टियागो ईवी की खिंचाई की गई है. दिखाया गया है कि इस ग्राफिक में लिखा है- ड्राइव समथिंग सेक्सी एंड से टाटा टू टैक्सी. यानी एक बेहतरीन कार ड्राइव करें और टैक्सी जैसी कारों को अलविदा कहें. इस ग्राफिक में टाटा टियागो नजर आ रही है.

ऐसी चर्चा है कि पहला ग्राफिक टाटा मोटर्स की तरफ से आया, जिसमें नयी लॉन्च एमजी कॉमेट ईवी का मजाक उड़ाने की कोशिश की गई. इसके बदले में एमजी मोटर ने टाटा की टियागो ईवी का मजाक उड़ाने की कोशिश की. हालांकि, टाटा मोटर्स ने यह साफ कर दिया है कि एमजी कॉमेट का मजाक उड़ानेवाले जिस ग्राफिक को टाटा मोटर्स का बताया जा रहा है, वह उसकी तरफ से जारी नहीं किया गया है. यह किसी और की शरारती करतूत है.

Also Read: MG Motor ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक कार Comet EV, सिंगल चार्ज में मिलेगी 230 किमी की रेंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >