BYD लेकर आ रही है Seal U SUV, भारत में दिखाया अपना एडवांस DM-i हाइब्रिड सिस्टम

BYD अपनी नई Seal U SUV के साथ भारत में DM-i प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी लेकर आ रही है. यह कार शानदार रेंज, बेहतरीन माइलेज और तेज परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन पेश करती है. आइए डिटेल में समझते हैं आखिर ये टेक्नोलॉजी है क्या.

BYD ने भारत में अपनी DM-i आर्किटेक्चर और Seal U SUV को पेश कर दिया है. अच्छी बात यह है कि Seal U इस साल के आखिर तक भारत में लॉन्च होने वाली है. यह SUV खास इसलिए है क्योंकि यह पूरी तरह से Plug-in Hybrid Electric Vehicle (PHEV) होगी और DM-i Technology पर बेस्ड होगी. यह BYD की काफी एडवांस और फ्यूल-एफिशिएंट सिस्टम मानी जाती है. BYD पहले ही दुनिया की पहली मास-प्रोडक्शन PHEV लाने के लिए जानी जाती है, इसलिए Seal U को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है. अब इसके कुछ फीचर्स सामने आ चुके हैं, और इन्हीं वजहों से यह SUV भारत में आने से पहले ही काफी चर्चा में है.

क्या है BYD की DM-i Technology?

सबसे पहले अगर इस SUV की सबसे बड़ी खासियत की बात करें, तो वो इसका एडवांस प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम है. BYD Seal U DM-i नॉर्मल हाइब्रिड गाड़ियों जैसी नहीं है जो ज्यादातर पेट्रोल इंजन पर ही डिपेंड रहती हैं. इसका पूरा सिस्टम ‘इलेक्ट्रिक-फर्स्ट’ सोच पर बना है. यानी ज्यादातर ड्राइविंग में ये एक इलेक्ट्रिक कार जैसा ही फील देती है.

इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 18.3 kWh की Blade Battery मिलती है. साथ ही एक ट्रैक्शन मोटर जो पहियों को चलाती है और एक एक्स्ट्रा इलेक्ट्रिक मोटर जो जनरेटर का काम करती है. ये सभी मिलकर परफॉर्मेंस, माइलेज और लंबी रेंज का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देते हैं. सबसे खास बात ये है कि इसकी बैटरी को बाहर से चार्ज किया जा सकता है, बिल्कुल EV की तरह. इसी वजह से रोजमर्रा की ड्राइविंग में आप लगभग बिना पेट्रोल खर्च किए भी इसे आसानी से चला सकते हैं.

BYD Seal U PHEV: 1200 km की रेंज

BYD अपनी नई टेक्नोलॉजी को लेकर दावा कर रही है कि इस पावरट्रेन की मदद से कार लगभग 1,200 km तक की कंबाइंड रेंज दे सकती है. आसान शब्दों में समझें तो यह सिस्टम एक लीटर फ्यूल से ज्यादा से ज्यादा परफॉर्मेंस निकालने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें 1.5 लीटर का सुपर-इफिशिएंट पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो बैटरी और सिंगल या डुअल इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ मिलकर काम करता है. कंपनी के मुताबिक इसका इंजन 43.04% तक की बेहतरीन एफिशिएंसी देता है.

BYD Seal U का DM-i सिस्टम खास इसलिए है क्योंकि यह तीन अलग-अलग मोड में चल सकता है. फुली इलेक्ट्रिक मोड में यह सिर्फ बैटरी पर चलता है, सीरीज मोड में इंजन सिर्फ जनरेटर की तरह बैटरी को चार्ज करता है, और जरूरत पड़ने पर पैरलल मोड में इंजन सीधे पहियों को भी पावर देता है, जब ज्यादा लोड या पावर की जरूरत होती है.

2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन से भी फास्ट

BYD ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि वे कौन सा 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन यूज करेंगे. लेकिन कंपनी का दावा है कि आने वाली BYD Seal U PHEV का DM-i आर्किटेक्चर काफी दमदार परफॉर्मेंस देगा. यह SUV सिर्फ 5.9 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है. कुछ खास मॉडल्स में तो यही आंकड़ा और भी बेहतर होकर करीब 5.5 सेकंड तक पहुंच सकता है.

20 kmpl से ज्यादा माइलेज

BYD इस पावरट्रेन को लेकर एक और बड़ा दावा करती है कि इसकी फ्यूल एफिशिएंसी काफी शानदार है. कंपनी के मुताबिक यह SUV 100 km चलने में सिर्फ 4.8 लीटर फ्यूल खर्च करती है. आसान शब्दों में कहें तो BYD Seal U PHEV से करीब 20.8 kmpl तक का माइलेज मिलने का दावा किया गया है.

70 km से ज्यादा की इलेक्ट्रिक-ओनली रेंज

Seal U DM-i में 18.3 kWh की बैटरी दी गई है, जो 1.5 लीटर इंजन के साथ मिलकर काम करती है. खास बात ये है कि यह SUV सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर लगभग 70 km तक चल सकती है. इसमें BYD की मशहूर Blade Battery टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस के साथ-साथ ज्यादा एफिशिएंसी भी देती है.

यह भी पढ़ें: 12 लाख से ज्यादा बिकी, रीसेल वैल्यू भी कमाल, 20 साल पहले आई ये कार MPV सेगमेंट में अब भी कर रही राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >