भारत के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन की बिक्री आज से शुरू, Amazon पर मिल रहे कमाल के ऑफर्स

देश के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन Lava Blaze 5G की बिक्री आज से शुरू हो गयी है. पहली सेल के दौरान इस स्मार्टफोन पर आपको अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट मिल जाएगी. अगर आप अपने लिए एक सस्ता 5G स्मार्टफोन ढून्ढ रहे हैं तो इस स्मार्टफोन को चेकआउट कर सकते हैं.

Lava Blaze 5G Amazon Sale: लावा ने कुछ ही दिनों पहले भारत में अपने सबसे सस्ते Blaze 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था. इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 10,999 रुपये रखी है और यह स्मार्टफोन फिलहाल भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है. जानकारी के लिए बता दें इस स्मार्टफोन की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म Amazon पर शुरू कर दी गयी है. ऐसे में अगर आप भी अपने लिए एक सस्ता 5G स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो इस स्मार्टफोन पर एक नजर डाल सकते हैं. पहली सेल के दौरान इस स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं.

Lava Blaze 5G Specifications

Lava Blaze 5G के स्पेक्स की अगर बात करें तो इस स्मार्टफोन में आपको एक 6.5 इंच का 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिल जाता है. यह डिस्प्ले 90Hz फास्ट रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है.बेहतर परफॉरमेंस के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 700 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. कीमत के हिसाब से यह एक अच्छा चिपसेट है. Lava Blaze 5G में 4GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है. आप अगर चाहें तो microSD कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं.

Lava ने इस स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है. इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है. वहीं बात करें फ्रंट कैमरे की तो इसमें आपको 8MP का सेल्फी शूटर दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गयी है और यह फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करता है. इस स्मार्टफोन के कुछ अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 8 5G बैंड्स जैसे फीचर्स मिल जाते हैं.

Also Read: 15 हजार रुपये से सस्ते ये हैं बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स, यहां देखें पूरी लिस्ट
Lava Blaze 5G Amazon Price and Offers

Lava ने अपने इस स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपये रखी है. लेकिन, पहली सेल के दौरान अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो इसपर आपको 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट दी जा रही है. छूट के बाद इस स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपये रह जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >