Citroen Basalt X Comfort Edition लॉन्च, कम्फर्ट बढ़ाने के लिए कंपनी ने दिए कई नए फीचर्स, जानें कीमत

Citroen ने भारत में नई Basalt X Comfort Edition को लॉन्च किया है. इस स्पेशल एडिशन में प्रीमियम केबिन, बेज लेदरेट सीटें, 10.25-इंच टचस्क्रीन, JBL ऑडियो, वायरलेस चार्जर और ड्यूल डैशकैम जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Citroen ने भारत में अपनी नई Basalt X Comfort Edition लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.75 लाख रुपये रखी गई है. यह स्पेशल एडिशन खास तौर पर उन कस्टमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कार में बेहतर कम्फर्ट और प्रीमियम केबिन एक्सपीरियंस चाहते हैं. इसमें केबिन को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाने के साथ-साथ कई नए कन्वीनियंस फीचर्स और पर्सनलाइजेशन अपग्रेड्स भी दिए गए हैं. खास बात यह है कि इससे पहले कंपनी Aircross Comfort Edition भी लॉन्च कर चुकी है.

Citroen Basalt X Comfort Edition में क्या है नया?

बाहरी डिजाइन की बात करें तो Citroen X Basalt Comfort Edition में स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही लुक देखने को मिलता है. हालांकि, असली बदलाव केबिन के अंदर किया गया है. इसमें Comfort AXS Pack दिया गया है. यह पैक Basalt के You (बेस) और Plus (मिड) वेरिएंट में भी मिलता है.

इसमें बेज रंग की लेदरेट सीटें, 10.25 इंच का Android टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, JBL का ऑडियो सिस्टम, सेफ्टी अलर्ट के साथ ड्यूल डैशकैम और रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर्स शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: लंबी दूरी के सफर के लिए बेस्ट हैं ये 3 डीजल MPV, दमदार इंजन के साथ मिलता है शानदार कम्फर्ट

Citroen Basalt X Comfort Edition: इंजन और गियरबॉक्स

अगर इंजन की बात करें, तो Citroen Basalt X Comfort Edition में कस्टमर्स को दो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है. पहला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 81 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं, दूसरा 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 108 bhp की पावर देता है. यह इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 195 Nm और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 205 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

ट्रांसमिशन की बात करें तो नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. वहीं, टर्बो-पेट्रोल इंजन को 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ आप खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 5-7 लोगों की फैमिली के लिए बेस्ट हैं ये 3 इलेक्ट्रिक MPV, कीमत ₹17.99 लाख से शुरू, रेंज 530km तक


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >