900Km रेंज और दमदार फीचर्स के साथ अनवील हुई BMW i3 इलेक्ट्रिक सेडान

BMW ने नई Neue Klasse सीरीज के तहत BMW i3 इलेक्ट्रिक सेडान पेश कर दी है. इसमें 900Km तक की रेंज, डुअल मोटर AWD और 400kW फास्ट चार्जिंग मिलती है. इसमें फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और एडवांस फीचर्स मिलेंगे.

BMW ने अपनी नई BMW i3 को अनवील कर दिया है. यह कंपनी की आइकॉनिक 3 Series का नया और पूरी तरह इलेक्ट्रिक अवतार है. iX3 SUV के बाद यह BMW की दूसरी Neue Klasse कार है और पहली इलेक्ट्रिक सेडान है, जिसमें कंपनी की नई डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है. खास बात यह है कि i3 नाम पहले भी इस्तेमाल किया जा चुका है. BMW ने 2013 से 2022 के बीच इसी नाम से एक ऑल-इलेक्ट्रिक हैचबैक बेची थी. अब कंपनी ने उसी नाम को नए और ज्यादा एडवांस इलेक्ट्रिक सेडान के रूप में फिर से पेश किया है.

परफॉर्मेंस और रेंज

BMW i3 50 xDrive में डुअल इलेक्ट्रिक मोटर दिए गए हैं, जो फ्रंट और रियर एक्सल पर लगे हैं. इससे कार को ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) मिलता है. यह 463 hp की पावर और 633 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इतनी पावर के साथ यह एक परफॉर्मेंस सेडान का एक्सपीरियंस देती है. कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार चार्ज करने पर 900 किलोमीटर तक की रेंज (WLTP) दे सकती है, जो इस सेगमेंट में काफी दमदार है.

चार्जिंग और टेक्नोलॉजी

BMW i3 में 800-वोल्ट आर्किटेक्चर दिया गया है, जिसकी वजह से यह कार बेहद फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें 400 kW तक DC फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है, जिससे यह सिर्फ 10 मिनट में लगभग 400 किलोमीटर तक की रेंज ऐड कर सकती है. इसके अलावा इसमें नई टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिसमें-

  • Vehicle-to-Load (V2L)
  • Vehicle-to-Home (V2H)
  • Vehicle-to-Grid (V2G)

हालांकि, कंपनी ने अभी बैटरी की कुल क्षमता (Capacity) का खुलासा नहीं किया है.

मैकेनिक्स और ड्राइविंग

इस इलेक्ट्रिक सेडान में फाइव-लिंक रियर सस्पेंशन और ट्यून किए गए स्टेबलाइजर बार दिए गए हैं, जिससे कार की स्टेबिलिटी और हैंडलिंग बेहतर होती है.

इसके साथ एडाप्टिव M सस्पेंशन (ऑप्शनल) भी मिलता है.

ब्रेकिंग के लिए इसमें रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो ज्यादातर काम इलेक्ट्रिक मोटर से ही करता है, जबकि जरूरत पड़ने पर ट्रेडिशनल ब्रेक्स एक्टिव हो जाते हैं.

डिजाइन

BMW i3 का डिजाइन काफी मॉडर्न और एथलेटिक है. इसमें कंपनी का नया “2.5-बॉक्स डिजाइन” देखने को मिलता है. साथ ही-

  • लंबा व्हीलबेस
  • कम ओवरहैंग
  • स्लिम और शार्प बॉडी लाइन्स
  • फ्रंट में नई स्टाइल की किडनी ग्रिल और चार-एलिमेंट लाइटिंग दी गई है.
  • रियर में हॉरिजॉन्टल लाइट डिजाइन कार को चौड़ा और प्रीमियम लुक देता है.

केबिन और फीचर्स

कार का इंटीरियर काफी फ्यूचरिस्टिक है. इसमें-

  • टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील
  • BMW Panoramic Vision डिस्प्ले
  • 3D हेड-अप डिस्प्ले (ऑप्शनल)
  • 17.9-इंच बड़ा टचस्क्रीन
  • यह सेटअप ड्राइविंग को ज्यादा आसान और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली बनाता है.

यह भी पढ़ें: ₹1.66 करोड़ में लॉन्च हुई BMW M2 CS, 3.8 सेकंड में पकड़ेगी 100 km/h की रफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >