सीएनजी या पेट्रोल कार: सस्ती दिखने वाली सीएनजी असल में कब पड़ती है महंगी? यहां समझिए पूरा हिसाब

CNG vs. Petrol: सीएनजी गाड़ी सस्ती है या पेट्रोल? खरीद कीमत, माइलेज, मेंटेनेंस और असली खर्च का पूरा हिसाब पढ़िए. जानिए कब सीएनजी फायदेमंद है और कब पेट्रोल ज्यादा सुकून देता है

CNG vs. Petrol: देश में बढ़ते ईंधन दामों के बीच सीएनजी गाड़ियां एक सस्ते विकल्प के तौर पर खूब बेची जा रही हैं. शोरूम में कदम रखते ही अक्सर कहा जाता है- “सीएनजी लो, खर्च आधा हो जाएगा.” लेकिन क्या यह दावा हर किसी के लिए सही है? असलियत यह है कि सीएनजी और पेट्रोल की लड़ाई सिर्फ माइलेज की नहीं, बल्कि खरीद कीमत, इस्तेमाल, सुविधा और लंबे खर्च की भी है. नीचे पूरा हिसाब आसान भाषा में समझिए, ताकि फैसला भावनाओं से नहीं, गणित से हो.

1. खरीदते ही पहला झटका: शोरूम कीमत का फर्क

एक ही मॉडल में पेट्रोल और सीएनजी वर्जन की कीमतों में बड़ा अंतर होता है. पेट्रोल गाड़ी जहां बजट में आ जाती है, वहीं सीएनजी वर्जन औसतन ₹90 हजार से ₹1.20 लाख तक महंगा पड़ताहै. यानी गाड़ी चलाने से पहले ही आपकी जेब से ज्यादा पैसा निकल चुका होता है. यही सीएनजी का सबसे बड़ा नेगेटिव प्वाइंट है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है.

2. माइलेज का गणित: पैसा वसूल होने में कितनी दौड़ लगेगी

कागज पर सीएनजी बेहद फायदे का सौदा दिखती है. पेट्रोल अगर करीब ₹7.5 प्रति किलोमीटर पड़ता है और सीएनजी ₹3.4 प्रति किलोमीटर, तो हर किलोमीटर पर लगभग ₹4 की बचत बनती है.

अब असली सवाल- अगर सीएनजी गाड़ी₹1 लाख महंगी है, तो यह रकम निकालने के लिए आपको करीब 25,000 किलोमीटर चलाना होगा. जो लोग साल में कम गाड़ी चलाते हैं, उनके लिए यह फायदा सालों में भी पूरा नहीं हो पाता.

3. रोजमर्रा की परेशानी: जगह, पावर और आराम की कमी

सीएनजी सिलेंडर गाड़ी की पूरी डिग्गी निगल जाता है. परिवार के साथ लंबा सफर हो या सामान ज्यादा हो, यहीं से दिक्कत शुरू होती है. ऊपर से पिकअप कमजोर, ओवरटेक में हिचक और एसी चालू करते ही गाड़ी सुस्त लगने लगती है. ट्रैफिक और चढ़ाई पर यह कमी और ज्यादा महसूस होती है.

4. इंजन और मेंटेनेंस का छुपा खर्च

सीएनजी को सूखा ईंधन माना जाता है, जिससे इंजन के वाल्व और हेड पर ज्यादा दबाव पड़ताहै. समय के साथ स्पार्क प्लग जल्दी बदलने पड़ते हैं, ट्यूनिंग की जरूरत बढ़ती है और कभी-कभी सर्विस सेंटर भी “सीएनजी की वजह” बताकर जिम्मेदारी से बचते नजर आते हैं. ऊपर से सिलेंडर की एक्सपायरी और टेस्टिंग का खर्च अलग.

5. सुविधा बनाम सुकून: लंबी दूरी में कौन आगे

सीएनजी स्टेशन की लंबी लाइन, हर जगह उपलब्ध न होना और अंडरग्राउंड पार्किंग में एंट्री की पाबंदी- ये सब रोजमर्रा की टेंशन बढ़ाते हैं. वजन ज्यादा होने से सस्पेंशन और टायर पर असर पड़ता है, और रीसेल के वक्त खरीदार भी कम मिलते हैं. ड्राइविंग का मजा चाहने वालों के लिए पेट्रोल अब भी ज्यादा सुकून देता है.

फैसला आपका

अगर आपकी ड्राइविंग बहुत ज्यादा है, शहर में रोज लंबा चलना है और खर्च ही सबसे बड़ा मुद्दा है- तब सीएनजी समझदारी हो सकती है.

लेकिन अगर चलाना कम है, परिवार के साथ सफर करना है और पावर व आराम चाहिए- तो पेट्रोल गाड़ी कई बार ज्यादा सस्ती और ज्यादा आरामदायक साबित होती है.

यह भी पढ़ें: इनोवा, स्कॉर्पियो को भूल जाइए, ये है देश की सबसे सस्ती 14-सीटर कार, बड़े परिवार के लिए बेस्ट

यह भी पढ़ें: Automatic Vs Manual Car: ऑटोमैटिक या मैनुअल? कार खरीदने से पहले ये नहीं जाना तो पड़ जाएगा पछताना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >